Today Horoscope 18 September: इन 4 राशियों को आज होगा धनलाभ, किस्मत के बलबूते मिलेगी बड़ी सफलता

Today Horoscope 18 September 2020: राशिफल की सहायता से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है, ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में कठिनाई ना हो। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल में हम आपको सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताएंगे, जिससे आप अपनी योजनाओं को सफल बना सकते हैं। आपको आज किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ेगा? आज का दिन किन राशियों के लिए शुभ रहेगा? आपको क्या-क्या सावधानियों बरतने की आवश्यकता है? आप इससे जुड़ी हुई जानकारी अपनी राशि अनुसार आज के राशिफल में जानिए।

18 September 2020 Horoscope | 18 सितंबर 2020 राशिफल

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

मेष राशि वाले जातकों के भूमि और भवन से संबंधित रुके हुए कार्य गति पर आ सकते हैं। पार्टनरशिप में किया गया कार्य फायदेमंद साबित होगा। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे। व्यापार धंधे में आपको मन मुताबिक लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। आज आपको यही सलाह दी जाती है कि आप किसी भी प्रकार के वाद-विवाद में ना पड़े अन्यथा आपकी परेशानी बढ़ सकती है।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

वृषभ राशि वाले जातकों को प्रेम संबंधित मामलों में शुभ नतीजे मिलेंगे। किसी प्रिय मित्र से उपहार मिल सकता है, जिससे आपका मन हर्षित होगा। आप किसी मनोरंजक यात्रा पर जा सकते हैं। आपका कारोबार अच्छा चलेगा। नौकरी करने वाले लोगों को सहकर्मियों का पूरा सहयोग प्राप्त होने वाला है। आज आपको आर्थिक मुनाफा मिल सकता है। पारिवारिक आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

मिथुन राशि वाले जातकों का समय मिलाजुला रहेगा। विद्यार्थी वर्ग के लोगों को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता हासिल हो सकती है। किसी महत्वपूर्ण कार्य के प्रति उत्साह और लगन बनी रहेगी, जिसका आपको अच्छा फायदा मिलने वाला है। परिवार के लोगों के साथ आप किसी पार्टी या पिकनिक का प्रोग्राम बना सकते हैं। मनोरंजन का अवसर प्राप्त होगा। नौकरी के क्षेत्र में तरक्की मिल सकती है। आय में बढ़ोतरी होने की संभावना बन रही है।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

कर्क राशि वाले जातकों का समय थोड़ा कठिन रह सकता है। आपको अपनी सेहत पर नजर रखने की आवश्यकता है। आप बाहर के खानपान से परहेज करें अन्यथा स्वास्थ्य संबंधित परेशानियां उत्पन्न हो सकती हैं। नौकरी के क्षेत्र में कामकाज का दबाव अधिक रहेगा। अचानक दुखद समाचार मिलने की संभावना बन रही है, जिससे आप काफी चिंतित रहेंगे। आपको विपरीत परिस्थितियों में धैर्य बनाए रखने की आवश्यकता है। मित्रों का सहयोग मिलेगा। आज पैसों का लेनदेन करने से बचें।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

सिंह राशि वाले जातकों का रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। सुख-साधनों में बढ़ोतरी होगी। पारिवारिक वातावरण खुशहाल रहेगा। आप किसी लाभदायक यात्रा पर जा सकते हैं। लाभ के बहुत से अवसर हाथ लगेंगे। प्रभावशाली लोगों का मार्गदर्शन मिल सकता है। नौकरी के क्षेत्र में उच्च अधिकारी आपसे काफी खुश रहने वाले हैं। आपके शत्रु सक्रिय रहेंगे परंतु यह आपको नुकसान नहीं पहुंचा पाएंगे।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

कन्या राशि वाले जातक किसी धार्मिक स्थल के दर्शन करने का प्रोग्राम बना सकते हैं। प्रेम संबंधित मामलों के लिए आज का दिन शुभ रहने वाला है। कानूनी अड़चन दूर होगी। इस राशि के लोग किसी अन्य व्यक्ति के कार्यों में हस्तक्षेप ना करें अन्यथा वाद-विवाद हो सकता है। कारोबार से जुड़े हुए लोगों को अच्छा फायदा मिलेगा।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

तुला राशि वाले जातकों का आज समाज में सम्मान बना रहेगा। आप जिस कार्य में हाथ डालेंगे उसमें आपको सफलता मिल सकती है परंतु आज आपको अपनी फिजूलखर्ची पर थोड़ा नियंत्रण रखने की आवश्यकता है। जरूरत से ज्यादा धन खर्च होने की संभावना बन रही है। परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर आपकी चिंता बनी रहेगी। व्यापार से जुड़े हुए लोगों को भारी मुनाफा मिलेगा। सरकारी नौकरी कर रहे लोगों को लाभ के कई अवसर हाथ लग सकते हैं। आप अपने किसी पुराने भूले-बिसरे संबंधी शादी से मिलेंगे।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

वृश्चिक राशि वाले जातकों को आज अपनी सेहत पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का समय कमजोर रहेगा। शत्रु पक्ष कमजोर रहेंगे। व्यापार अच्छा चलेगा। नौकरी में कार्यभार मिल सकता है, जिन पर आपको ध्यान देने की आवश्यकता है। मित्रों का सहयोग मिलेगा। वाहन प्रयोग में आप लापरवाही ना बरतें अन्यथा चोट लग सकती है। परिवार के लोगों के साथ आप अपने मनपसंद भोजन का आनंद लेंगे। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

धनु राशि वाले जातकों को आज धन संबंधित परेशानियों से गुजरना पड़ेगा। कुछ लोग आपके अच्छे व्यवहार का फायदा उठाने की कोशिश करेंगे, इसलिए आप सतर्क रहें। आप किसी के उकसाने में आकर या भावना में बहकर कोई भी फैसला मत लीजिए। लेन-देन के कामों में जल्दीबाजी करने से बचना होगा। किसी पुरानी बीमारी को लेकर आप काफी परेशान रहेंगे।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

मकर राशि वाले जातकों को आज किसी करीबी मित्र से भेंट और उपहार मिलने की संभावना बन रही है। आप किसी लाभदायक यात्रा पर जा सकते हैं। कारोबार में वृद्धि होगी। भाग्य प्रबल रहेगा। कामकाज में आपको बेहतरीन नतीजे मिलने के योग बन रहे हैं। नौकरी के क्षेत्र में आपका प्रभाव बढ़ेगा। अचानक दूर संचार माध्यम से कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। आपकी अधूरी इच्छाएं पूरी होंगी।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

कुंभ राशि वाले जातकों को आज कोई नया काम मिल सकता है। कोई नया उपक्रम प्रारंभ करने की योजना बना सकते हैं। कार्यस्थल में परिवर्तन होने की संभावना बन रही है, जो आपके लिए बेहतर रहेगा। मित्रों की पूरी सहायता मिलेगी। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान मिलेगा। कारोबार में आप कोई जोखिम उठा सकते हैं, जिसका आपको बेहतर रिजल्ट मिलने वाला है।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

मीन राशि वाले जातकों को सामाजिक मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। आय में बढ़ोतरी हो सकती है। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का समय मिलाजुला रहने वाला है। आप अपने खान-पान पर काबू रखें। आप अपने लव पार्टनर से अपने दिल की बात शेयर कर सकते हैं। आपके प्रेम संबंधों में मजबूती बनी रहेगी। मित्रों और रिश्तेदारों के सहयोग से आपको लाभ के कई अवसर प्राप्त हो सकते हैं। कोई पुरानी चिंता दूर होगी।