04 February Rashifal: सिंह और वृश्चिक राशि के जातक पैसों के लेन-देन में रहें सतर्क, पढ़ें सभी राशियों का राशिफल

04 February 2021 Rashifal: राशिफल की सहायता से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है, ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में कठिनाई ना हो। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल में हम आपको सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताएंगे, जिससे आप अपनी योजनाओं को सफल बना सकते हैं। आपको आज किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ेगा? आज का दिन किन राशियों के लिए शुभ रहेगा? आपको क्या-क्या सावधानियों बरतने की आवश्यकता है? आप इससे जुड़ी हुई जानकारी अपनी राशि अनुसार आज के राशिफल में जानिए।

04 फरवरी 2021 राशिफल | 04 February 2021 horoscope

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

मेष राशि वाले जातकों को कामकाज में ध्यान केंद्रित करने की आवश्यकता है क्योंकि आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य विलंब हो सकता है। आप अपने ऊपर मानसिक तनाव हावी मत होने दीजिए। पारिवारिक माहौल सकारात्मक रहेगा। यदि आपने किसी को पैसा उधार दिया है तो वह पैसा वापस मिल सकता है। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। माता-पिता की सहायता मिलेगी। नौकरी के क्षेत्र का वातावरण अच्छा नजर आ रहा है। बड़े अधिकारी आपकी पूरी सहायता करेंगे। धर्म-कर्म के कामों में रुचि बढ़ेगी।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

वृषभ राशि वाले जातकों का आज का दिन शुभ रहेगा। आप अपने कामकाज से काफी संतुष्ट रहेंगे। मानसिक मजबूती बढ़ेगी। नए-नए लोगों से संपर्क बन सकते हैं, जिसका भविष्य में अच्छा फायदा मिलेगा। आमदनी के नए स्रोत हासिल होंगे। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। आप अपने जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने की योजना बना सकते हैं। कार्य क्षेत्र में परिस्थितियां आपके पक्ष में रहने वाली हैं। बच्चों की तरफ से चिंता कम होगी। प्रेम जीवन में आपको सकारात्मक नतीजे हासिल होंगे।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

मिथुन राशि वाले जातकों को आज अपनी सेहत पर ध्यान देने की आवश्यकता है। यदि आप कोई बड़ा निवेश करना चाहते हैं तो घर के लोगों की सलाह जरूर लीजिए। व्यापार अच्छा चलेगा। शाम को कोई खुशखबरी मिल सकती है, जिससे आपका मन हर्षित होगा। आप सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। अधूरे काम पूरे हो सकते हैं। कैरियर के क्षेत्र में आगे बढ़ने के कई कुछ नए मार्ग हासिल होंगे।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

कर्क राशि वाले जातकों का आज का दिन ठीक-ठाक नजर आ रहा है परंतु पारिवारिक आर्थिक स्थिति पर थोड़ा ध्यान देने की आवश्यकता है। घरेलू जरूरतों के पीछे अधिक धन खर्च होने की संभावना है, जिससे आर्थिक बोझ बढ़ेगा। मनोरंजन पर जरूरत से ज्यादा खर्च करने से बचना होगा। जीवनसाथी से आप अपने दिल की बात शेयर कर सकते हैं। प्रेम जीवन में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। अचानक दूर संचार माध्यम से अप्रिय सूचना मिल सकती है, जिससे आपका मन हताश रहेगा। छोटे-मोटे व्यापारियों को अच्छा लाभ मिल सकता है।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

सिंह राशि वाले जातकों को आज पैसों के लेनदेन में सतर्क रहने की आवश्यकता है अन्यथा धन हानि हो सकती है। मौसम में परिवर्तन होने के कारण स्वास्थ्य पर प्रभाव पड़ेगा। आप अपनी सेहत का ध्यान दीजिए। खर्चों में बढ़ोतरी होगी, जिसकी वजह से आपका मन काफी चिंतित रहेगा। माता-पिता के स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव आ सकता है। प्रेम जीवन सामान्य रहेगा। आप अपने प्रिय को खुश करने के लिए कोई उपहार दे सकते हैं, इससे आपके रिश्तो में मजबूती आएगी। प्राइवेट नौकरी करने वाले लोगों के कार्यालय में अचानक कुछ बदलाव आ सकता है, जो आपके लिए बेहतर साबित होगा।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

