03 June Rashifal: मेष और मकर राशि वाले सोच-समझकर लें फैसला, वहीं इन 3 राशियों को होगा धन का फायदा

03 June 2021 Rashifal: राशिफल की सहायता से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है, ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में कठिनाई ना हो। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल में हम आपको सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताएंगे, जिससे आप अपनी योजनाओं को सफल बना सकते हैं। आपको आज किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ेगा? आज का दिन किन राशियों के लिए शुभ रहेगा? आपको क्या-क्या सावधानियों बरतने की आवश्यकता है? आप इससे जुड़ी हुई जानकारी अपनी राशि अनुसार आज के राशिफल में जानिए।

03 जून 2021 राशिफल | 03 June 2021 horoscope

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

मेष राशि वाले जातकों का आज का दिन ठीक-ठाक नजर आ रहा है। आप अपने ऊपर नकारात्मक विचारों को हावी मत होने दीजिए। जरूरी योजनाओं पर ध्यान केंद्रित करना होगा। यदि आप कहीं निवेश करना चाहते हैं, तो घर के अनुभवी व्यक्ति की सलाह जरूर लें। आपको अपने कामकाज की योजनाओं को गुप्त रखना होगा अन्यथा कोई इसका फायदा उठा सकता है। बच्चों की तरफ से टेंशन कम होगी। कुछ मामलों में उम्मीद से अधिक फायदा मिलने के योग नजर आ रहे हैं। आपको धन से जुड़े हुए मामलों में सोच-समझ कर फैसला लेना होगा अन्यथा नुकसान झेलना पड़ सकता है।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

वृषभ राशि वाले जातकों को आज गाड़ी चलाते समय सतर्क रहना होगा। खर्चों में बढ़ोतरी होगी, जिसके कारण आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। आपको अपना नजरिया सकारात्मक रखना होगा। दूसरों के कामों में हस्तक्षेप मत कीजिए। किसी भी प्रकार के वाद-विवाद को बढ़ावा ना दें। पारिवारिक माहौल अच्छा रहेगा। माता-पिता के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। भाई बहनों के साथ चल रहे हैं मतभेद खत्म हो सकते हैं। घर के किसी बड़े बुजुर्ग की सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

मिथुन राशि वाले जातकों का आज का दिन फायदेमंद साबित होगा। धन से जुड़ा हुआ कोई बड़ा फायदा मिल सकता है। आर्थिक स्थिति में जबरदस्त सुधार आएगा। सामाजिक क्षेत्र में आप अपनी अलग पहचान बनाने में सफल हो सकते हैं। यदि आपने किसी को पैसा उधार दिया है तो वह पैसा वापस मिलेगा। पति-पत्नी के बीच बेहतर तालमेल बने रहेंगे। प्रेम जीवन में सकारात्मक बदलाव आएगा। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता परीक्षा में मनचाहा परिणाम हासिल हो सकता है, जिससे आपका मन हर्षित होगा।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

कर्क राशि वाले जातकों को कामकाज की योजनाओं पर फोकस करना होगा। आप दूसरों की बात मानकर कहीं भी पैसा निवेश ना करें अन्यथा भारी नुकसान झेलना पड़ सकता है। जरूरतमंदों की मदद करने का मौका मिल सकता है। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। प्रभावशाली व्यक्तियों का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। आप अपने कामकाज के तरीकों में कुछ बदलाव करने की कोशिश कर सकते हैं, जिसका भविष्य में अच्छा फायदा मिलेगा। व्यापार के सिलसिले में आपको किसी यात्रा पर जाना पड़ेगा। आपके द्वारा की गई यात्रा सफल रहेगी।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

सिंह राशि वाले जातकों का आज का दिन बेहद खास रहने वाला है। आपके चेहरे पर मुस्कान बनी रहेगी। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे। आर्थिक तौर पर फायदा मिलने के योग हैं। परिवार वालों के साथ बेहतरीन समय व्यतीत करेंगे। किस्मत आपका पूरा साथ देगी। वाहन सुख की प्राप्ति हो सकती है। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। किसी मंदिर में दर्शन करने की योजना बन सकती है।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

