03 March Rashifal: इन 7 राशियों का मौज-मस्ती में बीतेगा दिन, आर्थिक स्थिति रहेगी मजबूत

03 March 2021 Rashifal: राशिफल की सहायता से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है, ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में कठिनाई ना हो। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल में हम आपको सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताएंगे, जिससे आप अपनी योजनाओं को सफल बना सकते हैं। आपको आज किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ेगा? आज का दिन किन राशियों के लिए शुभ रहेगा? आपको क्या-क्या सावधानियों बरतने की आवश्यकता है? आप इससे जुड़ी हुई जानकारी अपनी राशि अनुसार आज के राशिफल में जानिए।

03 मार्च 2021 राशिफल | 03 March 2021 horoscope

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

मेष राशि वाले जातकों को धन संबंधित मामलों में थोड़ा सतर्क रहना होगा अन्यथा धन हानि होने की आशंका बन रही है। परिवार के सदस्यों के साथ मौज-मस्ती भरा समय व्यतीत होगा। परिवार के सभी सदस्य एक-दूसरे का पूरा सहयोग देंगे। जीवनथी से कोई खुशखबरी मिल सकती है। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। प्रभावशाली जातको से मुलाकात होने की संभावना है, जिसका भविष्य में अच्छा फायदा मिलेगा। मन की शांति बनी रहेगी। प्रेम जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

वृषभ राशि वाले जातकों को आज कुछ नया सीखने को मिल सकता है। घर-परिवार के बड़े बुजुर्गों की सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। नए-नए कामों में आपका अधिक मन लगेगा। आज आपको कोई भी बड़ा निवेश करने से बचना होगा। गाड़ी चलाते समय सावधानी बरतें। यदि आपका कोई पुराना वाद-विवाद चल रहा है तो वह सुलझ सकता है। माता-पिता का आशीर्वाद मिलेगा। घर में धार्मिक कार्यक्रम की योजना बन सकती है।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

मिथुन राशि वाले जातकों को आज अपने गुस्से पर काबू रखने की जरूरत है अन्यथा बना बनाया काम बिगड़ सकता है। अचानक बच्चों की तरफ से खुशखबरी मिलने की संभावना नजर आ रही है, जिससे आपका मन हर्षित होगा। नौकरी के क्षेत्र में आपका दबदबा बना रहेगा। बड़े अधिकारी आपकी पूरी मदद करेंगे। उधार दिया गया पैसा वापस मिल सकता है। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। आप किसी महिला की तरफ आकर्षित हो सकते हैं। प्रेम संबंधित मामलों के लिए आज का दिन बहुत ही शुभ नजर आ रहा है।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

कर्क राशि वाले जातकों का समय मिलाजुला व्यतीत होगा। व्यापार से जुड़े हुए जातकों को अचानक मुनाफा मिल सकता है। आपकी आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। आपको अपने स्वभाव पर थोड़ा काबू रखने की आवश्यकता है। आप अपनी सोच सकारात्मक रखें। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातक अपने प्रिय के साथ कहीं अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं। सामाजिक स्तर पर आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। अनजान लोगों की बातों पर भरोसा ना करें।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

सिंह राशि वाले जातकों का आज का दिन बेहद खास नजर आ रहा है। प्रभावशाली जातकों की मदद से करियर में आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे। आप अपने सोचे हुए काम पूरे कर सकते हैं। निवेश संबंधित कामों में फायदा मिलेगा। घर में सुख-समृद्धि आएगी। रिश्तेदारों से मिलना-जुलना हो सकता है। किसी महत्वपूर्ण काम में दोस्तों की सहायता मिलेगी। दांपत्य जीवन में चल रहे मतभेद दूर होंगे। स्वास्थ्य में सुधार आएगा।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

