धोनी से युवराज तक, इन नामी क्रिकेटर्स का पहला प्यार थी ये अभिनेत्रियों, लेकिन शादी तक नहीं पहुंची बात

भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों के बॉलीवुड में अफेयर की खबरें अक्सर ही सामने आती रहती हैं| ग्लैमर की बात करें तो दोनों ही फील्ड एक दुसरे से कम नही हैं| चाहे आप फिल्म जगत के स्टार हो या क्रिकेट की दुनिया के सितारे आपको लगभग बराबर की पब्लिक का साथ मिलता है| अक्सर देखा जाता है के दोनों ही के पास लाखों की तादाद में फैन्स भी होते हैं| कई बार ऐसा देखा गया है के फ़िल्मी दुनिया के सितारे खेल देखने जाते है और कभी कभी इसी के चलते इनका आकर्षण बढने लगता है|

आज ऐसे में अपनी इस पोस्ट के माध्यम से हम आपको कुछ ऐसे ही सितारों से मिलवाने जा रहे हैं जिनसे भारतीय टीम के खिलाड़ियों का रिलेशनशिप रहा|

महेंद्र सिंह धोनी

सूची में पहला नाम है भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और खेल का भगवान माने जाने वाले महेंद सिंह धोनी का| धोनी की बात करें तो एक वक्त था जब मीडिया में धोनी के रिलेशनशिप की खबरे काफी छाई हुई थी| इनका यह रिलेशनशिप मशहूर तमिल मॉडल और एक्ट्रेस लक्ष्मी राय से था| हालाँकि कुछ ही वक्त के बाद इनका यह अफेयर खत्म हो गया|

 रवि शास्त्री

अगर आप क्रिकेट के फैन हैं तो आप रवि शास्त्री को जरूर जानते होंगे| रवि शास्त्री जो के भारतीय टीम के कोच है उनका नाम भी एक वक्त अमृता सिंह के साथ जोड़ा जा रहा था |लेकिन अपने इस सम्बन्ध में रवि शास्त्री कहीं न कहीं ढल नही पाए और साल 1990 में इन्होने ऋतू सिंह से शादी कर ली| वहीँ अमृता सैफ अली खान के साथ जिंदगी में आगे बढ़ गयीं|

वसीम अकरम

वसीम अकरम क्रिकेट वर्ल्ड के कुछ बहुत ही फेमस चेहरों में एक रहे थे| 90 के दशक में इन्हें मैदान में देख हज़ारों की तादाद में फैन्स का शोर गूंजता था| इनका बॉलीवुड की बेहद ही फेमस अभिनेत्री  सुष्मिता सेन के साथ अफेयर चला| काफी वक्त तक इन दोनों के रिश्ते की खबरें सामने आती रही लेकिन अंत में दोनों का यह रिश्ता शादी के मुकाम पर नही पहुँच पाया|

रोहित शर्मा

भारतीय टीम के हिटमैन रोहित शर्मा का नाम भी इस सूची में शामिल है| इनका रिलेशनशिप एक्ट्रेस सोफ़िया हयात के साथ चला जिसका खुलासा खुद सोफ़िया नें ही साल 2012 में किया| हालाँकि बाद में ये दोनों अलग हो गये |

सौरव गांगुली

भारतीय टीम का एक और नामी चेहरा रहे सौरव गांगुली का भी नान इस सूची में शामिल रहा| इनका एक साउथ की अभिनेत्री के साथ रिश्ता रहा जिनका नाम नगमा था| लेकिन अपने इस रिश्ते को सार्वजनिक तौर पर सौरव नें कभी नही स्वीकार| लिहाज़ा ये दोनों अलग हो गये|

युवराज सिंह

क्रिकेट की दुनिया में युवराज सिंह भी एक जाना माना नाम बनकर उभरे थे| इनके नाम क्रिकेट से जुड़े कई बड़े रिकार्ड्स हैं और इनका नाम टीम के कुछ दिग्गज बल्लेबाजों में रखा जाता था| ऐसे में एक वक्त था जब एक्ट्रेस किम शर्मा के साथ इनके डेटिंग की खबरें मीडिया में सामने आई थी| हालाँकि इनका भी रिश्ता अधिक दिन तक नहीं चल पाया और इन्होने एक्ट्रेस हेजल कीच से शादी कर ली|