रिया ही नहीं, ये मशहूर अभिनेत्रियां भी जा चुकी हैं जेल, जानिए किस जुर्म की काटी सजा

रिया चक्रवर्ती को ड्रग्स मामले में एनसीबी ने गिरफ्तार कर लिया है। रिया चक्रवर्ती ने खुद अपने बयान में एनसीबी को यह बताया था कि वह ड्रक्स सिंडिकेट का हिस्सा थीं। ऐसा नहीं है कि बॉलीवुड इंडस्ट्री के अंदर रिया चक्रवर्ती पहली अभिनेत्री है जो जेल गई हैं। रिया से पहले भी ऐसी कई मशहूर अभिनेत्रियां हैं जो जेल की हवा खा चुकीं हैं आज हम आपको बॉलीवुड इंडस्ट्री की कुछ ऐसी जानी-मानी अभिनेत्रियों के बारे में जानकारी देने वाले हैं जो किसी ना किसी जुर्म में सजा काट चुकीं हैं।

सोनाली बेंद्रे

बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाली बेंद्रे को तो आप जानते हैं, इन्होंने बॉलीवुड इंडस्ट्री की कई फिल्मों में काम किया है और इनके द्वारा निभाए गए हर किरदार को दर्शकों का काफी प्यार मिला है। लेकिन अभिनेत्री सोनाली बेंद्रे भी जेल जा चुकीं हैं। आपको बता दें कि एक मैगजीन कवर पर छपी हुई अपनी तस्वीर की वजह से इनको जेल जाना पड़ा था। उनकी एक तस्वीर को लेकर उनके खिलाफ धार्मिक भावनाएं आहत करने का मुकदमा दर्ज हुआ था, जिसके कारण सोनाली बेंद्रे को जेल की हवा खानी पड़ी थी। बाद में यह बेल पर बाहर आईं।

मोनिका बेदी

अभिनेत्री मोनिका बेदी ने बॉलीवुड इंडस्ट्री की बहुत सी फिल्मों में अभिनय किया है। आपको बता दें कि अभिनेत्री मोनिका बेदी को मशहूर गैंगस्टर अबू सलेम के साथ वर्ष 2006 में फर्जी अवैध दस्तावेजों के साथ पुर्तगाल में दाखिल होने का दोषी पाया गया था, जिसकी वजह से इन को 4 वर्ष की सजा काटनी पड़ी थी। जब यह 2010 में जेल से बाहर आईं तो इन्होंने फिर से फिल्म और टीवी में काम करने का प्रयत्न किया था।

प्रेरणा अरोड़ा

आपको बता दें कि प्रेरणा अरोड़ा “परी” और “पैडमैन” जैसी फिल्मों की प्रोड्यूसर हैं। प्रेरणा अरोड़ा को मुंबई इकोनामिक ऑफेंस विंग ने वर्ष 2019 में प्रोड्यूसर वासु भगनानी से 3.16 करोड रुपए के फ्रॉड केस में अरेस्ट किया, जिसकी वजह से इनको लगभग 8 महीने की जेल काटनी पड़ी थी।

पायल रोहतगी

पायल रोहतगी किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में बनी रहती हैं। ज्यादातर यह अपनी बेबाक राय सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं, जिसकी वजह से इन्होंने बहुत से लोगों से दुश्मनी बना ली है। आपको बता दें कि नेहरू गांधी परिवार के खिलाफ अपमानजनक शब्द और अभद्र टिप्पणी का प्रयोग करने की वजह से इनको अहमदाबाद में गिरफ्तार किया गया था और कुछ समय बाद यह जमानत पर बाहर आ गई थीं।

अल्का कौशल

अल्का कौशल टीवी इंडस्ट्री की जानी-मानी अभिनेत्री हैं और यह बॉलीवुड के सबसे दिग्गज अभिनेता सलमान खान के साथ भी काम कर चुकीं हैं। अल्का कौशल ने बॉलीवुड फिल्म “बजरंगी भाईजान” में करीना की मां की भूमिका निभाई है। आपको बता दें कि इनको 50 लाख के चेक बाउंस के मामले में जेल जाना पड़ा था।

ममता कुलकर्णी

एक समय था जब फिल्म इंडस्ट्री के अंदर ममता कुलकर्णी का नाम चलता था। इन्होंने बॉलीवुड में कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। इनकी खूबसूरती के साथ-साथ इनकी बेहतरीन अदाकारी के लोग दीवाने थे। आपको बता दें कि ममता कुलकर्णी तब खबरों में ज्यादा आईं थीं, जब इनको और उनके पति को ड्रग्स रैकेट में पकड़ा गया था। आपको बता दें कि ममता कुलकर्णी ने विकी गोस्वामी से विवाह किया है।