02 February Rashifal: वृषभ राशि सहित इन 4 राशियों का शुभ रहेगा दिन, बाकी भी जानें अपना हाल

02 February 2021 Rashifal: राशिफल की सहायता से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है, ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में कठिनाई ना हो। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल में हम आपको सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताएंगे, जिससे आप अपनी योजनाओं को सफल बना सकते हैं। आपको आज किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ेगा? आज का दिन किन राशियों के लिए शुभ रहेगा? आपको क्या-क्या सावधानियों बरतने की आवश्यकता है? आप इससे जुड़ी हुई जानकारी अपनी राशि अनुसार आज के राशिफल में जानिए।

02 फरवरी 2021 राशिफल | 02 February 2021 horoscope

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

मेष राशि वाले जातकों का आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। किसी पुराने निवेश के चलते आपकी आमदनी में बढ़ोतरी हो सकती है। पारिवारिक माहौल सकारात्मक रहेगा। पुराने बनाए गए संपर्क का अच्छा फायदा मिलेगा। रोमांस के लिहाज से आज का दिन बहुत ही अच्छा नजर आ रहा है। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। दांपत्य जीवन में चल रही परेशानियां दूर होंगी। नौकरी के क्षेत्र में आपका प्रभाव बढ़ेगा।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

वृषभ राशि वाले जातकों को स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। आज आप अपना दिन हंसी-खुशी व्यतीत करने वाले हैं। बच्चों की तरफ से तरक्की की खुशखबरी मिल सकती है। दोस्तों के साथ चल रहे मतभेद दूर होंगे। कामकाज में सुधार आएगा। प्रभावशाली लोगों से संपर्क बन सकता है, जिसका आगे चलकर आपको फायदा मिलेगा। जरूरतमंद लोगों की सहायता कर सकते हैं। सामाजिक मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। प्राइवेट नौकरी करने वाले जातकों को पदोन्नति मिलने की संभावना नजर आ रही है।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

मिथुन राशि वाले जातकों को आज कामकाज में ध्यान केंद्रित करने की आवश्यकता है। काम का बोझ अधिक होने की वजह से शारीरिक थकान और मानसिक तनाव महसूस हो सकता है। आपको अपनी योजनाओं पर ध्यान देना होगा। परिवार के लोग आपका पूरा सपोर्ट करेंगे। दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा। व्यापार से जुड़े हुए जातकों को मिलाजुला फल मिलेगा। आप अपने व्यापार में किसी भी प्रकार का बदलाव मत कीजिए। प्रेम जीवन में किसी बात को लेकर कहासुनी होने की संभावना नजर आ रही है।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

कर्क राशि वाले जातकों का आज का दिन मौज-मस्ती भरा व्यतीत होगा। कैरियर के क्षेत्र में आगे बढ़ने के मार्ग हासिल हो सकते हैं। वाहन सुख की प्राप्ति होगी। पैसों के लेनदेन में थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है अन्यथा धन हानि होने की आशंका बन रही है। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारी आपका पूरा सपोर्ट करेंगे। आपको अपनी मेहनत का उम्मीद से अधिक फायदा मिल सकता है। पति-पत्नी के बीच चल रहे मतभेद खत्म होंगे। आपके रिश्तो में मजबूती आएगी।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

सिंह राशि वाले जातकों का आज का दिन अति उत्तम नजर आ रहा है। खर्चों में कमी आएगी। कमाई के जरिए बढ़ सकते हैं। किसी पुराने दोस्त से सुखद मुलाकात हो सकती है। प्रेम जीवन अच्छा रहेगा। आप अपने लव पार्टनर के साथ कहीं घूमने की योजना बना सकते हैं। व्यापार में विस्तार संबंधित योजनाओं में सफलता हासिल होगी। भागीदारों का पूरा सहयोग मिलेगा। सामाजिक कार्यो में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। माता की सेहत में सुधार आएगा। खानपान में रुचि बढ़ेगी।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

कन्या राशि वाले जातकों को स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। घर में मेहमानों का आगमन हो सकता है, जिससे घर में चहल-पहल बनी रहेगी। आपको अपनी योजनाओं पर थोड़ा ध्यान देना होगा। आप अपने सभी कार्य योजनाओं के तहत पूरा कीजिए। अनुभवी लोगों के साथ उठना बैठना हो सकता है। विद्यार्थी वर्ग के लोग किसी प्रतियोगी परीक्षा में सफलता हासिल करेंगे। आप अपनी मेहनत के दम पर रुके हुए कार्य सफल कर सकते हैं। मानसिक तनाव कम रहेगा।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

