Site icon NamanBharat

मशहूर कोरियॉग्राफर गीता कपूर ने शादी की खबरों को लेकर किया बड़ा खुलासा, इस की वजह से लगाया था सिंदूर

बॉलीवुड की मशहूर कोरियॉग्राफर और डांसर गीता कपूर इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। आए दिन गीता अपने शूटिंग और निजी लाइफ से जुड़े अपडेट फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। इस बीच गीता कपूर की फोटो सोशल मीडिया काफी तेजी से वायरल हो रही है। दरअसल पिछले दिनों गीता कपूर की फोटो सामने आई थी जिसमें उन्होंने माथे पर सिंदूर लगाया था। ये फोटो सोशल मीडिया पर आते ही तहलका मचाने लगी। उनके फैंस ने इन फोटोज को देखकर अटकलें लगाई कि उनकी फेवरेट गीता मां ने शादी रचा ली है। यहां तक की मीडिया में भी यही खबरें आने लगी की गीता कपूर ने गुपचुप तरीके से शादी रचा ली है। हालांकि मीडिया पर उड़ रही अपनी शादी की खबरों पर पूर्णविराम लगाते हुए गीता कपूर ने तस्वीरों के पीछे की हकीकत का खुलासा किया।

फैंस के मन में आए कई सवाल-

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही गीता कपूर की तस्वीरों में देखा जा सकता है कि वो ट्रेडिशनल रेड ड्रेस में दिखाई दे रही हैं और उन्होंने अपनी मांग में लाल रंग का सिंदूर भी सजाया हुआ है। वहीं गीता कपूर का ये लुक उनके फैंस को काफी पसंद भी आया लेकिन माथे पर लगा सिंदूर उनके मन में कई सवाल खड़े कर रहा था। ऐसे में गीता कपूर ने खुद सामने आ कर अपने फैंस को सिंदूर लगाने की वजह क्लीयर की है।

गीता ने बताई सिंदूर लगाने की वजह-

गीता कपूर ने फैंस के इस सारे कन्फ्यूजन को दूर कर दिया है और बताया है कि आखिर क्यों उन्होंने सिंदूर लगाए हुए तस्वीर साझा की थी। बता दें कि गीता कपूर ने अपनी तस्वीरों पर बात करते हुए कहा कि, ‘नहीं मैंने शादी नहीं की है, अगर मेरी शादी होती है तो मैं इसे बिल्कुल भी नहीं छिपाऊंगी, लेकिन अभी मेरी शादी कैसे हो सकती है। मैंने अभी अभी अपनी मां को खोया है, मैं इस बारे में फिलहाल कुछ भी नहीं सोच रही हूं’।

यूजर्स ने किया गीता को ट्रोल-

इसके साथ ही गीता कपूर ने माथे पर सिंदूर लगाने की वजह भी साफ की और बताया कि, ‘ये तस्वीरें डांस रियलिटी शो सुपर डांसर चैप्टर 4 के आने वाले एपिसोड की है। ये एपिसोड बॉलीवुड की सदाबहार अभिनेत्री रेखा है के बारे में हैं। हमें उनकी तरह ही तैयार होना था। ये बात तो दुनिया जानती है कि मैं रेखा जी की कितनी बड़ी फैन हूं, मैंने उनकी तरह ही कपड़े पहनने कहा फैसला किया। क्योंकि वो सिंदूर लगाती हैं इसलिए मैंने भी लगाया’। वहीं अपनी इन तस्वीरों के चलते गीता कपूर सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल भी हो रही हैं। एक यूजर ने जहां फोटो पर कमेंट करते हुए कहा कि शिव जी कि पूजा के बाद सिंदूर लगाने की बात कहां लिखी है? वहीं एक अन्य यूजर्स ने कहा कि इस तरह से सिंदूर लगाना कैसे सही है।

अगर गीता कपूर के वर्क फ्रंट की बात करें तो इन दिनों वो सुपर डांसर चैप्टर 4 को जज करती दिखाई दे रही हैं। शो के दौरान गीता को बच्चों का ढेर सारा प्यार मिलता है। वहीं सुपर डांसर चैप्टर 4 में गीता कपूर के साथ मलाइका अरोड़ा और अनुराग बसु शो को जज कर रहे हैं। करियर की बात करें तो गीता ‘तुझे याद ना मेरी आई’, ‘गोरी गोरी’ जैसे गानों में अपने डांस का जलवा बिखेर चुकी हैं। इसके अलावा गीता ‘फिजा’, ‘अशोका’, ‘साथिया’, ‘हे बेबी’ और ‘अलादीन’ जैसी कई फिल्मों में कोरियोग्राफी भी कर चुकी हैं।

Exit mobile version