साल 2018 का पहला ही दिन है सोमवार ,बन रहा महासंयोग ! ऐसे करे पूजा

हम सभी लोग नये साल 2018 का बेसबरी से इंतज़ार कर रहे थे और आज 1 जनवरी के दिन आखिर हम सभी का इंतज़ार खत्म हुआ | आज 2018 का पहला दिन है और अगर हम कैलेन्डर के ओर देखे तो आज का दिन सोमवार है, जो हमेशा से ही भगवान शिव का दिन माना जाता है | और आज 1 जनवरी के साथ-साथ सोमवार होने के कारण से एक महासंयोग बन रहा है | हम सभी चाहते है कि उनका यह साल अच्छा जाये और इसके लिए न जाने हम क्या-क्या उपाय करते है | आपको बस साल की शुरुआत में ही भगवान शिव की पूजा करनी है और ऐसा करके आप अपनी सभी समस्याओं से निजात पा सकते है और नये वर्ष को मंगलमय बना सकते है |

हम आपको बता दे की इस साल की शुरुआत योग के साथ हो रही है । जी हां इस दिन सोमवार होने के साथ-साथ सर्वार्थसिद्ध योग लग रहा है और इसी कारण आपको अपनी पूजा का दोगुना फल मिलेगा |  ये योग सुबह 06:47 से दोपहर 02:53 तक रहेगा। इस समय में भगवान शिव की जरुर विधि-विधान के साथ पूजा करें । आइये हम आपको ये विधि विधान बताते है जिनके साथ आपको पूजा करनी है |

पूजा के विधि-विधान

भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए यह दिन काफी महत्वपूर्ण माना जाता है और महासंयोग के कारण इसका महत्व और भी बढ़ गया है । इस दिन विधि-विधान के साथ पूजा करने से जरुर भगवान प्रसन्न होते है | इसलिए हप प्रहर में भोलेनाथ को गन्ना, कुश, दूध, खस आदि का अभिषेक करना चाहिए । इसके साथ ही रुद्र पाठ, शिव महिमन और तांडव स्त्रोत का पाठ करें और षोड्षोपचार पूजन के साथ भगवान शिव को आक, धतूरा, भांग, बेर, गाजर चढ़ाएं। इससे वह जल्द प्रसन्न होंगे और आपको सुख-समृद्धि प्रदान करेंगे |

इन उपायों को अपनाए

  • भगवान शिव को सरसों के तेल से अभिषेक करें । इससे आपको कई शुभ परिणाम देखने को मिलेंगे और आपके बिगड़े हुए हर काम बनने लगेगे।
  • मंदिर जाकर शिवलिंग का जलाभिषेक कर ऊं नम: शिवाय मंत्र का जाप करें | इसके साथ ही उन्हें मौसम का कोई भी फल अर्पित करें, ऐसा करने से भगवान शिव भक्त पर विशेष कृपा प्रदान करते हैं।
  • गरीबों को दान करने से पुराने सभी पापो का असर खत्म हो सकता है और अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है।
  • अगर आपको संतान नहीं हो रही है या फिर जन्म के बद तुरंत मर गई है, तो भोलेनाथ को गाय का घी चढ़ाकर शुद्ध मन से प्रार्थना करें।

अगर आप भी अपने इस नव वर्ष को मंगलमय और अच्छा बनाना चाहते हैं तो दिए गये विधि-विधान और पूरी श्रद्धा के साथ भगवान शिव की  पूजा करे और साथ ही इन उपायों को कर कर आप खुश और समृद्ध रहे |