कन्या राशि वाले जातकों का आज का दिन सामान्य रूप से व्यतीत होगा। जरूरत से ज्यादा पैसा खर्च मत कीजिए अन्यथा आर्थिक स्थिति कमजोर हो सकती है। घरेलू जरुरत पूरी होंगी। आप अपनी सकारात्मक सोच की वजह से लगातार सफलता हासिल करेंगे। रुके हुए कार्य प्रगति पर आ सकते हैं। दुश्मन पक्ष परास्त होंगे। अचानक किसी प्रिय मित्र से मुलाकात हो सकती हैं, जिससे पुरानी यादें ताजा होंगी। पति-पत्नी के बीच बेहतर तालमेल बने रहेंगे। विवाह योग्य जातकों को विवाह का अच्छा प्रस्ताव मिल सकता है। जरूरी योजनाओं पर फोकस करेंगे।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

तुला राशि वाले जातकों का आज का दिन अच्छा रहेगा। प्रेम संबंधित मामलों में आपको सफलता मिलने की उम्मीद है। नौकरी के क्षेत्र में पदोन्नति मिल सकती है। वेतन में वृद्धि होगी। जरूरतमंदों की मदद करने के लिए आप हमेशा तैयार रहेंगे। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आप अपने जीवन में कुछ अलग करने की कोशिश करेंगे। आज व्यापार से जुड़े हुए व्यक्तियों को भारी मात्रा में मुनाफा मिलने के योग हैं। रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है, जिससे आपका मन हर्षित होगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

वृश्चिक राशि वाले जातकों का आज का दिन थोड़ा चिंताजनक रहेगा। सेहत को लेकर आप काफी चिंतित रहने वाले हैं। कामकाज के सिलसिले में आप किसी से ज्यादा उम्मीद ना करें। कुछ लोग आपके अच्छे स्वभाव का फायदा उठाने की कोशिश करेंगे इसलिए ऐसे लोगों से दूरी बना कर रहें। बच्चों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। आप किसी लाभदायक यात्रा पर जा सकते हैं। व्यापार सामान्य चलेगा। पति-पत्नी एक दूसरे का सम्मान करेंगे।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

धनु राशि वाले जातकों को आज किसी भी काम में जल्दीबाजी करने से बचना होगा अन्यथा कार्य बिगड़ सकता है। पैसों का उधार लेन-देन करते समय समझदारी से काम लीजिए। अचानक व्यापार के सिलसिले में किसी यात्रा पर जाना पड़ेगा। आपके द्वारा की गई यात्रा सुखद रहेगी। बच्चों की तरफ से टेंशन कम रहेगी। नौकरी के क्षेत्र में आप कुछ अलग करने की कोशिश करेंगे। बड़े अधिकारी आपका पूरा सपोर्ट करेंगे। माता-पिता के साथ किसी धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेगा।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

मकर राशि वाले जातकों को अपने कामकाज की योजनाओं में सफलता मिलने की उम्मीद है। आपकी सोच सकारात्मक रहेगी। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। करियर में आगे बढ़ने के मौके मिल सकते हैं। जीवनसाथी की सेहत में सुधार आएगा। प्रेम जीवन में आपको सफलता मिलने के योग हैं। अविवाहित जातकों को विवाह का मनपसंद रिश्ता मिल सकता है। आप किसी की भी सुनी सुनाई बातों पर विश्वास मत कीजिए। आपको अपने काम से काम मतलब रखना होगा। पारिवारिक माहौल सकारात्मक रहेगा। घर के किसी सदस्य की तरक्की की खुशखबरी मिल सकती है।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

कुंभ राशि वाले जातक आज कोई नया कार्य आरंभ करने की योजना बना सकते हैं। अधूरे काम पूरा करने का अवसर मिलेगा। व्यापार को लेकर नए लोगों से संपर्क बनेंगे जिसका भविष्य में बेहतरीन फायदा मिलने वाला है। व्यापार अच्छा चलेगा। आमदनी में बढ़ोतरी होगी। परिवार के सदस्यों के साथ आनंददायक समय व्यतीत करेंगे। स्वास्थ्य को लेकर थोड़े सतर्क रहें क्योंकि मौसम परिवर्तन होने के कारण स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

मीन राशि वाले जातकों का आज का दिन कठिन रहेगा। कामकाज का अधिक दबाव होने के कारण सेहत खराब हो सकती है। आप अपने गुप्त शत्रुओं से संभल कर रहें। दूसरों के कामों में हस्तक्षेप मत कीजिए। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। प्रेम जीवन में मधुरता बढ़ेगी। आप अपने प्रिय के साथ मीठी-मीठी बातें कर सकते हैं, इससे आपके रिश्ते मजबूत बनेंगे। ससुराल पक्ष से लाभ मिलने की उम्मीद है।