01 June Rashifal: महीने का पहला दिन इन 7 राशियों के लिए रहेगा भाग्यशाली, होगा कोई बड़ा फायदा

01 June 2021 Rashifal: राशिफल की सहायता से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है, ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में कठिनाई ना हो। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल में हम आपको सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताएंगे, जिससे आप अपनी योजनाओं को सफल बना सकते हैं। आपको आज किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ेगा? आज का दिन किन राशियों के लिए शुभ रहेगा? आपको क्या-क्या सावधानियों बरतने की आवश्यकता है? आप इससे जुड़ी हुई जानकारी अपनी राशि अनुसार आज के राशिफल में जानिए।

01 जून 2021 राशिफल | 01 June 2021 horoscope

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

मेष राशि वाले जातकों के महत्वपूर्ण लंबित कार्य पूरे हो सकते हैं। आप दूसरों की मदद करने में सबसे आगे रहेंगे। घर परिवार के किसी बड़े बुजुर्गों की सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। अनुभवी व्यक्तियों से जान पहचान होगी, जिसका भविष्य में फायदा मिलेगा। किसी पुराने नुकसान की भरपाई हो सकती है। किस्मत हर क्षेत्र में साथ देगी। कार्यालय में पदोन्नति मिलने के प्रबल योग नजर आ रहे हैं। बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बने रहेंगे।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

वृषभ राशि वाले जातकों का आज का दिन उन्नति दायक रहने वाला है। पुराने रुके हुए कार्य प्रगति पर आएंगे। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा पड़ेगा। छात्रों का आज का दिन बेहतरीन रहने वाला है। शिक्षा के क्षेत्र में आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे। आपको कम मेहनत में अधिक सफलता मिलने के योग हैं। दोस्तों के साथ मिलकर कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। निवेश संबंधित कामों में लाभ मिलेगा। बच्चों की तरफ से खुशखबरी मिल सकती है। खानपान में रुचि बढ़ेगी। सेहत अच्छी रहेगी।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

मिथुन राशि वाले जातक अपने कामकाज को लेकर थोड़े अधिक व्यस्त रहेंगे, जिसके चलते आप अपने परिवार वालों के लिए समय नहीं निकाल पाएंगे। आपके सभी कार्य मन मुताबिक पूरे होंगे। व्यापार से जुड़े हुए जातकों को यही सलाह दी जाती है कि आप अपने व्यापार में किसी भी प्रकार का बदलाव ना करें अन्यथा मुनाफे में कमी आ सकती है। वाहन चलाते समय लापरवाही मत कीजिए। नौकरी के क्षेत्र में सहकर्मियों की पूरी मदद मिलेगी। आप अपने बच्चों का मार्गदर्शन कर सकते हैं। विद्यार्थियों का दिन सामान्य रहने वाला है।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

कर्क राशि वाले जातक अपने गुप्त शत्रुओं से संभल कर रहे रहें क्योंकि यह आपके कामकाज बिगाड़ने की कोशिश कर सकते हैं। आपको अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करना होगा। नौकरी के क्षेत्र का माहौल सामान्य रहने वाला है। बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर चलें। कारोबार में अच्छा मुनाफा मिलता हुआ नजर आ रहा है। कार्यप्रणाली में सुधार आएगा। वाहन की खरीदारी की योजना बन सकती है। माता के स्वास्थ्य में सुधार आएगा। परिवार वालों के साथ हंसी-खुशी समय व्यतीत करेंगे।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

सिंह राशि वाले जातक काम के सिलसिले में नई योजनाएं बना सकते हैं। दोस्तों का पूरा सहयोग मिलेगा। कार्यस्थल पर कुछ चुनौतियां सामने आ सकती है इसलिए इस कठिन समय में आपको समझदारी से काम लेने की आवश्यकता है। कारोबार से जुड़े हुए जातकों को सजग रहना होगा। दस्तावेज और हिसाब-किताब में पारदर्शिता अपनाने की आवश्यकता है। कानूनी मामलों में ना पड़े। सामाजिक क्षेत्र में लोकप्रियता बढ़ेगी।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

