02 June Rashifal: आज इन 5 राशि वालों को कामकाज में मिलेंगे बेहतर परिणाम, घर में आएगी खुशहाली

02 June 2021 Rashifal: राशिफल की सहायता से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है, ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में कठिनाई ना हो। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल में हम आपको सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताएंगे, जिससे आप अपनी योजनाओं को सफल बना सकते हैं। आपको आज किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ेगा? आज का दिन किन राशियों के लिए शुभ रहेगा? आपको क्या-क्या सावधानियों बरतने की आवश्यकता है? आप इससे जुड़ी हुई जानकारी अपनी राशि अनुसार आज के राशिफल में जानिए।

02 जून 2021 राशिफल | 02 June 2021 horoscope

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

मेष राशि वाले जातकों का आज का दिन ठीक-ठाक नजर आ रहा है। आपके व्यक्तित्व की खुशबू चारों तरफ महक उठेगी। आपको कोई बड़ी उपलब्धि हासिल होने की संभावना है। घर-परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। परिवार के सभी सदस्य आपका पूरा सपोर्ट करेंगे। आपकी कोई अधूरी इच्छा पूरी हो सकती है। कामकाज में अच्छे नतीजे मिलेंगे। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। प्रभावशाली व्यक्तियों का मार्गदर्शन मिलेगा। करियर के क्षेत्र में आगे बढ़ेंगे।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

वृषभ राशि वाले जातकों के जीवन में कई फेरबदल देखने को मिल रहे हैं। आप अगर कोई बड़ा निवेश करना चाहते हैं तो सोच-विचार जरूर करें। पति-पत्नी के बीच बेहतर तालमेल बने रहेंगे। प्रेम जीवन में उतार-चढ़ाव की स्थिति देखने को मिल सकती है। माता-पिता की सेहत में गिरावट आ सकती है. जिसको लेकर आप काफी चिंतित रहने वाले हैं। भाई-बहनों के साथ चल रहे मतभेद खत्म हो सकते हैं। प्राइवेट नौकरी कर रहे जातकों को बड़े अधिकारियों का पूरा सपोर्ट मिलेगा। आप अपने सभी कार्य समय पर पूरे करेंगे।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

मिथुन राशि वाले जातकों का आज का दिन अनुकूल रहने वाला है। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। ऑफिस में आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे। बड़े अधिकारी आपके कार्य से बेहद खुश रहने वाले हैं। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। उधार दिया गया पैसा वापस मिल सकता है। घर की कुछ जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं, जिसको निभाने में आप सफल रहेंगे। दोस्तों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। किसी पुराने निवेश का भारी मुनाफा मिलता हुआ नजर आ रहा है।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

कर्क राशि वाले जातकों का आज का दिन मिलाजुला रहेगा। आपके दिन की शुरुआत थोड़ा निराशाजनक हो सकती है। घर के किसी सदस्य से बहसबाजी होने की संभावना है, जिससे पूरा दिन आपका मन उदास रहेगा परंतु दोपहर के समय दूर संचार माध्यम से कोई खुशखबरी मिलने से आपका मन हर्षित होगा। दोस्तों के साथ मनोरंजक यात्रा का प्रोग्राम बन सकता है। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। इसलिए सेहत पर ध्यान दीजिए। जरूरतमंदों की मदद करने का मौका मिल सकता है।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

सिंह राशि वाले जातकों का आज का दिन अच्छा रहने वाला है। व्यापार में लाभ होने के योग बन रहे हैं। शादीशुदा जिंदगी बेहतरीन रहेगी। जो जातक काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश कर रहे थे उनको अच्छी नौकरी हो सकती है। प्रेम जीवन में मीठी-मीठी नोकझोंक हो सकती है, जिससे आपके रिश्ते और अधिक मजबूत बनेंगे। छात्रों का मन पढ़ाई में लगेगा। करियर संबंधित किसी भी प्रकार की परेशानी चल रही है तो वह हल हो सकती है। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

