01 January Rashifal: नए साल के पहले दिन इन 4 राशियों का खिल उठेगा भाग्य, कामयाबी चूमेगी कदम

01 January 2021 Rashifal: राशिफल की सहायता से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है, ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में कठिनाई ना हो। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल में हम आपको सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताएंगे, जिससे आप अपनी योजनाओं को सफल बना सकते हैं। आपको आज किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ेगा? आज का दिन किन राशियों के लिए शुभ रहेगा? आपको क्या-क्या सावधानियों बरतने की आवश्यकता है? आप इससे जुड़ी हुई जानकारी अपनी राशि अनुसार आज के राशिफल में जानिए।

01 जनवरी 2021 राशिफल | 01 January 2021 horoscope

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

मेष राशि वाले जातकों का नए साल का पहला दिन विशेष रहेगा। अचानक बड़ी मात्रा में धन लाभ मिलने की संभावना है। कामकाज में आप लगातार सफलता हासिल करेंगे। बिजनेस करने वाले लोगों को मुनाफा मिल सकता है। लेन-देन के काम ठीक प्रकार से पूरे होंगे परंतु आपको यही सलाह दी जाती है कि किसी भी काम में जल्दीबाजी ना करें अन्यथा नुकसान हो सकता है। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

वृषभ राशि वाले जातक आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। परिवार के लोग आपका पूरा सपोर्ट करेंगे। कैरियर संबंधित कोई खुशखबरी मिलने की संभावना है। ऑफिस के कामकाज आप समय पर पूरे करके अपने परिवार के लोगों के साथ अधिक से अधिक समय व्यतीत करने की कोशिश करेंगे। व्यापार से जुड़े हुए लोग किसी नई तकनीकी का इस्तेमाल कर सकते हैं, जिसका भविष्य में अच्छा फायदा मिलेगा। सामाजिक स्तर पर मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। सरकारी नौकरी करने वाले लोगों को पदोन्नति मिलने की संभावना है। आपकी मेहनत रंग लाएगी।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

मिथुन राशि वाले जातकों का आज का दिन थोड़ा उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। धन संबंधित मामलों में आपको समझदारी से काम लेने की जरूरत है। आप किसी को भी पैसा उधार मत दीजिए अन्यथा उधार दिया गया पैसा वापस लेने में कठिनाई हो सकती है। गाड़ी चलाते समय सतर्क रहें। कारोबारियों को बिना अनुभव वाले क्षेत्रों में जोखिम उठाना ठीक नहीं रहेगा। विद्यार्थियों का दिन अच्छा रहेगा। आपका मन पढ़ाई में लगेगा।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

कर्क राशि वाले जातक खुद को भविष्य की जिम्मेदारियों के लिए मानसिक तौर पर तैयार करें। ऑफिस के काम के प्रति आपको गंभीर रहना होगा। बड़े अधिकारी आपकी सहायता कर सकते हैं। व्यापार के सिलसिले में छोटी-छोटी यात्रा करनी पड़ सकती है। आर्थिक लाभ मिलने की संभावना है। विद्यार्थी वर्ग के लोग किसी प्रतियोगी परीक्षा के लिए कठिन मेहनत करेंगे, जिसका आपको अच्छा नतीजा मिलेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। बाहर के खानपान से परहेज करें। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

सिंह राशि वाले जातकों का आज का दिन अच्छा रहेगा। आप अपने सभी कार्य समय पर पूरे करेंगे। आप अपने मनपसंद भोजन का आनंद ले सकते हैं। मानसिक तनाव कम रहेगा। किसी पुराने काम में की गई भागदौड़ का अच्छा फायदा मिल सकता है। कारोबार में मनचाही सफलता मिलने की संभावना है। दोस्तों के साथ मिलकर आप कोई नया व्यापार शुरू कर सकते हैं। बच्चों की तरफ से खुशखबरी मिलने की संभावना है।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