कन्या राशि वाले जातकों का आज का दिन थोड़ा कमजोर नजर आ रहा है। किसी पुरानी बीमारी को लेकर आप काफी परेशान रहेंगे। घरेलू जरूरतों के पीछे अधिक धन खर्च हो सकता है। पति-पत्नी एक-दूसरे को ठीक प्रकार से समझेंगे। आप अपने जीवनसाथी से दिल की बात कह सकते हैं, जिससे मन का बोझ कम होगा। प्राइवेट नौकरी करने वाले जातकों को पदोन्नति मिलने की संभावना है।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

तुला राशि वाले जातकों का आत्मविश्वास मजबूत रहेगा। आप हर कार्य को आसानी से पूरा कर सकते हैं। माता-पिता के स्वास्थ्य में सुधार आएगा। धन संबंधित मामलों में आपको फायदा मिल सकता है। किस्मत के सितारे बुलंद रहेंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। माता-पिता के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं। बच्चों की उन्नति से आपका मन प्रसन्न होगा। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातक अपने प्रिय के साथ रोमांटिक पल व्यतीत करेंगे। व्यापार अच्छा चलेगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

वृश्चिक राशि वाले जातकों के चेहरे पर मुस्कान बनी रहेगी। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। यदि आप साझेदारी में कोई काम शुरू करते हैं तो इसका आपको लाभ मिल सकता है। पुराने बनाए गए संपर्क से फायदा मिलेगा। आप अपने प्रिय दोस्त से फोन पर बातचीत कर सकते हैं, जिससे आपकी पुरानी यादें ताजा होंगी। व्यापार से जुड़ी हुई योजनाओं में सफलता मिलने की संभावना है।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

धनु राशि वाले जातकों को अपनी सेहत पर ध्यान देना होगा। मौसम परिवर्तन होने के कारण स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड़ सकता है। आप किसी को भी पैसा उधार मत दीजिए। समाजिक कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। परिवार के सदस्यों के साथ बेहतरीन पल व्यतीत करेंगे। आपके साहस में बढ़ोतरी होगी। किसी महत्वपूर्ण योजना में कामयाबी मिल सकती है, जिससे आपका मन हर्षित होगा। प्रेम जीवन में उतार-चढ़ाव आ सकता है इसलिए आपको अपने प्रिय की भावनाओं को समझने की आवश्यकता है। विवाह योग्य जातकों को विवाह का अच्छा रिश्ता मिल सकता है।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

मकर राशि वाले जातकों का आज का दिन शुभ नजर आ रहा है। धन प्राप्ति के लिए आज का दिन ठीक है। अगर आप कहीं निवेश करते हैं तो इसका भविष्य में लाभ मिलेगा। नौकरी के क्षेत्र में आपका प्रभाव बढ़ेगा। आपके कार्यों की बड़े अधिकारी सराहना करेंगे। जीवनसाथी के अच्छे बर्ताव से आपका मन बेहद खुश रहने वाला है। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। सरकारी क्षेत्र में कार्यरत जातकों को पदोन्नति मिलने की संभावना है।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

कुंभ राशि वाले जातकों के आज सोचे हुए काम पूरे होंगे। अगर आपका कोई कोर्ट कचहरी का मामला चल रहा है तो उसमें आपको सफलता हासिल होगी। आपको अपनी आमदनी और खर्चों का बजट बना कर चलना होगा अन्यथा भविष्य में आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। शादीशुदा जिंदगी अच्छी रहेगी। प्रेम जीवन में आपको सुखद नतीजे मिलेंगे। बहुत जल्द प्रेम विवाह होने के संकेत मिल रहे हैं।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

मीन राशि वाले जातकों का आज का दिन भागदौड़ भरा रहेगा। किसी महत्वपूर्ण काम में आपको अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है परंतु आपको इसका मन मुताबिक परिणाम मिलेगा। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखें। आमदनी और खर्चे बराबर रहेंगे। दोस्तों के साथ घूमने-फिरने की योजना बन सकती है। नकारात्मक विचारों को अपने ऊपर हावी मत होने दीजिए। किसी भी महत्वपूर्ण मामले में निर्णय लेने से बचना होगा।