04 December Rashifal: इन 6 राशियों को सुख-समृद्धि की होगी प्राप्ति, मिलेगी आर्थिक उन्नति

04 December 2020 Rashifal: राशिफल की सहायता से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है, ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में कठिनाई ना हो। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल में हम आपको सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताएंगे, जिससे आप अपनी योजनाओं को सफल बना सकते हैं। आपको आज किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ेगा? आज का दिन किन राशियों के लिए शुभ रहेगा? आपको क्या-क्या सावधानियों बरतने की आवश्यकता है? आप इससे जुड़ी हुई जानकारी अपनी राशि अनुसार आज के राशिफल में जानिए।

04 दिसंबर 2020 राशिफल | 04 December 2020 horoscope

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

मेष राशि वाले जातकों का आज का दिन सकारात्मक रहेगा। प्रेम जीवन में मधुरता बढ़ेगी। आप अपने प्रेम जीवन का भरपूर आनंद लेने वाले हैं। सुख-सुविधाओं पर अधिक धन खर्च हो सकता है। कार्यक्षेत्र का वातावरण अनुकूल रहेगा। सहकर्मी आपकी पूरी सहायता करेंगे। आप अपने खान-पान पर थोड़ा ध्यान दीजिए अन्यथा स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। आप अपनी मेहनत से कामकाज में अच्छा लाभ प्राप्त कर सकते हैं। अचानक आप किसी छोटी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं। आपके द्वारा की गई यात्रा सुखद रहेगी।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

वृषभ राशि वाले जातकों को आज के दिन कोई अच्छी खबर मिलने की संभावना है, जिससे आपका मन प्रफुल्लित होगा। कारोबार में लाभ की स्थिति बन रही है। व्यापार में लाभदायक समझौता हो सकता है। आप अपने किसी करीबी मित्र से मुलाकात कर सकते हैं। परिवार के लोगों के साथ किसी धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने का मौका मिलेगा। आपके द्वारा बनाए गए पुराने संपर्क लाभदायक सिद्ध होंगे।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

मिथुन राशि वाले जातकों का आज का दिन थोड़ा कठिन रह सकता है। आप किसी बात को लेकर भावुक हो सकते हैं। आपको कामकाज के प्रति धैर्य बनाए रखने की जरूरत है। आप कोई भी काम जल्दीबाजी में मत कीजिए। पिता के आशीर्वाद से आपको लाभ मिलेगा। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। तकनीकी क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को मिलाजुला फल मिलेगा। आप अपने मन पर काबू रखें। आपका मन इधर-उधर भटक सकता है। वाहन चलाते समय लापरवाही मत कीजिए।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

कर्क राशि वाले जातकों की किस्मत के सितारे बुलंद रहेंगे। आपको कम प्रयास में अधिक सफलता मिलने की संभावना है। सामाजिक क्षेत्र में लोकप्रियता बढ़ेगी। अचानक आर्थिक लाभ मिलने के योग नजर आ रहे हैं। कारोबार में विस्तार संबंधित योजना बना सकते हैं, जिसका आपको अच्छा फायदा मिलेगा। मित्रों का पूरा सहयोग मिलेगा। आप किसी महत्वपूर्ण मामले में फैसला ले सकते हैं, जो कारगर साबित होगा।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

सिंह राशि वाले जातकों का मनोबल मजबूत रहेगा। आप अपने कामकाज को बेहतर ढंग से पूरा करेंगे। राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को सफलता हासिल होगी। प्रभावशाली लोगों से मिलना-जुलना हो सकता है। आपका रुका हुआ काम प्रगति पर आएगा। विरोधियों का पक्ष कमजोर रहने वाला है। शाम के समय आप अपने परिवार के लोगों के साथ बाहर खाने-पीने की योजना बना सकते हैं।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

कन्या राशि वाले जातकों को अपनी पुरानी योजनाओं का लाभ मिलेगा। रचनात्मक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। आप कोई नया वाहन खरीद सकते हैं। छात्रों का मन पढ़ाई में लगेगा। आज आपको कुछ नया सीखने का मौका मिल सकता है। ईश्वर की भक्ति में आपका अधिक मन लगेगा। दोस्तों के साथ मौज-मस्ती भरा समय व्यतीत करेंगे। अचानक धन लाभ मिलने के सहयोग नजर आ रहे हैं। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका आत्मबल मजबूत बनेगा। आप अपने गुस्से पर थोड़ा काबू रखें अन्यथा किसी के साथ विवाद हो सकता है।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

तुला राशि वाले जातकों को आज लाभ प्राप्ति की स्थिति नजर आ रही है। विद्यार्थी वर्ग के लोगों को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता हासिल होगी। आमदनी के स्रोत मिल सकते हैं स.माज में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। जीवनसाथी के सहयोग से आपका कोई अधूरा काम पूरा हो सकता है। आप किसी लाभदायक यात्रा पर जा सकते हैं। आपकी सेहत सामान्य रहेगी।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

वृश्चिक राशि वाले जातक आज जोश और उत्साह में नजर आ रहे हैं। कार्यक्षेत्र में आपको लाभ मिलने की संभावना है। बड़े अधिकारी आपका पूरा सपोर्ट करेंगे। आर्थिक मामलों के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है। आपका रुका हुआ पैसा वापस मिलेगा। कारोबार में लाभ और प्रगति हासिल होगी। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। आप अपने किसी करीबी रिश्तेदार से मुलाकात कर सकते हैं।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

धनु राशि वाले जातकों की सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होने की संभावना नजर आ रही है। आज आपका मन शांत रहेगा। कामकाज की योजनाओं पर ध्यान केंद्रित कर सकते हैं। घरेलू वस्तुओं की खरीदारी पर थोड़ा धन खर्च हो सकता है। कार्यक्षेत्र में सहकर्मी के कारण तनाव बढ़ने की संभावना है। रुपए-पैसे के लेनदेन में आपको सावधानी बरतने की जरूरत है अन्यथा हानि हो सकती है। कोर्ट कचहरी के मामलों से दूर रहें। आपको अपने गुप्त शत्रुओं से संभल कर रहना होगा।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

मकर राशि वाले जातकों का आज का दिन काफी व्यस्त भरा रहने वाला है। आप अपनी जरूरी योजनाओं पर पूरा ध्यान केंद्रित करेंगे। मार्केटिंग से जुड़े हुए लोगों को अपने काम पर अधिक ध्यान देना होगा। आर्थिक मामलों के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा। व्यापार में लाभ प्राप्ति की संभावना नजर आ रही है। वाहन चलाते समय आपको अधिक सावधानी बरतने की जरूरत है अन्यथा चोट या दुर्घटना होने की आशंका बन रही है। आप किसी को भी पैसा उधार मत दीजिए। घर-परिवार का माहौल खुशहाल रहेगा। जीवनसाथी के साथ बेहतर तालमेल बने रहेंगे।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

कुंभ राशि वाले जातकों का आज का दिन बढ़िया रहेगा। आमदनी के स्रोत बढ़ सकते हैं। घरेलू चीजों के पीछे अधिक धन खर्च होने की संभावना नजर आ रही है। लव लाइफ अच्छी रहेगी। आप अपने लव पार्टनर के साथ किसी अच्छी जगह घूमने-फिरने की योजना बना सकते हैं। लेनदेन के मामलों में लापरवाही करने से बचना होगा। बच्चों से खुशी मिलेगी। किस्मत आपका पूरा साथ देगी।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

मीन राशि वाले जातकों का आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। आप किसी छोटी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं। कारोबार में उन्नति हासिल होगी। व्यापार में कोई अच्छी डील फाइनल हो सकती है। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। माता-पिता की तरफ से पूरा सहयोग और आशीर्वाद प्राप्त होगा। आपके द्वारा बनाए गए पुराने संपर्क लाभदायक सिद्ध हो सकते हैं।