कन्या राशि वाले जातकों का आज का दिन बेहद खास रहने वाला है। आपको अपने जीवन में कुछ सुनहरे पल देखने को मिलेंगे। आर्थिक रूप से आप मजबूत रहेंगे। दांपत्य जीवन में मिठास बढ़ेगी। पति-पत्नी के बीच संबंध अच्छे रहेंगे। तकनीकी क्षेत्र से जुड़े हुए जातकों को बड़ी मात्रा में लाभ मिल सकता है। सरकारी क्षेत्र में कार्यरत जातको को पदोन्नति मिलने की संभावना है। वेतन में वृद्धि हो सकती है। आप अपनी मधुर वाणी से लोगों को प्रभावित करेंगे।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

तुला राशि वाले जातकों का आज का दिन काफी हद तक अच्छा नजर आ रहा है। ऑफिस के कार्य समय पर पूरे करेंगे। अधीनस्थ कर्मचारियों का पूरा सपोर्ट मिलेगा। घरेलू परेशानियों का समाधान निकल सकता है। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। कमाई के जरिए बढ़ेंगे। छोटे-मोटे व्यापारियों का मुनाफा बढ़ेगा। कारोबार में विस्तार संबंधित योजना बन सकती है, जिसका आपको बेहतरीन परिणाम मिलने वाला है। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। ईश्वर की भक्ति में आपका अधिक मन लगेगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

वृश्चिक राशि वाले जातकों को आज अपने हर कार्य में सावधान रहने की आवश्यकता है। कुछ आदतों में सुधार लाने के लिए बेहतर दिन साबित होगा। पति-पत्नी के रिश्तो में मिठास बढ़ेगी। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेगा। कुछ घरेलू चीजों की खरीदारी करने का मन बना सकते हैं। आपकी सोच सकारात्मक रहेगी, जिससे आप अपने कामकाज में लगातार सफलता हासिल करेंगे। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता परीक्षा में अच्छे परिणाम मिल सकते हैं।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

धनु राशि वाले जातकों का आज का दिन सामान्य रूप से व्यतीत होगा। आप परिवार वालों के साथ अधिक समय व्यतीत करेंगे। आपकी कोई पुरानी रुकी हुई योजना प्रगति पर आ सकती है, जिससे आपका मन खुश रहेगा। विद्यार्थियों का आज का दिन बेहतरीन रहने वाला है। किसी प्रतियोगी परीक्षा में मन मुताबिक रिजल्ट मिल सकता है। जीवनसाथी के विचारों से आप प्रभावित हो सकते हैं। अगर आपने किसी को पैसा उधार दिया है तो वह पैसा वापस मिलेगा।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

मकर राशि वाले जातकों के किस्मत के सितारे आज बुलंद रहेंगे। अचानक बड़ी मात्रा में धन लाभ मिलने की उम्मीद है। नौकरी के क्षेत्र में तरक्की हासिल होगी। रुके हुए कार्य प्रगति पर आएंगे। प्रभावशाली व्यक्तियों से जान पहचान हो सकती है। दांपत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी। प्रेम जीवन में सकारात्मक बदलाव आने की संभावना है। अविवाहित लोगों को विवाह का अच्छा रिश्ता मिल सकता है। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

कुंभ राशि वाले जातकों का आज का दिन बेहतरीन रहेगा। ऑफिस के कार्य समय पर पूरे करेंगे। आप कुछ नया करने की कोशिश कर सकते हैं। अधीनस्थ कर्मचारी आपकी पूरी मदद करेंगे। जीवनसाथी के अच्छे व्यवहार से आप बेहद खुश रहने वाले हैं। कोई नया प्रोजेक्ट हाथ लग सकता है, जो आपके लिए फायदेमंद साबित होगा। कुछ नया सीखने का मौका मिलेगा।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

मीन राशि वाले जातकों का आज का दिन शानदार रहेगा। आप खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे। मन की सारी परेशानी दूर होगी। आप कुछ नया नया जानने के लिए उत्सुक रहेंगे। जरूरतमंदों की मदद करने के लिए आप तैयार रहेंगे। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। आप अपनी सभी प्रकार की जिम्मेदारियों को बखूबी तरीके से पूरा करेंगे। बेरोजगार लोगों को अच्छी नौकरी मिल सकती है। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी।