05 February Rashifal: इन 3 राशियों के खुलेंगे बंद किस्मत के ताले, होगा बड़ा फायदा, पढ़ें राशिफल

05 February 2021 Rashifal: राशिफल की सहायता से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है, ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में कठिनाई ना हो। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल में हम आपको सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताएंगे, जिससे आप अपनी योजनाओं को सफल बना सकते हैं। आपको आज किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ेगा? आज का दिन किन राशियों के लिए शुभ रहेगा? आपको क्या-क्या सावधानियों बरतने की आवश्यकता है? आप इससे जुड़ी हुई जानकारी अपनी राशि अनुसार आज के राशिफल में जानिए।

05 फरवरी 2021 राशिफल | 05 February 2021 horoscope

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

मेष राशि वाले जातकों को अपनी सेहत पर ध्यान देने की आवश्यकता है। किसी पुरानी बीमारी के कारण अस्पताल के चक्कर काटने पड़ सकते हैं। गाड़ी चलाते समय सतर्क रहें। नौकरी करने वाले लोगों का आज का दिन अच्छा रहेगा। आप अपने सभी काम समय पर पूरे करके परिवार के लोगों के साथ अधिक से अधिक समय व्यतीत करने की कोशिश करेंगे। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। दोस्तों के साथ मिलना-जुलना हो सकता है। व्यापार में लाभ की स्थिति बन रही है।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

वृषभ राशि वाले जातकों का आज का दिन लाभदायक सिद्ध होगा। आप अपने कामकाज के तरीके को ठीक प्रकार से समझकर पूरा करेंगे, जिसका आपको अच्छा फायदा मिलेगा। दोस्तों के साथ मिलकर आप कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। निवेश संबंधित कामों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा लेकिन उचित सलाह से ही आप निवेश कीजिए। पारिवारिक माहौल खुशहाल रहेगा। प्रेम जीवन में सुधार आने की संभावना है। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगा। आप किसी लाभदायक यात्रा पर जा सकते हैं।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

मिथुन राशि वाले जातकों का आज का दिन बढ़िया रहने वाला है। आपकी कोई गुम हुई कीमती चीज वापस मिल सकती है, जिससे आपका मन हर्षित होगा। दान पुण्य में आपका अधिक मन लगेगा। माता-पिता का आशीर्वाद मिलेगा। शादीशुदा जिंदगी अच्छी व्यतीत होगी। यदि आप किसी को पैसा उधार दे रहे हैं तो ठीक प्रकार से सोच-विचार जरूर करें अन्यथा हानि हो सकती है। व्यापार में लगातार तरक्की मिलने के योग नजर आ रहे हैं। विवाह योग्य लोगों का रिश्ता पक्का हो सकता है।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

कर्क राशि वाले जातक आज सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। आप अपने कामकाज आसानी से पूरे कर सकते हैं। सामाजिक क्षेत्र में आप अपनी अलग पहचान बनाने में सफल रहेंगे। आत्मविश्वास प्रबल रहेगा। निवेश संबंधित कार्यों में लाभ मिल सकता है। वाहन सुख की प्राप्ति होगी। जमीन जायजाद से जुड़ा हुआ कोई विवाद सुलझ सकता है। मानसिक तनाव कम रहेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोग अपने प्रिय के साथ कहीं घूमने की योजना बना सकते हैं। आपके प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

सिंह राशि वाले जातकों का आज का दिन आशा-निराशा में व्यतीत होगा। पारिवारिक परेशानियों की वजह से मानसिक चिंता अधिक रहेगी। बच्चों की नकारात्मक गतिविधियों पर नजर रखें। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। प्रेम जीवन में किसी बात को लेकर गलतफहमी उत्पन्न हो सकती है। व्यापार अच्छा चलेगा। आप अपने व्यापार में किसी भी प्रकार का बदलाव मत कीजिए। छोटे-मोटे कारोबार से जुड़े हुए लोगों को मध्यम फल की प्राप्ति होगी।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

कन्या राशि वाले जातकों के स्वास्थ्य में सुधार आएगा। खानपान में रुचि बढ़ेगी। कामकाज में किस्मत का पूरा सहयोग मिलने वाला है। माता-पिता का सहयोग और आशीर्वाद मिलेगा। आप किसी नई योजना की तरफ आकर्षित हो सकते हैं। दोस्तों के साथ कहीं मौज-मस्ती के लिए यात्रा का प्रोग्राम बन सकता है। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा। प्रेम संबंधों में सुधार आ सकता है।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

तुला राशि वाले जातकों का आज का दिन थोड़ा कठिन रहेगा। विषम परिस्थितियों में आपको समझदारी से काम लेना होगा। किसी भी यात्रा के दौरान गाड़ी चलाते समय सतर्क रहें। व्यापार से जुड़े हुए लोगों को उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ेगा। व्यापार के क्षेत्र में आप किसी के ऊपर जरूरत से ज्यादा भरोसा मत कीजिए। शादीशुदा जिंदगी में आपको अच्छा महसूस हो सकता है। अचानक घर में मेहमानों का आगमन होगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

वृश्चिक राशि वाले जातकों का आज का दिन काफी हद तक ठीक नजर आ रहा है। आपको अपने गुस्से पर काबू रखना होगा। किसी से भी बातचीत करते समय अपने शब्दों पर ध्यान दीजिए। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारी आपका सपोर्ट करेंगे। आप अपने मनपसंद भोजन का आनंद ले सकते हैं। व्यापार के सिलसिले में अचानक किसी यात्रा पर जाना पड़ेगा। आपके द्वारा की गई यात्रा सफल रहेगी। संवेदनशील मामलों में आपको बुद्धिमानी का प्रयोग करना होगा। धार्मिक समारोह में सम्मिलित हो सकते हैं। आमदनी के अनुसार घरेलू खर्चों का बजट बनाकर चलें अन्यथा आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

धनु राशि वाले जातकों का आज का दिन काफी गंभीर नजर आ रहा है। विशेष रूप से आप गाड़ी चलाते समय सावधान रहें। अनजान लोगों की बातों में आने से बचना होगा। पैसों का उधार लेन-देन मत कीजिए अन्यथा उधार दिया गया पैसा वापस लेने में कठिनाई होगी। किसी जरूरी काम में दोस्तों की सहायता मिल सकती है। सामाजिक क्षेत्र में आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। अचानक दूर संचार माध्यम से कोई खुशखबरी मिलने की संभावना है, जिससे आपका मन हर्षित होगा।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

मकर राशि वाले जातकों का आज का दिन बेहतरीन नजर आ रहा है। आप खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। निवेश संबंधित कामों में लाभ मिल सकता है। पारिवारिक परेशानियां खत्म होंगी। परिवार के सभी लोग एक-दूसरे के साथ मिलजुल कर रहेंगे। जीवनसाथी से बेहतर तालमेल बने रहेंगे। बच्चों की तरफ से चिंता कम होगी। आपको कोई बड़ी उपलब्धि मिलने की संभावना नजर आ रही है। व्यापार अच्छा चलेगा। भागीदारों की मदद से आपका मुनाफा बढ़ सकता है।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

कुंभ राशि वाले जातकों का आज का दिन अच्छा रहेगा। खानपान में आपकी अधिक रूचि बढ़ेगी। परिवार के लोगों के साथ आप कहीं बाहर खाने-पीने का प्रोग्राम बना सकते हैं। जीवनसाथी की सेहत को लेकर आप थोड़े परेशान नजर आएंगे। बच्चों की तरफ से खुशखबरी मिल सकती है। अगर आपका कोई कोर्ट कचहरी का मामला चल रहा है तो उसमें आपको विजय हासिल होगी। किसी पुराने निवेश का लाभ मिल सकता है। आप अपने सोचे हुए काम पूरे करेंगे।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

मीन राशि वाले जातकों का आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। काम के सिलसिले में आप कोई जरूरी फैसला ले सकते हैं, जो आगे चलकर लाभदायक सिद्ध होगा। आपकी कोई अधूरी मनोकामना पूरी हो सकती है। आपकी मेहनत रंग लाएगी। घरेलू सुख-साधनों में बढ़ोतरी होगी। मानसिक शांति बनी रहेगी। प्रेम जीवन में आपको शुभ नतीजे मिलेंगे। प्रिय आपकी भावनाओं को ठीक प्रकार से समझेगा। आर्थिक योजनाएं सफल हो सकती हैं।