04 January Rashifal: ग्रह-नक्षत्रों के शुभ प्रभाव से ज्यादातर राशियों को मिलेगा लाभ, पढ़ें अपना राशिफ़ल

04 January 2021 Rashifal: राशिफल की सहायता से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है, ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में कठिनाई ना हो। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल में हम आपको सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताएंगे, जिससे आप अपनी योजनाओं को सफल बना सकते हैं। आपको आज किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ेगा? आज का दिन किन राशियों के लिए शुभ रहेगा? आपको क्या-क्या सावधानियों बरतने की आवश्यकता है? आप इससे जुड़ी हुई जानकारी अपनी राशि अनुसार आज के राशिफल में जानिए।

04 जनवरी 2021 राशिफल | 04 January 2021 horoscope

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

मेष राशि वाले जातकों को आज थोड़ा संभल कर रहना होगा। जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर बहसबाजी हो सकती है, जिससे आपका मन काफी हताश रहेगा। आपको अपनी वाणी पर कंट्रोल रखना होगा। नौकरी के क्षेत्र में कुछ परिवर्तन आ सकता है, जिससे आपका कामकाज प्रभावित होगा। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। नए-नए लोगों से मिलना-जुलना हो सकता है। इस राशि के लोग बाहर के खानपान से परहेज करें अन्यथा स्वास्थ्य संबंधित परेशानियां उत्पन्न हो सकती हैं। अचानक दूर संचार माध्यम से निराशाजनक समाचार मिलने की संभावनाएं हैं।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

वृषभ राशि वाले जातकों का आज का दिन सुख-शांति पूर्वक व्यतीत होगा। राजनीति के क्षेत्र में किए गए प्रयासों से सफलता हासिल होगी। शासन और सत्ता का पूरा लाभ मिलेगा। व्यापार से जुड़े हुए जातकों को नया समझौता मिल सकता है, जो आपके लिए लाभदायक सिद्ध होगा। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। परिवार के लोगों के साथ बाहर खाने-पीने की योजना बना सकते हैं। प्रभावशाली लोगों से मुलाकात होगी।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

मिथुन राशि वाले जातकों को आज अपने कामकाज पर ध्यान केंद्रित करना होगा। आपकी कोई कीमती चीज गुम हो सकती है, जिसकी वजह से आप काफी चिंतित रहेंगे। संतान की शिक्षा या किसी प्रतियोगिता में सफलता का शुभ समाचार मिल सकता है, जिससे आपका मन हर्षित होगा। आपका काफी लंबे समय से रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। धर्म-कर्म के कामों में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

कर्क राशि वाले जातकों का आज का दिन अति उत्तम रहेगा। इस राशि के जातकों को उत्तम संपत्ति प्राप्ति के संकेत मिल रहे हैं। कामकाज से संबंधित कोई सुखद समाचार मिल सकता है। व्यवसाय अच्छा चलेगा। आपका भाग्य प्रबल रहेगा। किस्मत के सहारे आपको कामकाज में बेहतर नतीजा मिल सकता है। संतान के दायित्व की पूर्ति हो सकती है। आप किसी लाभदायक यात्रा पर जा सकते हैं।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

सिंह राशि वाले जातकों का आज का दिन पहले के दिनों की अपेक्षा अच्छा रहेगा। आमदनी के नए स्रोत हासिल होंगे। आप अपनी मधुर वाणी से लोगों को प्रभावित कर सकते हैं। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को किसी प्रतियोगी परीक्षा में सफलता हासिल होगी। ईश्वर की भक्ति में आपका अधिक मन लगेगा। आप अपने शत्रुओं को परास्त करेंगे। बेरोजगार लोगों को अच्छी नौकरी मिल सकती है।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

कन्या राशि वाले जातकों का आज का दिन व्यापार के लिए बहुत ही अच्छा रहेगा। भागीदारों के सहयोग से आपको भारी मुनाफा मिल सकता है। घर-परिवार का वातावरण अच्छा रहेगा। दूर संचार माध्यम से खुशखबरी मिलने की संभावना है। कानूनी वाद-विवाद खत्म होंगे। आपके जीवन में सकारात्मक बदलाव आएगा। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे लोग अपने प्रिय के साथ कहीं घूमने की योजना बना सकते हैं।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

तुला राशि वाले जातकों का आज का दिन सुखद रहेगा। घर में मांगलिक कार्यक्रम की योजना बन सकती है। काफी दिनों से रुका हुआ काम पूरा होगा। निजी जीवन की परेशानियों का समाधान निकल सकता है। घर की आर्थिक स्थिति मजबूत बनाने में आपकी भूमिका अहम रहेगी। नौकरी के क्षेत्र में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

वृश्चिक राशि वाले जातकों का आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। किसी काम में अधिक मेहनत करने के बावजूद भी उचित परिणाम हासिल नहीं हो पाएगा, जिसको लेकर आप काफी चिंतित रहेंगे। आप कहीं भी पूंजी निवेश करने से बचें। धन संबंधित मामलों में सावधानी बरतने की आवश्यकता है क्योंकि धन हानि होने की आशंका बन रही है। संतान की गतिविधियों पर नजर रखें। शाम को आपको कोई शुभ समाचार मिल सकता है।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

धनु राशि वाले जातकों का आज का दिन खुशहाली पूर्वक व्यतीत होगा। नौकरी के क्षेत्र में आपके कार्यों की बड़े अधिकारी प्रशंसा करेंगे। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। पुराने किए गए निवेश का लाभ मिल सकता है। ससुराल पक्ष से धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं, जिससे आपका मन प्रसन्न होगा। इस राशि के लोग दोस्तों के साथ घूमने-फिरने की योजना बना सकते हैं। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा। जरूरतमंद लोगों की सहायता करने का मौका मिल सकता है। माता की सेहत में सुधार आएगा।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

मकर राशि वाले जातकों को आज पारिवारिक और आर्थिक मामलों में सफलता मिलने की पूरी संभावना है। कार्य क्षेत्र में आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे। आपके द्वारा किए गए प्रयास सफल रहेंगे। नौकरी के क्षेत्र में अधीनस्थ कर्मचारियों का पूरा सहयोग मिलेगा। सामाजिक क्षेत्र में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। यदि आप साझेदारी में कोई नया व्यापार शुरू करते हैं तो इसका आपको अच्छा लाभ मिलेगा। शेयर बाजार से जुड़े हुए जातकों को फायदा मिलने की पूरी संभावना है। दांपत्य जीवन में चल रही परेशानियां दूर होंगी।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

कुंभ राशि वाले जातकों का आज का दिन सुखी पूर्वक व्यतीत होगा। स्वास्थ्य संबंधित परेशानियां दूर हो सकती हैं। प्रेम जीवन में चल रहे मतभेद खत्म होंगे। शीघ्र ही आपका प्रेम विवाह होने की संभावना है। अचानक दूर संचार माध्यम से सुखद समाचार मिल सकता है। आप किसी लाभदायक यात्रा पर जा सकते हैं। दोस्तों का पूरा सहयोग मिलेगा। कोर्ट कचहरी के कामों में फैसला आपके पक्ष में आएगा।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

मीन राशि वाले जातकों का आज का दिन बेहतर रहेगा। बच्चों की तरफ से खुशखबरी मिल सकती है। दांपत्य जीवन का भरपूर आनंद लेंगे। ससुराल पक्ष से लाभ मिलने की संभावना है। आप कोई जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे, जिसका आपको लाभ मिलेगा। वाहन सुख की प्राप्ति हो सकती है। व्यापार के सिलसिले में यात्रा पर जाना पड़ेगा। यात्रा के दौरान प्रभावशाली लोगों से जान-पहचान बढ़ेगी, जिसका भविष्य में अच्छा फायदा मिलेगा।