कन्या राशि वाले जातकों का आज मूड थोड़ा खराब रहेगा। भाई-बहनों के साथ कहासुनी हो सकती है। पैसा कमाने के नए मौके मिल सकते हैं। बच्चों की नकारात्मक गतिविधियों पर नजर रखें। आप अपने किसी भी काम में जल्दीबाजी ना करें अन्यथा काम बिगड़ सकता है। व्यापार के सिलसिले में यात्रा पर जाना पड़ेगा। आपके द्वारा की गई यात्रा सफल रहेगी। सामाजिक दायरा बढ़ेगा।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

तुला राशि वाले जातकों को अपने गुप्त शत्रुओं से संभल कर रहने की आवश्यकता है। नौकरी के क्षेत्र का वातावरण अच्छा रहेगा। अधीनस्थ कर्मचारियों का पूरा सहयोग मिलेगा। दांपत्य जीवन में चल रही परेशानियां दूर हो सकती हैं आर्थिक लेनदेन कर रहे हैं तो आप थोड़ा संभल कर रहें। विदेश में काम कर रहे जातको को अच्छा फल मिल सकता है। सरकारी क्षेत्र में कार्यरत लोगों को पदोन्नति मिलने की संभावना नजर आ रही है। किसी महत्वपूर्ण काम में दोस्तों की सहायता मिलेगी।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

वृश्चिक राशि वाले जातकों को आज थकान और तनाव महसूस हो सकता है। धन संबंधित परेशानियों को लेकर आप काफी चिंतित रहेंगे। पैसों का लेनदेन करने से बचें अन्यथा नुकसान झेलना पड़ सकता है। कोई बड़ी योजनाओं और विचारों के जरिए आपका ध्यान आकर्षित कर सकता है। किसी भी तरह के निवेश से पहले उस व्यक्ति के बारे में भली-भांति जांच पड़ताल जरूर कर लीजिए अन्यथा आगे चलकर परेशानी हो सकती है। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। कठिन विषयों में शिक्षकों का सहयोग मिल सकता है।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

धनु राशि वाले जातक आज खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। नौकरी के क्षेत्र में पदोन्नति के साथ-साथ वेतन में वृद्धि की खुशखबरी मिल सकती है। पारिवारिक समस्याओं से छुटकारा मिलेगा। माता की सेहत में सुधार आएगा। प्रेमी-प्रेमिका मुलाकात कर सकते हैं। व्यापार में किसी नए भागीदार को जोड़ने पर विचार कर सकते हैं। आप अपने दुश्मनों को परास्त करेंगे। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

मकर राशि वाले जातकों के आज किस्मत के सितारे बुलंद रहेंगे। कामकाज में कम मेहनत में अधिक सफलता मिलने की संभावना है। आपकी योजनाएं पूरी होंगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। खानपान में रुचि बढ़ेगी। पुराने दोस्तों से मुलाकात करके पुरानी यादें ताजा हो सकती हैं। व्यापार में आपके द्वारा बनाए गए संपर्क लाभदायक सिद्ध होंगे। आप किसी लाभदायक यात्रा पर जा सकते हैं। आपका मन शांत रहेगा। विवाह योग्य लोगों को विवाह का रिश्ता मिल सकता है।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

कुंभ राशि वाले जातक आज मानसिक रूप से काफी खुश नजर आ रहे हैं। सेहत से जुड़ी हुई परेशानी दूर होगी। आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। कोई पुराना वाद-विवाद खत्म हो सकता है। कोर्ट कचहरी के कामों में सफलता मिलने के योग हैं। प्रभावशाली लोगों का मार्गदर्शन मिलेगा। घर-परिवार में खुशियां आएंगी। आप कुछ जरूरतमंद लोगों की सहायता कर सकते हैं। धार्मिक स्थल की यात्रा पर जाने के योग नजर आ रहे हैं।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

मीन राशि वाले जातकों का आज का दिन थोड़ा चुनौतीपूर्ण रहेगा। मानसिक तनाव अधिक होने के कारण कामकाज में ध्यान केंद्रित करना काफी कठिन रहेगा। कामकाज के सिलसिले में अधिक मेहनत और भागदौड़ करनी पड़ सकती है। आप अपनी सेहत पर ध्यान दीजिए। पारिवारिक माहौल सामान्य रहने वाला है। भाई-बहनों से अनबन हो सकती है। इस राशि वाले जातकों को भागीदारों से विरोध का सामना करना पड़ सकता है। रचनात्मक कार्यों में सफलता हासिल होगी।