पत्नी ट्विंकल नें दूसरे बच्चे के लिए अक्षय के सामने रख दी थी ऐसी शर्त, शो कॉफ़ी विद करण में किया खुलासा

बॉलीवुड के खिलाड़ी भईया और एक्ट्रेस ट्विंकल खन्ना की जोड़ी पूरी फिल्म इंडस्ट्री की कुछ सबसे जानी मानी जोड़ियों में से एक है| ऐसा होने का सबसे बड़ा कारण है अक्षय कुमार जो के बॉलीवुड में अपनी बहुत ही तगड़ी पहचान रखते हैं| वहीँ दूसरी तरफ सदी के पहले सुपरस्टार रहे राजेश खन्ना की बेटी और मशहूर बॉलीवुड अभिनेत्री होने के कारण भी ट्विंकल खन्ना भी काफी फेमस हैं| और यही कारण है के दोनों की यह जोड़ी बॉलीवुड की काफी फेमस जोड़ी है|

इनकी शादी की बात करें तो इन्हें शादी के बंधन में बंधे लगभग 19 सालों का वक्त हो चूका है लेकिन आज भी हर जगह ये एक पावरफुल और लविंग कपल की तरह नजर आते हैं| आज अक्षय के करियर की बात करें तो ये बॉलीवुड में एक बहुत ही बड़ी शख्सियत बन चुके है| आज इनके लाखों की तादाद में चाहने वाले है और इसका अन्न्दाज़ा आप इनके सोशल मीडिया हैंडल्स को भी देख कर लगा सकते हैं जहाँ इनके आज लाखों की तादाद में फालोवर्स हैं|

लेकिन अक्षय का करियर हमेशा से इन ऊँचाइयों पर नही था| बता दें के इनके करियर में एक ऐसा दौर भी आया था जब इन्होने अभिनय के दुनिया से अपने कदम पीछे खीचने की भी सोच ली थी| उस वक्त इनकी एक साथ 14 फ़िल्में फ्लॉप चली गयी थीं| और उस समय इनकी जिंदगी में ट्विंकल का भी साथ नही था| उस समय इनका त्सिंक्ल संग बस अफेयर चल रहा था| और उसी बीच जब इनकी बात आगे बढने लगी तो ट्विंकल नें उनके सामने एक शर्त रखी थी जिसके बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं|

दुसरे बच्चे के लिए रखी ऐसी शर्त

अक्षय को कॉफी विद करण के पांचवें सीजन में पत्नी ट्विंकल संग देखा गया था जहा दोनों ने कुछ बातें बताई थी| आज हम आपको इन्ही बातों को बताने जा रहे हैं| शो में बातचीत के दौरान ट्विंकल नें बताया था के उन्होंने अक्षय से यह बात साफ़ कह दी थी तब तक वो दुसरे बच्चे को जन्म नही देने वाली जब तक अक्षय सेंसिबल और अच्छी मूवीज में अपना नाम नही बना लेते| जिसपर जवाब देते हुए अक्षय नें कहा के आप सब समझ सकते हैं मुझपर ऐसा सुनकर क्या बीती होगी|

बता दें के इसके बाद 17 जनवरी 2001 में शादी के बंधन में बंधे इस जोड़े के आज दो बच्चे हैं जिनमे इनका एक बेटा और एक बेटी है| इनके बेटे का नाम आरव है जिसका जन्म साल 2002 में हुआ था| वहीँ दूसरी तरह इनकी एक बेटी हुई थी जिसका जन्म साल 2012 में हुआ था|

शो में किए थे ये खुलासे

इसका साथ ही ट्विंकल नें यह बात भी कही थी के मेरी माँ डिम्पल शादी से पहले कई बार इन्हें कई एक्टर्स के साथ तस्वीरों में देख चुकी थी| क्योंकि अक्षय काफी व्यवहारिक थे और अक्सर किसी के साथ भी तस्वीरों में नजर आ जाते थे| ऐसे में डिम्पल अक्षय को गे समझती थीं| और शायद यही कारण था के रिश्ते के शुरूआती वक्त में वो इस रिश्ते को मंजूरी देने में काफी हिचकिचा रही थीं|