05 December Rashifal: आज वृषभ और कुंभ सहित इन 2 राशियों को मिलेगा फायदा, बाकी भी जाने अपना हाल

05 December 2020 Rashifal: राशिफल की सहायता से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है, ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में कठिनाई ना हो। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल में हम आपको सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताएंगे, जिससे आप अपनी योजनाओं को सफल बना सकते हैं। आपको आज किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ेगा? आज का दिन किन राशियों के लिए शुभ रहेगा? आपको क्या-क्या सावधानियों बरतने की आवश्यकता है? आप इससे जुड़ी हुई जानकारी अपनी राशि अनुसार आज के राशिफल में जानिए।

05 दिसंबर 2020 राशिफल | 05 December 2020 horoscope

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

मेष राशि वाले जातकों का आज का दिन मिश्रित फलदाई रहने वाला है। आपके सभी कार्य सिद्ध होंगे। किसी धार्मिक यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं। माता-पिता का आशीर्वाद मिलेगा। अचानक किसी महत्वपूर्ण काम को लेकर निराशा बनी रहेगी। आप विषम परिस्थितियों में अपने ऊपर धैर्य बनाए रखें। कोई भी फैसला जल्दीबाजी में मत लीजिए। संतान पक्ष से सुख की प्राप्ति होगी।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

वृषभ राशि वाले जातकों को आज कई मामलों में फायदा मिलने की संभावना है। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आपका कोई रुका हुआ काम संपन्न हो सकता है, जिससे आपके मन को खुशी प्राप्त होगी। घर के बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। आप कोई नया काम शुरू कर सकते हैं, जिसका आगे चलकर भारी फायदा मिलने वाला है। ज्यादातर मामलों में किस्मत का पूरा साथ प्राप्त होगा। व्यापार में तरक्की हासिल होगी।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

मिथुन राशि वाले जातकों का आज भाग्य प्रबल रहेगा। आप अपने शत्रुओं को परास्त करेंगे। इनकम में बढ़ोतरी हो सकती है। माता के स्वास्थ्य में सुधार आएगा। आप किसी पुराने नुकसान की भरपाई करने में सफल रहेंगे। व्यवसाय अच्छा चलेगा। आप कोई जोखिम अपने हाथ में ले पाएंगे, जिसका आपको लाभ मिलेगा। धन संबंधित मामलों में आपको फायदा मिल सकता है। निजी जीवन की चल रही परेशानियां दूर होगी।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

कर्क राशि वाले जातकों के ऊपर आज ग्रहों का शुभ प्रभाव रहने वाला है। आपकी ज्यादातर योजनाएं सफल रहेंगी। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारी आपका पूरा सपोर्ट करेंगे। कोर्ट कचहरी के मामलों में विजय प्राप्त होगी, जिससे आपका मन खुश रहेगा। पति-पत्नी के बीच अच्छे तालमेल बने रहेंगे। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों का आज का दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है। आपके बीच चल रही गलतफहमियां दूर हो सकती हैं।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

सिंह राशि वाले जातकों को आज विपरीत परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है। कामकाज में दिक्कत महसूस होगी। नौकरी के क्षेत्र में सहकर्मियों के साथ कहासुनी होने की संभावना नजर आ रही है। आपको अपने गुस्से और वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। आप किसी भी लंबी दूरी की यात्रा ना करें अन्यथा दुर्घटना हो सकती है। खान-पान पर ध्यान देने की जरूरत है। किसी पुरानी बीमारी की वजह से आप परेशान हो सकते हैं। माता-पिता के साथ किसी मांगलिक कार्यक्रम में भाग लेने का मौका मिलेगा।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

कन्या राशि वाले जातकों को स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों से गुजरना पड़ सकता है। कारोबार में सुधार आएगा। आप अपनी अधूरी इच्छाओं को पूरा करने की कोशिश कर सकते हैं। मनोबल मजबूत रहेगा। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। कुछ जरूरतमंद लोगों की सहायता करने का मौका मिल सकता है, जिससे आपके मन को सुकून प्राप्त होगा। शत्रु पक्ष सक्रिय रहेंगे। यह आपको हानि पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं इसलिए आप सतर्क रहें।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

तुला राशि वाले जातकों का आज का दिन शुभ फलदाई रहने वाला है। राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को सफलता मिलेगी। भौतिक सुख-साधनों में बढ़ोतरी होगी। आप अपने दांपत्य जीवन का भरपूर आनंद लेंगे। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेगा। रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। घर में किसी मांगलिक कार्यक्रम के आयोजन की चर्चा हो सकती है। घर के बड़े बुजुर्ग आपका पूरा सहयोग देंगे। महत्वपूर्ण कामों में सफलता हासिल होगी।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

वृश्चिक राशि वाले जातकों का आज का दिन काफी व्यस्त रहेगा। आप मानसिक तनाव महसूस कर सकते हैं। जरूरी योजनाओं पर ध्यान केंद्रित करने की जरूरत है। अचानक आर्थिक लाभ मिलने की संभावना है। पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है जिससे पुरानी यादें ताजा होंगी। आप किसी भी प्रकार के वाद-विवाद को बढ़ावा मत दीजिए। आपका स्वास्थ्य नरम रहेगा। खानपान में सुधार करने की जरूरत है।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

धनु राशि वाले जातकों का आज का दिन काफी हद तक ठीक रहेगा। प्रेम संबंधित मामलों में आपको शुभ नतीजे हासिल होंगे। व्यापार के सिलसिले में किसी यात्रा पर जाना पड़ सकता है। आपके द्वारा की गई यात्रा सफल रहेगी। प्रेम जीवन बिता रहे लोग अपने प्रिय के साथ कहीं घूमने की योजना बना सकते हैं। आपके प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

मकर राशि वाले जातकों का कोई जरूरी काम पूरा हो सकता है। भूमि, जमीन, जायदाद के कार्यों में आपको लाभ मिलेगा। प्रभावशाली लोगों के मार्गदर्शन से करियर में आगे बढ़ सकते हैं। आर्थिक क्षेत्र में तरक्की हासिल होगी। आप अपने सोचे हुए कार्य समय पर पूरा करेंगे। पारिवारिक माहौल अच्छा रहेगा। नौकरी का वातावरण आपके पक्ष में रहने वाला है। स्वास्थ्य में सुधार आने की संभावना नजर आ रही है।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

कुंभ राशि वाले जातकों का आज भाग्य पूरा साथ देने वाला है। नौकरी के क्षेत्र में लाभ प्राप्ति की संभावना है। घर में सुख-समृद्धि बनी रहेगी। ग्रहों के शुभ प्रभाव से निवेश संबंधित कामों में लाभ मिल सकता है। ईश्वर की भक्ति में आपका अधिक मन लगेगा। आप किसी लाभदायक यात्रा पर जा सकते हैं। प्रेम जीवन उत्तम रहेगा। प्रेम जीवन में नजदीकियां बढ़ेंगीं।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

मीन राशि वाले जातकों को संपत्ति के मामलों में लाभ मिलने की संभावना है। आपका रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। पुराने मित्रों से मुलाकात होगी। कठिन परिस्थितियों से छुटकारा मिलेगा। नौकरी के क्षेत्र में पदोन्नति मिल सकती है। आज आपके सभी कार्य सिद्ध होंगे। जीवनसाथी से चल रही अनबन दूर होगी। लव लाइफ अच्छी रहेगी।