कन्या राशि वाले जातक मानसिक रूप से काफी परेशान नजर आ रहे हैं। आपके मन में तरह-तरह के विचार उत्पन्न हो सकते हैं। मानसिक तनाव अधिक होने के कारण कामकाज में ध्यान केंद्रित करना काफी कठिन होगा। पारिवारिक माहौल सामान्य रहने वाला है। जीवनसाथी के साथ ज्यादा से ज्यादा समय व्यतीत करेंगे। दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी। प्रेम जीवन में सुधार आने की संभावना है। आप अपने प्रिय से दिल की बात शेयर कर सकते हैं। अनजान लोगों के ऊपर जरूरत से ज्यादा भरोसा करने से बचना होगा।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

तुला राशि वाले जातकों का आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। आपको अपने व्यवहार पर काबू रखने की आवश्यकता है। बात-बात पर आपको अभी गुस्सा आएगा। बच्चों की तरफ से आप काफी चिंतित रहेंगे। सरकारी विभाग में कार्यरत जातकों को कठिन परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है। आपको अपना नजरिया सकारात्मक रखना होगा। किसी भी परिस्थिति का सामना करने के लिए आप खुद को तैयार रखें। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। अचानक व्यापार में मुनाफा मिलने की संभावना है।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

वृश्चिक राशि वाले जातकों का आज का दिन बेहद शुभ रहेगा। किस्मत का पूरा साथ मिलने वाला है। आपके द्वारा किए गए प्रयास सफल रहेंगे। महत्वपूर्ण कामकाज में अच्छा लाभ मिल सकता है। आप अपने दुश्मनों को परास्त करेंगे। कार्यालय में आपका दबदबा बना रहेगा। आपके अच्छे स्वभाव की लोग तारीफ करेंगे। पति-पत्नी के बीच प्रेम बढ़ेगा। आप अपने जीवनसाथी के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं। पारिवारिक जिम्मेदारियों को बखूबी तरीके से निभाएंगे। छोटे-मोटे व्यापारियों का मुनाफा बढ़ सकता है।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

धनु राशि वाले जातक समाजिक कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। भविष्य को लेकर नई योजना बना सकते हैं, जिसका आने वाले समय में फायदा मिलेगा। आप किसी को भी पैसा उधार मत दीजिए। पिताजी के स्वास्थ्य में सुधार आएगा। बिजनेस के सिलसिले में आप किसी यात्रा पर जा सकते हैं। आपके द्वारा की गई यात्रा सफल रहेगी। कुसंगति से हानि पहुंच सकती है। आपको वाहन प्रयोग में सावधानी बरतने की आवश्यकता है।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

मकर राशि वाले जातक आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। मानसिक मजबूती बनी रहेगी। ऑफिस में आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे। बड़े अधिकारी आपके कार्यों की प्रशंसा करेंगे। आप अपनी मेहनत के बल पर कठिन से कठिन कार्य आसानी से पूरे कर सकते हैं। व्यापार में लाभ के योग बन रहे हैं। कारोबार से जुड़े हुए जातकों को भारी मुनाफा मिलेगा। आपके द्वारा बनाई गई योजनाएं सफल होंगी।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

कुंभ राशि वाले जातक आज भाग्यशाली साबित होंगे। आप अपने लक्ष्य की प्राप्ति कर सकते हैं। विरोधी परास्त होंगे। पति-पत्नी के बीच बेहतर तालमेल बने रहेंगे। सफलता के अच्छे मौके हाथ लग सकते हैं। आपकी सोच सकारात्मक रहेगी। कैरियर के क्षेत्र में लगातार आगे बढ़ेंगे। कारोबार में भारी मुनाफा मिलेगा। तकनीकी क्षेत्र से जुड़े हुए जातकों का आज का दिन फायदेमंद रहने वाला है। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। शिक्षकों का बेहतर मार्गदर्शन प्राप्त कर सकते हैं।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

मीन राशि वाले जातकों का आज का दिन शांत रहने वाला है। आप परिवार वालों के साथ ज्यादा से ज्यादा समय व्यतीत करने की कोशिश कर सकते हैं। आपके अच्छे व्यवहार की लोग तारीफ करेंगे। ऑफिस के सभी कार्य आप समय पर पूरे कर सकते हैं। दांपत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी। पति-पत्नी एक दूसरे की भावनाओं को समझेंगे। किसी भी महत्वपूर्ण दस्तावेज पर हस्ताक्षर करने से पहले ठीक प्रकार से पढ़ना होगा अन्यथा आगे चलकर परेशानी हो सकती है।