Today Horoscope 15 September: मंगलवार को कुंभ राशि सहित इन 2 राशियों की चमकेगी किस्मत, होगा लाभ

Today Horoscope 15 September 2020: राशिफल की सहायता से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है, ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में कठिनाई ना हो। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल में हम आपको सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताएंगे, जिससे आप अपनी योजनाओं को सफल बना सकते हैं। आपको आज किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ेगा? आज का दिन किन राशियों के लिए शुभ रहेगा? आपको क्या-क्या सावधानियों बरतने की आवश्यकता है? आप इससे जुड़ी हुई जानकारी अपनी राशि अनुसार आज के राशिफल में जानिए।

15 September 2020 Horoscope | 15 सितंबर 2020 राशिफल

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

मेष राशि वाले जातकों के मनोबल में आज कमी देखने को मिल सकती है। आपको अपने लक्ष्यों पर फोकस करने की आवश्यकता है। शेयर मार्केट से जुड़े हुए लोग सावधान रहें। यदि आप कहीं पूंजी निवेश करना चाहते हैं तो सोच-विचार अवश्य कीजिए अन्यथा भारी नुकसान झेलना पड़ सकता है। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अच्छी जॉब मिलने की संभावना नजर आ रही है। बच्चों की नकारात्मक गतिविधियों को लेकर आप थोड़े परेशान रहेंगे।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

वृषभ राशि वाले जातकों का आज का दिन शुभ रहने वाला है। आप अपने सभी कार्य सरलता पूर्वक पूरे करेंगे। ऑफिस में आपके कामकाज की तारीफ होगी। परिवार के लोग आपका पूरा सपोर्ट करेंगे। प्रभावशाली लोगों से मेलजोल बढ़ सकता है। पारिवारिक रिश्तो में मजबूती आएगी। भाई-बहनों के सहयोग से आपको लाभ मिलने के योग बन रहे हैं।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

मिथुन राशि वाले जातकों के दिन की शुरुआत बहुत ही अच्छी रहने वाली है। आपको अचानक कोई शुभ सूचना मिल सकती है, जिससे आपका मन काफी खुश रहेगा। व्यापार में आपको भारी मुनाफा मिलता हुआ नजर आ रहा है। व्यापार में आप लगातार प्रगति हासिल करेंगे। कारोबार में विस्तार हो सकता है। कुछ पुरानी समस्याओं से छुटकारा मिलेगा।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

कर्क राशि वाले जातकों को अपनी मेहनत का पूरा-पूरा फल मिलेगा। अचानक रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। कर्म क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को बड़ी उपलब्धि मिलने के योग बन रहे हैं ज.रूरी कामों में प्रभावशाली लोगों का सहयोग मिलेगा। कार्य क्षेत्र में सहकर्मियों के साथ अच्छे तालमेल बने रहेंगे। व्यापार में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। आपका कोई नया समझौता हो सकता है।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

सिंह राशि वाले जातकों की पारिवारिक सुख सुविधाओं में बढ़ोतरी हो सकती है। आपके स्वास्थ्य में सुधार आएगा। आप कहीं पूंजी निवेश करने की योजना बना सकते हैं, ऐसी स्थिति में आपको अनुभवी लोगों की सलाह लेनी चाहिए। यह आपके लिए लाभदायक सिद्ध होगी। पुराने मित्रों से मिलकर आपका मन काफी खुश रहेगा। किसी जरूरी काम के लिए आपको थोड़ी भागदौड़ करनी पड़ सकती है परंतु इसका भविष्य में अच्छा नतीजा मिलेगा। वाहन प्रयोग में आप लापरवाही ना बरतें।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

कन्या राशि वाले जातकों के कार्यों में रुकावटें उत्पन्न होने की संभावना बन रही है, जिसके चलते आप काफी चिंतित रहेंगे। गुप्त शत्रु आपको हानि पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं। व्यापारियों की कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती है, जिससे आपका मन हर्षित होगा। नौकरी के क्षेत्र में आपको मिलाजुला परिणाम हासिल होगा। आप अधिक तनाव लेने से बचें।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

तुला राशि वाले जातकों के मान-सम्मान में वृद्धि होगी। समाज में आपकी छवि मजबूत होती हुई नजर आ रही है। आपका कोई अनुभव बेहद काम आ सकता है। बच्चों के साथ आप हंसी-खुशी समय व्यतीत करेंगे। परिवार के बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। जीवनसाथी के साथ चल रहे मतभेद दूर हो सकते हैं। वाहन सुख प्राप्ति के योग बन रहे हैं। प्रेम जीवन में सुधार आएगा। आप कुछ मामलों को लेकर भावुक हो सकते हैं, इसलिए भावनाओं पर काबू रखने की आवश्यकता है।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

वृश्चिक राशि वाले जातक मानसिक रूप से ऊर्जावान रहते हुए आज अपने कठिन से कठिन कार्यों को भी अंजाम दे सकते हैं। सरकारी नौकरी कर रहे लोगों को उच्च पद की प्राप्ति होगी। आप अपनी जिम्मेदारियों को ठीक प्रकार से पूरा करेंगे। आप अपने शत्रु को परास्त करेंगे। उन्नति के मार्ग में उत्पन्न हो रही बाधाएं दूर होंगी। व्यापार में आप कुछ बदलाव कर सकते हैं, जिसका आगे चलकर अच्छा फायदा मिलेगा। आपके द्वारा किए गए प्रयास सफल रहेंगे।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

धनु राशि वाले जातकों को अचानक किसी कार्य के लिए लंबी यात्रा पर जाना पड़ सकता है। यात्रा के दौरान आपको वाहन प्रयोग में सावधानी बरतने की आवश्यकता है अन्यथा चोट लग सकती है। समाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। बच्चों का सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी के साथ रिश्तो में सुधार आने के योग बन रहे हैं। व्यापार में आपको उन्नति हासिल होगी। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन अच्छा रहने वाला है। खान-पान में रुचि बढ़ेगी। आप किसी नई योजना की तरफ आकर्षित हो सकते हैं।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

मकर राशि वाले जातकों का आज का दिन कठिन रहने वाला है। विशेष रूप से विद्यार्थियों को पढ़ाई पर फोकस करने की आवश्यकता है। रियल स्टेट से जुड़े हुए लोगों को दिक्कत महसूस हो सकती है। आप किसी भी प्रकार के वाद-विवाद को बढ़ावा मत दीजिए। ऑफिस की तरफ से आपको किसी यात्रा पर जाने का मौका मिलेगा। यदि आप किसी कार्य के सिलसिले में यात्रा कर रहे हैं तो आनाकानी करने से बचना होगा। व्यापारियों का समय मिलाजुला रहने वाला है। किसी पुरानी बीमारी की वजह से आप काफी चिंतित रहेंगे।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

कुंभ राशि वाले जातकों का आज का दिन थोड़ा चुनौतीपूर्ण रह सकता है। आपके शरीर पर आलस अधिक हावी रहेगा, जिसकी वजह से कामकाज में ध्यान केंद्रित करना काफी कठिन हो सकता है। बेरोजगार लोगों को अच्छी नौकरी मिल सकती है। आप अपने कार्यस्थल में कुछ नया करने की कोशिश करेंगे। साथ काम करने वाले लोग आपकी मदद कर सकते हैं। आज निवेश संबंधित कार्य ना करें। माता-पिता की सेहत को लेकर आप थोड़े चिंतित हो सकते हैं। प्रेम संबंधित मामलों में तनाव उत्पन्न होने की संभावना बन रही है।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

मीन राशि वाले जातकों का आज का दिन सकारात्मक रहने वाला है। आपके द्वारा की गई कोशिश सफल रहेगी। आप जिस कार्य में हाथ डालेंगे उसमें आपको सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। मित्रों के साथ कहीं घूमने फिरने की योजना बना सकते हैं। आप कहीं पैसा निवेश करेंगे, जिसका आपको अच्छा रिजल्ट मिलेगा। खानपान में आपकी अधिक रूचि रहेगी। धार्मिक कार्यों में हिस्सा लेने का अवसर मिल सकता है।