तलाक के बाद भी आत्मविश्वास के साथ खड़ी रही ये अभिनेत्रियां, आज हैं बेहद मशहूर

बॉलीवुड हो या टेलीविजन इंडस्ट्री दोनों में ही स्टार्स को अपनी फिटनेस, खूबसूरती का खास ध्यान रखना पड़ता है। ऐसे में अगर फिल्मी सितारों की निजी जिंदगी में कोई तनाव या परेशानी हो तो उनकी खूबसूरती के साथ-साथ करियर पर भी प्रभाव पड़ता है। आज हम आपको बताने वाले हैं टेलीविजन इंडस्ट्री की उन अभिनेत्रियों के बारे में खास जिन्होंने अपनी निजी जिंदगी में नहीं मानी हार और तलाक हो जाने के बाद भी अपने करियर को शिखर तक ले गईं।

  1. रश्मि देसाई

रश्मि देसाई अपने पहले ही शो ‘उतरन’ में को-स्टार नंदिश संधू को दिल दे बैठी थीं। जिसके बाद दोनों 2011 में शादी के बंधन में बंधे। लेकिन शादी के 2 साल बाद दोनों के रिश्ते में दरार आनी शुरु हो गई। जिसके बाद साल 2015 दोनों ने तलाक ले लिया। बावजूद इसके रश्मि टूटी नहीं और उन्होंने अपने करियर पर अपनी निजी जिंदगी को हावी नहीं होने दिया और आज इंडस्ट्री में खूब नाम कमा चुकी हैं। रश्मि हाल ही में बिग बॉस में भी नज़र आई थी।

     2. जेनिफर विंगेट

अभिनेत्री माया मेहरोत्रा यानी जेनिफर विंगेट ने पॉपुलर धारावाहिक ‘बेहद’ से खूब वाह-वाही बटोरी। क्या आप जानते हैं कि जेनिफर विंगेट को ये सफलता तलाक के बाद ही मिली। जेनिफर विंगेट ने अभिनेता करण सिंह ग्रोवर संग शादी रचाई थी। धारावाहिक ‘दिल मिल गए’ के दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ी, जिसके बाद शादी का फैसला कर दोनों इस रिश्ते में बंध गए। लेकिन उनका ये रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं चला और दोनों अलग हो गए।

     3. श्वेता तिवारी

इसके अलावा श्वेता तिवारी का शादी शुदा जीवन कुछ खास नही रहा। बता दें कि श्वेता तिवारी की पहली शादी साउथ फिल्म इंडस्ट्री के एक्टर और फिल्म प्रोड्यूसर राजा चौधरी संग हुई थी। लेकिन ये रिश्ता नहीं चल पाया और दोनों अलग हो गए। श्वेता और राजा चौधरी की एक बेटी भी है। इसके बाद श्वेता तिवारी की दूसरी शादी अभिनेता अभिनव कोहली संग हुई।

    4.वाहबिज

टीवी शो ‘प्यार की ये एक कहानी में नजर आने वाली एक्ट्रेस वाहबिज दोराबजी भी इस लिस्ट में शामिल हैं। वाहबिज ने विवियन डीसेना संग शादी रचाई। लेकिन दोनों तीन साल बाद ही अलग हो गए। वाहबिज ने विवियन डीसेना से अलग होने के बाद खुद को टूटने नहीं दिया।

    5. स्नेहा वाघ

सीरियल ‘एक वीर की अरदास: वीरा’ में नजर आने वाली अभिनेत्री स्नेहा वाघ भी तलाकशुदा हैं। स्नेहा ने 19 साल की उम्र में एक्टर अविष्कार दर्वेकर संग शादी रचाई। लेकिन ये शादी नही टिक पाई। इसके बाद स्नेहा ने इंटीरियर डेकोरेटर अनुराग सोलंकी संग शादी की, लेकिन ये शादी भी टूट गई।

   6. दलजीत कौर

अभिनेत्री दलजीत कौर जो कि बिग बॉस 13 में नजर आईं थीं, वह भी तलाकशुदा हैं। दलजीत की शादी शालीन भनोट से हुई थी, लेकिन शादी के 5 साल बाद ही दोनों ने तलाक ले लिया। बता दें कि इनका एक बेटा भी है। दलजीत कौर ने शालीन भनोट पर घरेलू हिंसा के आरोप लगाकर आरोप लगाए थे।

बॉलीवुड और छोटे पर्दे से जुड़ी हर अपडेट जानने के लिए नमन भारत के साथ जुड़े रहें। आप हमें सोशल मीडिया पर भी फॉलो कर सकते हैं।