05 January Rashifal: इन 3 राशियों का शुभ रहेगा दिन, मेहनत का मिलेगा उचित फल, पढ़ें राशिफल

05 January 2021 Rashifal: राशिफल की सहायता से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है, ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में कठिनाई ना हो। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल में हम आपको सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताएंगे, जिससे आप अपनी योजनाओं को सफल बना सकते हैं। आपको आज किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ेगा? आज का दिन किन राशियों के लिए शुभ रहेगा? आपको क्या-क्या सावधानियों बरतने की आवश्यकता है? आप इससे जुड़ी हुई जानकारी अपनी राशि अनुसार आज के राशिफल में जानिए।

05 जनवरी 2021 राशिफल | 05 January 2021 horoscope

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

मेष राशि वाले जातक जरूरतमंद लोगों की सहायता कर सकते हैं। परिवार के लोगों के साथ समय व्यतीत करके आपको अधिक खुशी मिलेगी। बच्चों की तरफ से चिंता कम होगी। कार्य क्षेत्र में विस्तार हो सकता है। बेरोजगार लोगों को अच्छी नौकरी मिलेगी। दोस्तों के साथ घूमने की योजना बन सकती है। जीवनसाथी के अच्छे व्यवहार से आप काफी खुश रहेंगे। प्रेम जीवन उत्तम रहेगा। माता की बिगड़ी हुई तबीयत सुधर सकती है।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

वृषभ राशि वाले जातकों का आज का दिन सुखद रहने वाला है। आपको अपनी किस्मत का पूरा साथ मिलेगा। दूर संचार माध्यम से कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। भाई-बहनों के साथ बेहतर तालमेल बने रहेंगे। नौकरी के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। अधूरे काम पूरे हो सकते हैं। रात्रि के समय आप किसी मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

मिथुन राशि वाले जातकों को बहुमूल्य वस्तु अथवा संपत्ति प्राप्ति के योग बन रहे हैं। आपकी अधूरी मनोकामनाएं पूरी होंगी। आपको अपनी फिजूलखर्ची पर थोड़ा लगाम रखना होगा अन्यथा आर्थिक परेशानियों से गुजरना पड़ सकता है। नौकरी के क्षेत्र में अधीनस्थ कर्मचारी आपका पूरा साथ देंगे। ग्रह-नक्षत्रों के प्रभाव से आपका रुका हुआ पैसा वापस मिलेगा। करियर में आगे बढ़ने के मौके मिल सकते हैं।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

कर्क राशि वाले जातकों का आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा। आपको अपनी मेहनत के अनुसार फल की प्राप्ति होगी। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। घरेलू सुख-साधन बढ़ सकते हैं। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आप किसी नई योजना की तरफ आकर्षित हो सकते हैं। दोस्तों का पूरा सहयोग मिलेगा। प्रेम जीवन में परेशानियां उत्पन्न हो सकती हैं। आपको अपने प्रिय की भावनाओं को समझने की आवश्यकता है।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

सिंह राशि वाले जातकों का आज का दिन लाभदायक सिद्ध होगा। राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को सफलता मिलेगी। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे। रुका हुआ कार्य संपन्न हो सकता है। व्यवसाय में लाभ की स्थिति बन रही है। स्वास्थ्य पर थोड़ा ध्यान दीजिए। मौसम में परिवर्तन होने की वजह से सेहत खराब हो सकती है।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

कन्या राशि वाले जातकों को लाभ के कई अवसर हाथ लग सकते हैं। माता की सेहत को लेकर आप थोड़े चिंतित रहेंगे। रचनात्मक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। विपरीत परिस्थितियों में आपको धैर्य बनाए रखना होगा। आप अपने गुस्से पर काबू रखें अन्यथा किसी से विवाद हो सकता है। दांपत्य जीवन की परेशानियों को आप शांतिपूर्वक सुलझाने की कोशिश कीजिए। व्यवसाय में भागीदारों का पूरा सहयोग मिलेगा। दान-पुण्य में आपका अधिक मन लगेगा।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

तुला राशि वाले जातकों का आज का दिन अच्छा रहेगा। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को प्रतियोगिता के क्षेत्र में विशेष उपलब्धि मिलने की संभावना है। आमदनी के स्रोत प्राप्त होंगे। आप अपनी मधुर वाणी से लोगों को प्रभावित कर सकते हैं। कार्य क्षेत्र में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। आपको अपनी भागदौड़ का अच्छा नतीजा मिलेगा। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। आपका सामाजिक दायरा बढ़ सकता है।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

वृश्चिक राशि वाले जातकों को आर्थिक मुनाफा मिलने की संभावना है। रुका हुआ कार्य सिद्ध होगा। दोस्तों से मुलाकात हो सकती है, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। घर पर रिश्तेदारों का आगमन होगा, जिससे घर-परिवार का माहौल खुशहाल बनेगा। विपरीत परिस्थितियों का सामना करने में आप सक्षम रहेंगे। किसी करीबी दोस्त से उपहार मिलने की संभावना नजर आ रही है।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

धनु राशि वाले जातकों का आज का दिन काफी कठिन रहने वाला है। घरेलू जरूरतों के पीछे अधिक धन खर्च होने के योग बन रहे हैं। आपकी आमदनी में कमी आएगी। शारीरिक स्वास्थ्य खराब हो सकता है। किसी पुरानी बीमारी के इलाज में अधिक पैसा खर्च होगा। गाड़ी चलाते समय आप लापरवाही मत कीजिए। आपको अपने जरूरी कामकाज पर ध्यान देने की आवश्यकता है। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारियों से कहासुनी होने की संभावना है।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

मकर राशि वाले जातकों का आज मन कामकाज में लगेगा। आपको अपनी मेहनत का पूरा-पूरा फल मिलने वाला है। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर बनेगी। व्यापार में कुछ बदलाव करने की योजना बना सकते हैं, जिसका आगे चलकर आपको फायदा मिलेगा। प्रभावशाली लोगों का मार्गदर्शन मिल सकता है। पारिवारिक उत्तरदायित्व पूर्ण होंगे। माता-पिता का आशीर्वाद मिलेगा। किसी धार्मिक स्थल की यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

कुंभ राशि वाले जातकों को आज शुभ फल की प्राप्ति होगी। पति-पत्नी के बीच चल रहे मतभेद दूर हो सकते हैं। माता की सेहत में सुधार आएगा। खर्चों में कमी आएगी। आमदनी के अच्छे स्रोत हासिल हो सकते हैं। मानसिक रूप से आप खुद को हल्का महसूस करेंगे। ईश्वर की भक्ति में आपका अधिक मन लगेगा। कोर्ट कचहरी के कामों में फायदा मिल सकता है। आप कोई नया मकान और वाहन खरीदने का विचार बना सकते हैं। आपकी अधूरी मनोकामनाएं पूरी होंगी। प्रेम जीवन उत्तम रहेगा। ससुराल पक्ष से चल रहे मतभेद दूर होंगे।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

मीन राशि वाले जातकों का शादीशुदा जीवन आनंददायक व्यतीत होने वाला है। व्यवसाय में लगातार तरक्की हासिल होगी, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। शाम को कोई अच्छी खुशखबरी मिल सकती है। पुराने मित्रों से मुलाकात करके पुरानी यादें ताजा होंगी। करियर में आगे बढ़ने के मौके मिल सकते हैं।