03 December Rashifal: कन्या राशि समेत इन 5 राशियों को मिलेगी आर्थिक उन्नति, भाग्य देगा साथ

03 December 2020 Rashifal: राशिफल की सहायता से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है, ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में कठिनाई ना हो। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल में हम आपको सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताएंगे, जिससे आप अपनी योजनाओं को सफल बना सकते हैं। आपको आज किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ेगा? आज का दिन किन राशियों के लिए शुभ रहेगा? आपको क्या-क्या सावधानियों बरतने की आवश्यकता है? आप इससे जुड़ी हुई जानकारी अपनी राशि अनुसार आज के राशिफल में जानिए।

03 दिसंबर 2020 राशिफल | 03 December 2020 horoscope

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

मेष राशि वाले लोगों को अपनी वाणी पर संयम रखना होगा अन्यथा किसी के साथ वाद-विवाद हो सकता है। जीवनसाथी के साथ बेहतर तालमेल बने रहेंगे। आत्मविश्वास मजबूत रहेगा। आप अपने सभी कार्य पूरे जोश के साथ पूरा करने वाले हैं। आप अपनी जिम्मेदारियों को ठीक प्रकार से निभाएंगे। विद्यार्थी वर्ग के लोगों को किसी प्रतियोगी परीक्षा के लिए थोड़ी मेहनत करनी पड़ेगी परंतु आपको अपनी मेहनत का अच्छा नतीजा मिलेगा। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। स्वास्थ्य पर ध्यान दीजिए।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

वृषभ राशि वाले जातकों का आज का दिन बहुत ही शानदार रहने वाला है। आप सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। आप कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। कारोबार में विस्तार करने से संबंधित कोई नई योजना बना सकते हैं। अनुभवी लोगों का सहयोग मिल सकता है। आपका रुका हुआ धन वापस मिलेगा। जीवनशैली में बदलाव आने की संभावना नजर आ रही है।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

मिथुन राशि वाले जातकों का आज का दिन कामयाबी वाला रहने वाला है। कठिन चुनौतियों से छुटकारा मिलेगा। व्यापार अच्छा चलेगा। आपके कारोबार में भारी मुनाफा मिलने की संभावना नजर आ रही है। विद्यार्थियों को पढ़ाई में थोड़ी अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। वाहन के मरम्मत में अधिक धन खर्च होने की संभावना है। ईश्वर की भक्ति में आपका अधिक मन लगेगा। माता-पिता के साथ आप किसी धार्मिक स्थल की यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

कर्क राशि वाले जातकों को आज फिजूलखर्ची से गुजरना पड़ सकता है। कारोबार ठीक चलेगा। निवेश संबंधित योजना बना सकते हैं परंतु कहीं भी निवेश करने से पहले अनुभवी लोगों की सलाह अवश्य लें। घरेलू सुख-साधन बढ़ेंगे। शत्रु पक्ष सक्रिय रहेंगे, इसलिए आपको सतर्क रहना होगा। बच्चों के स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है, जिसको लेकर आप काफी चिंतित रहेंगे। आप अपने खान-पान पर थोड़ा ध्यान दीजिए।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

सिंह राशि वाले जातकों का आज का दिन खुशनुमा रहने वाला है। कामकाज में लगातार सफलता हासिल होगी। आपकी रुकी हुई योजना प्रगति पर आ सकती है। यदि आपने किसी को पैसा उधार दिया है तो वह पैसा वापस मिलेगा। धन संबंधित परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। विवाह योग्य लोगों को विवाह का अच्छा रिश्ता मिल सकता है। धार्मिक आयोजन में हिस्सा लेने का मौका मिल सकता है। घर के बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। निवेश संबंधित कामों के लिए आज का दिन ठीक रहेगा।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

कन्या राशि वाले लोगों को आर्थिक उन्नति मिलने की प्रबल संभावना नजर आ रही है। समय के साथ-साथ आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। प्रभावशाली लोगों का सहयोग मिल सकता है। दोस्तों के साथ घूमने-फिरने की योजना बना सकते हैं। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। आज आप कोई भी जोखिम लेते वक्त सावधान रहें। शेयर बाजार से जुड़े हुए लोगों को लाभ मिलने की संभावना है।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

तुला राशि वाले जातकों को आज किसी जरूरी काम में परिवार के लोगों की सहायता लेनी पड़ सकती है। व्यापार में धन लाभ मिलेगा। शादीशुदा लोगों का जीवन हंसी खुशी व्यतीत होने वाला है। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। आपकी सेहत अच्छी रहेगी। पैसों के लेनदेन में आज थोड़ा सावधान रहने की जरूरत है अन्यथा आपका पैसा फंस सकता है।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

वृश्चिक राशि वाले जातक आज मानसिक रूप से प्रबल रहेंगे। निवेश करने का विचार बना सकते हैं, जिसका भविष्य में अच्छा फायदा मिलेगा। सामाजिक कामों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। नौकरी के क्षेत्र में पदोन्नति मिलने की संभावना है। आप अपनी सभी प्रकार की जिम्मेदारियों को बखूबी तरीके से निभाएंगे। जीवनसाथी के साथ मधुर संबंध स्थापित होंगे। किसी पुराने काम का नतीजा मिल सकता है।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

धनु राशि वाले जातकों का आज का दिन थोड़ा व्यस्त भरा रहेगा। नौकरी करने वाले लोगों को कार्यभार अधिक मिल सकता है, जिसमें आप बिजी रहेंगे। अचानक धन प्राप्ति के योग नजर आ रहे हैं। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। प्रेम जीवन में चल रही परेशानियां दूर हो सकती हैं। बैंक से जुड़े हुए लेन-देन में फायदा मिलने की संभावना नजर आ रही है। आप अनजान लोगों के ऊपर जरूरत से ज्यादा भरोसा ना करें। विरोधी शांत रहेंगे। खानपान में रुचि बढ़ सकती है।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

मकर राशि वाले जातकों का आज का दिन बेहद शानदार रहने वाला है। कैरियर से संबंधित चिंता दूर होगी। आप कोई जोखिम लेने का साहस कर सकते हैं। घर के बड़े बुजुर्गों की सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। अचानक रुकी हुई पेमेंट वापस मिल सकती है। शेयर बाजार से जुड़े हुए लोगों का आज का दिन लाभदायक सिद्ध होगा। बच्चों की जरूरतों के पीछे अधिक धन खर्च हो सकता है। जीवनसाथी के साथ घूमने-फिरने की योजना बना सकते हैं।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

कुंभ राशि वाले जातकों का सामाजिक दायरा बढ़ेगा। नए-नए लोगों से मुलाकात होगी। कारोबार ठीक चलेगा। स्वास्थ्य में सुधार आएगा। धर्म-कर्म के प्रति रुचि बढ़ सकती है। व्यवसाय में आर्थिक लाभ मिलने के योग नजर आ रहे हैं। परिवार के लोग आपका पूरा सपोर्ट करेंगे। आज आपकी सोच सकारात्मक रहेगी। निजी संबंधों में सुधार आने के योग हैं। कोर्ट कचहरी के मामलों में फायदा मिलेगा। समाज में कुछ जरूरतमंद लोगों की सहायता करने का मौका मिल सकता है।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

मीन राशि वाले जातकों को आज अपनी सेहत पर ध्यान रखने की आवश्यकता है। विरोधी सक्रिय रहेंगे, यह आपके कामकाज में बाधाएं उत्पन्न करने की कोशिश कर सकते हैं। किसी काम में अधिक धन खर्च होने की संभावना है, जिसके चलते घरेलू बजट बिगड़ सकता है। आप बेवजह का तनाव मत लीजिए। बुरी संगति से दूर रहना होगा अन्यथा मान-सम्मान को ठेस पहुंच सकती है। प्रेम जीवन अच्छा रहेगा।