पवन पुत्र हनुमान जी की कृपा से इन 5 राशि वालों को मिलेगा बेहद ही शुभ समाचार ,जाने आज का राशिफल

मेष:

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आपके ऊपर से आज चिंताओं के बादल हटने से आप मानसिक हल्कापन महसूस करेंगे। मन में उत्साह का संचार होगा, जिस वजह से दिनभर का समय आनंदपूर्वक बीतेगा। भाई-बंधुओं एवं स्नेहीजनों से मेलजोल बढ़ेगा। आपकी रचनात्मक और कलात्मक शक्तियों में वृद्धि होगी। मानसिक रूप से आज आप वैचारिक स्थिरता की अनुभूति करेंगे। आज आप लगन के साथ काम कर पाएंगे। ।

वृषभ:

आज मंगलवार का दिन आपके लिए अच्छा नहीं  रहेगा |आज आप शारीरिक एवं मानसिक रूप से भरपूर प्रतिकूलता का अनुभव करेंगे। घर में परिवारजनों के साथ अनिच्छनीय प्रसंग घटने की वजह से मन में अशांति होगी। आपको निवेश योजनाएं आकर्षित करेंगी, लेकिन निवेश से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरुर लें। वरना आपको नुकसान सहना पड़ सकता है। सूर्यदेव को जल अर्पित करने से स्वास्थ्य ठीक रहेगा।

मिथुन:

आज मंगलवार  का दिन आपके लिए बहुत शुभ है। बजरंग बली की विशेष कृपा दृष्टि रहेगी आप पर जिसके कारण आपका आज का दिन आनंद व उल्लास से भरा हुआ होगा व शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य भी अच्छा होगा। आज किए गए हर कार्य में सफलता मिलेगी। घर का वातावरण प्रफुल्लित रहेगा। आपकी सृजनात्मक और कलात्मक शक्तियों में वृद्धि होगी। वैचारिक स्थिरता के कारण आपके कार्य आज अच्छी तरह से संपन्न हो पाएंगे। महत्वपूर्ण निर्णय लेने के लिए आज का दिन शुभ है।

कर्क:

आपके लिए आज का दिन कष्टपूर्ण रहने के आसार हैं। अनेक चिंताएं सताएंगी व शारीरिक स्वास्थ्य भी ठीक नहीं रहेगा। स्वजनों और स्नेहीजनों के साथ मतभेद खड़े होंगे, परिणामस्वरूप घर में विरोध का वातावरण उपस्थित होगा। आज के कार्य अधूरे रह सकते हैं। परिजनों एवं संतान से अनबन हो सकती है। उग्रता एवं आवेग को अंकुश में रखें ताकि बात बिगड़े नहीं।

सिंह:

आपके लिए आज का दिन मिला-जुला रहेगा। आज आपको अपनी जिह्वा पर संयम न रखना होगा, क्योंकि लड़ाई-झगड़े की संभावना बन रही है। खर्च पर भी संयम रखना अति आवश्यक है। धन सम्बंधित लेन-देन में भी अत्यंत सावधानी की आवश्यकता है। कर्तव्य व जिम्मेदारियों से घिरा मन अपनी काल्पनिक आकांक्षाओं से समझौता करने में सक्षम होगा, जीवन साथी से कुछ मुद्दों पर भावनात्मक असन्तोष पैदा हो सकता है। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखते हुए संबंधों को मधुर बनाने की चेष्टा करें, प्रतिभा व आत्मबल कुछ महत्वपूर्ण सफलताओं के प्रति आशान्वित करेगा।

कन्या:

आज का दिन आपके लिए मिला जुला रहने वाला है और यदि आक के दिन आपको कार्यसिद्धि व सफलता न मिले, तो हताश होने से बचना होगा और क्रोध पर संयम रखना पड़ेगा। क्रोध करने से बनते काम बिगड़ सकते हैं। मनोवांछित सफलता न मिलने से उत्साह में कमी आएगी, दूसरों से बुरा व्यवहार न करें। संतति से सम्बंधित विविध प्रश्नों के विषय में मन चिंताग्रस्त रहेगा। आज कोई यात्रा प्रवास करने से आपको बचना होगा।

तुला:

आज के दिन आपको लाभ मिलने के योग बन रहे है |व्यावसायिक क्षेत्र में लाभ की संभावना है। परिश्रम द्वारा आर्थिक क्षेत्र में सफलता अर्जित करेंगे, अस्थिर मन लक्ष्य के प्रति केन्द्रित होने मे असमर्थ होगा।नौकरी व व्यापार में सहकर्मियों का पूर्ण सहयोग मिलेगा। लंबी यात्रा व किसी धार्मिक स्थल पर जाने का आयोजन हो सकता है। विदेश से मित्रों व स्नेहीजनों के समाचार मिलने से आनंद की प्राप्ति होगी।

वृश्चिक:

आज का दिन शांतिपूर्वक व सावधानीपूर्वक रूप से बिताने की गणेशजी की सलाह है। अगर संभव हो तो कोई नया काम आज आरंभ न करें। क्रोध पर संयम रखें, अन्यथा वाद-विवाद हो सकता है। सरकार विरोधी प्रवृत्तियों से दूर रहें। आपकी महत्वाकांक्षाएं सफलता की राह पर संघर्ष हेतु प्रेरित करेंगी, अच्छी भावना से किए गए कार्य में आपको सफलता अवश्य मिलेगी।

धनु:

आज का दिन आनंदपूर्वक बीतेगा। मनोरंजन के प्रसंग से आपका मन प्रफुल्लित रहेगा। विपरीत लिंग के व्यक्ति से मिलने पर आपको आनंद मिलेगा। मित्रों के साथ प्रवास, पर्यटन का आयोजन हो सकता है। लेखनकार्य के लिए दिन बहुत अनुकूल है। साझेदारी से लाभ होगा। किसी महत्वपूर्ण कार्य में थोड़ी कठिनाई का आभास होगा, परिवारिक दायित्वों की समयानुकूल पूर्ति हेतु मन चिन्तित होगा।

मकर:

आज का दिन आपके व्यापार में विकास के लिए बहुत लाभकारी रहेगा। व्यावसाय में आप अपने आयोजन के अनुसार कार्य कर सकेंगे। धन की लेनदेन में भी सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। घर में सुख-शांति का वातावरण बना रहेगा। आपके द्वारा किए गए कार्यों से आपको यश और कीर्ति मिलेगी. परिवार में सौहार्दपूर्ण वातावरण रहेगा. तन-मन से आप ताजगी और स्फूर्ति का अनुभव करेंगे.

कुंभ:

आज  के दिन आपमें बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा और आपके वाणी तथा विचारो में शीध्र परिवर्तन होगा। बौद्घिक चर्चा में आप जुडेंगे। लेखनकार्य तथा सर्जनात्मक प्रवृत्तियो से आनंद मिलेगा। आकस्मिक खर्च की संभावना है। पेट संबंधि रोग से परेशानी हो सकते हैं। खर्च भी अधिक हो सकता है। आपके स्वभाव में भावुकता और कामुकता अधिक रहेगी. पेट दर्द की आशंका है. मन में भय रहेगा. मानसिक संतुलन बनाए रखें. प्रेमियों के प्रणय के लिए आज का दिन अनुकूल है.

मीन:

आज के दिन  आपमें उत्साह तथा स्फूर्ति की कमी दिखाई देगी। परिजनों के साथ विवाद में न उतरें। शारीरिक तथा मानसिक अस्वस्थता का अनुभव हो सकता है। कई अप्रिय घटनाओं से आपका मन खिन्न रह सकता है। नौकरी में चिंता रहेगी। उच्च पदाधिकारियों का व्यवहार आपके प्रति नकारात्मक हो सकता है, अपना काम अच्छे से करें इससे आपको सफलता जरुर हांसिल होगी | संतानों के साथ मतभेद हो सकता है|अपने वाणी पर संयम रखे |