कन्या राशि वाले जातकों का आज का दिन विशेष रहेगा। आपकी प्रतिभा खुलकर लोगों के सामने आएगी। आप अपनी बुद्धिमानी से कामकाज में अच्छा लाभ प्राप्त कर सकते हैं। जरूरतमंद लोगों की सहायता करने का मौका मिल सकता है। सामाजिक संपर्क बनेंगे। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा। व्यापार में काफी लंबे समय से रुका हुआ धन वापस मिल सकता है। भाई-बहनों के साथ मधुर संबंध बने रहेंगे। प्रेम जीवन में सुखद एहसास होगा।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

तुला राशि वाले जातकों का आज मन थोड़ा उदास रहेगा। आप बेकार की चिंता मत लीजिए। ऑफिस में महिला सहकर्मियों से विवाद होने की संभावना नजर आ रही है। आपको अपने गुस्से और वाणी पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है। आप अपने काम योजनाओं के तहत पूरा कीजिए, इससे आपको अच्छा रिजल्ट देखने को मिलेगा। स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। परिवारिक माहौल अच्छा रहेगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

वृश्चिक राशि वाले जातक खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे। विषम परिस्थितियों से लड़ने में आप सक्षम हो सकते हैं। घरेलू सुख-साधनों में बढ़ोतरी होगी। नौकरी और कारोबार में आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे। प्रभावशाली लोगों से जान पहचान बढ़ सकती है, जिसका भविष्य में अच्छा फायदा मिलेगा। व्यापार से जुड़े हुए लोग ग्राहकों को लुभाने में सफल रहेंगे। छोटे-मोटे कारोबारियों को उम्मीद से अधिक लाभ मिलने की संभावना है। कामकाज के सिलसिले में बनाई गई योजनाएं सफल होंगी। विद्यार्थियों का आज का दिन सामान्य रहने वाला है। आप अपनी सेहत पर ध्यान दीजिए।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

धनु राशि वाले जातकों के जीवन में कुछ नया बदलाव देखने को मिल सकता है। कठिन से कठिन काम भी आप आसानी से पूरा कर सकते हैं। व्यवसाय में भविष्य के लिए चुनौतियां हैं, लेकिन योग्यता के चलते जल्द ही निदान मिल जाएगा। ऑफिस में बड़े अधिकारी आपका पूरा सपोर्ट करेंगे। किसी पुराने निवेश का मुनाफा मिल सकता है। दांपत्य जीवन में चल रही परेशानियां दूर होंगी। माता-पिता के स्वास्थ्य में सुधार आएगा।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

मकर राशि वाले जातक आज परिवार के लोगों के साथ बैठकर किसी महत्वपूर्ण मुद्दे पर विमर्श कर सकते हैं लेकिन आपको इस बात का ध्यान रखना होगा कि विमर्श के दौरान नकारात्मक टिप्पणी से स्थिति खराब हो सकती है। आप कहीं पैसा निवेश करने की योजना बना सकते हैं, जिसका आपको अच्छा लाभ मिलेगा। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अच्छी कंपनी से बुलावा आ सकता है।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

कुंभ राशि वाले जातकों को आज कई क्षेत्रों से अच्छे परिणाम हासिल होंगे। आपका ध्यान कार्यों पर रहेगा। आप अपनी किसी पुरानी गलती में सुधार कर सकते हैं। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। युवाओं को करियर में आगे बढ़ने के मौके मिल सकते हैं। वाहन सुख की प्राप्ति होगी। मुश्किल परिस्थितियों से छुटकारा मिलेगा।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

मीन राशि वाले जातक आज मानसिक और शारीरिक तौर पर मजबूत रहेंगे। किसी काम से धन लाभ मिल सकता है। कर्ज से छुटकारा प्राप्त होगा। व्यवसाय अच्छा चलेगा। सामाजिक स्तर पर आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। कारोबारी वर्ग साझेदारी में भी कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन अच्छा रहेगा। परिवार के बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा।