02 December Rashifal: मेष और मिथुन राशि वालों को होगा धन का नुकसान, जानिए बाकी राशियों का हाल

02 December 2020 Rashifal: राशिफल की सहायता से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है, ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में कठिनाई ना हो। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल में हम आपको सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताएंगे, जिससे आप अपनी योजनाओं को सफल बना सकते हैं। आपको आज किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ेगा? आज का दिन किन राशियों के लिए शुभ रहेगा? आपको क्या-क्या सावधानियों बरतने की आवश्यकता है? आप इससे जुड़ी हुई जानकारी अपनी राशि अनुसार आज के राशिफल में जानिए।

02 दिसंबर 2020 राशिफल | 02 December 2020 horoscope

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

मेष राशि वाले लोगों को आर्थिक लेनदेन में सतर्क रहने की आवश्यकता है अन्यथा आर्थिक नुकसान की स्थिति बन रही है। स्वास्थ्य के प्रति आप बिल्कुल भी लापरवाही मत कीजिए। नौकरी के क्षेत्र में अधिक कार्य भर मिल सकता है। जिन पर ध्यान देना बहुत ही जरूरी है। घर-परिवार के किसी सदस्य से तू-तू, मैं-मैं होने की संभावना है। प्रेम जीवन सामान्य रहेगा। आप अपने प्रिय की भावनाओं को समझने की कोशिश कीजिए। व्यवसाय ठीक चलेगा।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

वृषभ राशि वाले जातकों के ऊपर नकारात्मक विचार हावी हो सकता है। कामकाज में ध्यान केंद्रित करना काफी कठिन रहेगा। माता-पिता के स्वास्थ्य से जुड़ी हुई परेशानियों को लेकर आप काफी चिंतित रहेंगे। व्यापार से जुड़े हुए लोगों को लाभ मिल सकता है। ईश्वर की भक्ति में आपका अधिक मन लगेगा। माता-पिता के साथ आप किसी धार्मिक स्थल की यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं। आप पैसों का लेनदेन करते समय सावधानी बरतें।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

मिथुन राशि वाले जातकों को स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों से गुजरना पड़ेगा। आमदनी से अधिक खर्चा बढ़ सकता हैं, जिसके कारण आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ेगा। आपकी आर्थिक स्थिति कमजोर रहेगी। आप किसी को भी पैसा उधार मत दीजिए अन्यथा नुकसान हो सकता है। जीवनसाथी के बीच बेहतर तालमेल बने रहेंगे। हर कदम पर जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। आप किसी धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

कर्क राशि वाले जातकों का समय अच्छा रहेगा। खानपान में रुचि बढ़ सकती है। परिवार के लोगों के साथ अच्छी जगह घूमने-फिरने की योजना बनेगी। धन कमाने के जरिए मिल सकते हैं। नौकरी के क्षेत्र में आपका प्रभाव बढ़ेगा। प्रेम जीवन में चल रही समस्याओं का समाधान निकल सकता है। आपके प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। घरेलू सुख-साधनों में बढ़ोतरी होगी।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

सिंह राशि वाले जातकों को शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को सफलता हासिल होगी। आपकी आमदनी अच्छी रहेगी। माता-पिता का आशीर्वाद मिलेगा, जिससे आपका आत्मबल मजबूत बनेगा। बच्चों की तरफ से सभी परेशानियां दूर होंगी। प्रेम की स्थिति अच्छी रहेगी। आप अपने प्रिय से दिल की बात शेयर कर सकते हैं। दान पुण्य में आपका अधिक मन लगेगा।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

कन्या राशि वाले जातकों को भाग्य से ज्यादा अपनी मेहनत पर भरोसा करने की आवश्यकता है। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। आपकी सेहत सामान्य रहेगी। बाहर के खानपान से परहेज कीजिए। व्यवसाय अच्छा चलेगा। कोई लाभदायक समझौता मिल सकता है। आप किसी जरूरतमंद व्यक्ति की सहायता कर सकते हैं। प्रेम जीवन हंसी-खुशी व्यतीत होगा। मानसिक परेशानियां काफी हद तक कम हो सकती हैं। इस राशि के लोग नकारात्मक विचार अपने ऊपर हावी मत होने दीजिए।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

तुला राशि वाले जातकों को मिलाजुला फल मिलेगा। आज आपको कहीं भी धन निवेश करने से बचना होगा अन्यथा नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य करीब-करीब ठीक रहेगा। प्रेम जीवन में आपको शुभ नतीजे हासिल होंगे। आप अपने प्रिय के साथ कहीं घूमने-फिरने की योजना बना सकते हैं। व्यापार में आप किसी नई तकनीकी का प्रयोग करेंगे, जिससे आपको अच्छा फायदा मिलेगा। किसी पुराने मित्र से मुलाकात करके पुरानी यादें ताजा हो सकती है। आप अपनी मधुर वाणी से लोगों को प्रभावित करेंगे।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

वृश्चिक राशि वाले जातकों को आज उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों से गुजरना पड़ेगा। जीवनसाथी का स्वास्थ्य ठीक नहीं लग रहा है। इसलिए आप इनकी सेहत पर ध्यान दीजिए। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल हो सकते हैं। नौकरी के क्षेत्र में आपको अधिक मेहनत करनी पड़ेगी परंतु भविष्य में इसका फायदा मिलेगा। समाज में नए लोगों से जुड़ने का मौका मिल सकता है। प्रेम जीवन की परिस्थितियां काफी हद तक ठीक रहेगी। मित्रों के साथ मिलकर आप कोई नया कारोबार शुरू करने की योजना बना सकते हैं।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

धनु राशि वाले जातक आज मानसिक रूप से थोड़ा तनाव महसूस करेंगे। कामकाज पर ध्यान केंद्रित कीजिए। आपका अचानक कोई रुका हुआ काम पूरा हो सकता है जिससे आपका मन हर्षित होगा। पारिवारिक माहौल अच्छा रहेगा। घरेलू चीजों की खरीदारी करने की योजना बना सकते हैं। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। व्यापार से जुड़े हुए लोगों को भागीदारों का पूरा साथ मिलेगा। सरकारी नौकरी करने वाले लोगो को पदोन्नति मिलने की संभावना है।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

मकर राशि वाले जातकों को किस्मत का पूरा-पूरा साथ मिलने वाला है। कामकाज की योजनाएं पूर्ण होगी। प्रभावशाली लोगों का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। आप अपने करियर में लगातार आगे बढ़ेंगे। व्यापार में चल रही परेशानियों का समाधान निकल सकता है। आप अपने व्यापार में विस्तार संबंधित योजना बना सकते हैं, जिसका आपको अच्छा लाभ मिलेगा। रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

कुंभ राशि वाले जातकों का आज का दिन भाग्यशाली साबित होगा। आप अपने सोचे हुए कार्य मन मुताबिक पूरे करेंगे। कोर्ट कचहरी के मामलों में फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। प्रेम जीवन अच्छा रहेगा। शीघ्र ही आपका प्रेम विवाह होने की संभावना नजर आ रही है। खान-पान में रुचि बढ़ेगी। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

मीन राशि वाले जातकों का आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। आपको यही सलाह दी जाती है कि गलत लोगों के साथ मिलकर कोई भी नया काम शुरू मत कीजिए अन्यथा धोखा मिल सकता है, साथ ही मान-सम्मान को भी हानि पहुंच सकती है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। व्यापार ठीक ठाक चलेगा। आप किसी जरूरतमंद व्यक्ति की भलाई कर सकते हैं, जिससे मानसिक संतुष्टि प्राप्त होगी।