तुला राशि वाले जातकों का आज का दिन काफी थकावट भरा रहेगा। पूरा दिन काम के सिलसिले में अधिक भागदौड़ करनी पड़ सकती है। गाड़ी चलाते समय आप सतर्क रहें। किसी भी प्रकार के वाद-विवाद को बढ़ावा मत दीजिए। परिवारिक माहौल सकारात्मक रहेगा। घर में किसी धार्मिक कार्यक्रम के आयोजन की चर्चा हो सकती है। माता-पिता का आशीर्वाद मिलेगा। सरकारी क्षेत्र में कार्यरत लोगों को पदोन्नति मिलने के शुभ संकेत नजर आ रहे हैं। आमदनी में इजाफा होगा। ससुराल पक्ष से लाभ मिल सकता है।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

वृश्चिक राशि वाले जातकों को आज कई मामलों में थोड़ा संभल कर रहने की आवश्यकता है। स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। अपने खानपान में सुधार कीजिए। भविष्य की योजनाओं को गुप्त रखने की आवश्यकता है। व्यापार में अधिक भागदौड़ करनी पड़ सकती है परंतु इसका आपको अच्छा नतीजा मिलेगा। गुप्त शत्रु आपको हानि पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं इसलिए संभल कर रहें। कुछ नए लोगों से जान-पहचान बढ़ेगी।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

धनु राशि वाले जातकों का आज का दिन मध्यम फलदाई रहने वाला है। आप अपनी सेहत पर विशेष ध्यान दीजिए। यदि आप कहीं पैसा निवेश करने की योजना बना रहे हैं तो घर के अनुभवी लोगों की सलाह जरूर लें। प्रेम जीवन उत्तम रहेगा। आप अपने प्रिय के साथ खूबसूरत समय व्यतीत करेंगे। निवेश संबंधित कामों के लिए आज का दिन ठीक नजर आ रहा है। आपको इसका अच्छा लाभ मिल सकता है। माता की सेहत में सुधार आएगा। भाई-बहनों के साथ चल रहे मतभेद दूर होंगे। कार्यालय में आपके कार्यों की प्रशंसा होगी। किसी महत्वपूर्ण मामले में लिया गया फैसला कारगर साबित होगा।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

मकर राशि वाले जातकों को आज परिवारिक स्थिति पर थोड़ा ध्यान देने की आवश्यकता है। घरेलू जरूरतों के पीछे अधिक धन खर्च हो सकता है, जिसके कारण आर्थिक बोझ बढ़ेगा। आप अपने गुस्से पर काबू रखें। आप अचानक किसी लाभदायक यात्रा पर जा सकते हैं। व्यापार से जुड़े हुए जातकों को अच्छा फायदा मिलेगा। कोई लाभदायक समझौता हो सकता है। जीवनसाथी का हर कदम पर सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी के द्वारा दी गई सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

कुंभ राशि वाले जातकों का आज का दिन उतार-चढ़ाव भरा रहने वाला है। आपको अपने स्वभाव पर काबू रखने की आवश्यकता है। किसी के साथ कहासुनी हो सकती है। पारिवारिक रिश्तो को मजबूत बनाए रखने की कोशिश कीजिए। प्रेम जीवन अच्छा रहेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार आ सकता है। कमाई के जरिए बढ़ेंगे। किसी प्रिय मित्र से मुलाकात होने की संभावना नजर आ रही है। यदि आप साझेदारी में कोई काम शुरू करते हैं तो इसका आपको अच्छा लाभ मिल सकता है।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

मीन राशि वाले जातकों का आज का दिन ठीक-ठाक नजर आ रहा है। मानसिक रूप से आप अच्छा महसूस करेंगे। आपके द्वारा की गई कोशिशों का उचित परिणाम हासिल होगा। जीवनसाथी आपकी सहायता करेगा। आप कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। पैतृक संपत्ति से लाभ मिलने की संभावना है। आपके अच्छे व्यवहार की लोग तारीफ करेंगे। पारिवारिक माहौल खुशहाल रहेगा। आप अपने बच्चों का उचित मार्गदर्शन कर सकते हैं।