अनिल कपूर ने शादी से पहले 25 लड़कियों को किया था डेट लेकिन फिर सुनीता पर यूं हो गए फिदा…

रील लाइफ में तो अक्सर आप लव स्टोरी देखते और सुनते हैं लेकिन आज हम आपको बताने जा रहे हैं रियल लाइफ की लव स्टोरी के बारे में खास। यह लव स्टोरी किसी और की नहीं बल्कि बॉलीवुड लखन अनिल कपूर की है। उन्होंने पहली नज़र का प्यार फिर एकरार और आखिर में शादी की। असल जिंदगी की ये लव स्टोरी बेहद दिलचस्प है। तो आइए आपको बताते हैं अनिल कपूर के पहली नजर के पहले प्यार और इकरार की मजेदार लव स्टोरी के बारे में खास।

अनिल कई लड़कियों को कर चुके डेट

शायद ही आप में से कम लोग इस बात से वाकिफ होंगे कि रील लाइफ में कई अभिनेत्रियों के साथ रोमांस कर चुके अनिल कपूर रियल लाइफ में सुनीता को दिल दे बैठे थे। अनीता तक पहुंच पाना उनके लिए बेहद मुश्किल था। मगर अभिनेता ने हार नहीं मानी और अपनी मोहब्बत की मंज़िल तक पहुंचकर ही दम लिया। हाल ही में अनिल कपूर और सुनीता ने अपनी 37 वेडिंग एनिवर्सरी सेलिब्रेट की। बताते चलें कि अनिल कॉलेज के दिनों में कई लड़कियों को डेट कर चुके हैं। जिसमें इंडस्ट्री की 20-25 लड़कियां उनकी गर्लफ्रेंड बनीं, लेकिन उन सबमें सुनीता सबसे बेस्ट थी। वह मेरी दोस्त भी थीं और फिर हमने शादी कर ली।

सुनीता संग अनिल की मुलाकात

अनिल ने सुनीता संग अपनी मुलाकात के बारे में बताते हुए कहा किस तरह वो पहली बार सुनीता से मिले और फिर बात शादी तक पहुंची। दरअसल, अनिल को सुनीता का नंबर उनकी किसी दोस्त ने प्रैंक कॉल करने के लिए दिया था, लेकिन अनिल ने जब सुनीता की आवाज़ सुनी तो उन्हें उनसे प्यार हो गया।

इसके बाद वो लोग एक पार्टी में मिले और अनिल को सुनीता पहली ही नज़र में पसंद आ गईं। इसके बाद दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई और दोनों दोस्त बन गए। लेकिन उस दौरान अनिल सुनीता से किसी दूसरी लड़की के बारे में बातें किया करते थे जिसे वो पसंद करते थे। लेकिन उस लड़की ने अनिल कपूर का दिल तोड़ दिया था। मगर बातों ही बातों में सुनीता और अनिल की बॉन्डिंग स्ट्रॉन्ग हो गई।

अनिल ने सुनीता को किया प्रपोज

साल 1985 में अनिल कपूर को फिल्म ‘मेरी जंग’ के जरिए फिल्म इंडस्ट्री में बड़ा ब्रेक मिला। उस दौरान उन्होंने सुनीता को प्रपोज़ करने का फैसला किया। उन्होंने 17 मई 1984 में फिल्म साइन की और 18 मई को सुनीता को प्रपोज़ कर दिया। इसी के साथ खास बात तो यह रही कि अनिल और सुनीता ने 19 मई को शादी रचा ली।

फिल्म मिलने से पहले अनिल कपूर ने सुनीता को इसलिए प्रपोज नहीं किया क्योंकि सुनीता ने मना कर दिया था कि वो किचन का काम नहीं कर सकतीं। लेकिन फिल्म मिलने के बाद उन्हें लगा कि अब वो घर में नौकर रखना अफॉर्ड कर सकते हैं। आज ये जोड़ी अपनी शादीशुदा जिंदगी में बेहद खुश है। एक बार अनिल कपूर ने बताया था कि उनके पूरे घर को सुनीता ही खुद से डिजाइन करती हैं। उनकी सारी पसंदीदा चीजें घर में मिलेगी। अनिल और सुनीता के तीन बच्चे हैं जो हैं-सोनम कपूर, रिया कपूर और हर्षवर्धन कपूर। सोनम कपूर की शादी हो चुकी है।