05 March Rashifal: आज 3 राशि के जातकों का बेहतरीन गुजरेगा दिन, सभी राशियों का पढ़ें राशिफल

05 March 2021 Rashifal: राशिफल की सहायता से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है, ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में कठिनाई ना हो। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल में हम आपको सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताएंगे, जिससे आप अपनी योजनाओं को सफल बना सकते हैं। आपको आज किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ेगा? आज का दिन किन राशियों के लिए शुभ रहेगा? आपको क्या-क्या सावधानियों बरतने की आवश्यकता है? आप इससे जुड़ी हुई जानकारी अपनी राशि अनुसार आज के राशिफल में जानिए।

05 मार्च 2021 राशिफल | 05 March 2021 horoscope

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

मेष राशि वाले जातकों को बेकार की गतिविधियों से दूर रहना होगा। आप अपने जरूरी कामों पर ध्यान दीजिए। परिवारिक माहौल खुशहाल रहेगा। निवेश संबंधित जुड़े अहम फैसले लेने से पहले सोच-विचार जरूर करें। अनजान जातको की बातों में ना आएं। नौकरी के क्षेत्र का वातावरण अच्छा रहेगा। बड़े अधिकारियों की पूरी मदद मिलेगी। दोस्तों के साथ कहीं घूमने की योजना बन सकती है। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। नए दोस्त बन सकते हैं।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

वृषभ राशि वाले जातकों का आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। परिवार के लोगों के साथ हंसी-मजाक भरा समय व्यतीत करेंगे। बच्चों की तरफ से तरक्की की खुशखबरी मिल सकती है। पति-पत्नी के बीच चल रहे मतभेद खत्म हो सकते हैं। व्यापार से जुड़े हुए जातक अच्छा मुनाफा प्राप्त करेंगे। सरकारी क्षेत्र में कार्य कर रहे जातकों को पदोन्नति मिलने की संभावना नजर आ रही है। आपका व्यापार अच्छा चलेगा। आप किसी लाभदायक यात्रा पर जा सकते हैं।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

मिथुन राशि वाले जातकों का आज का दिन सामान्य रहेगा। आर्थिक लेन-देन में सावधानी बरतने की जरूरत है। अचानक रिश्तेदारों से शुभ समाचार मिलने की संभावना नजर आ रही है। आप अपनी सोच सकारात्मक रखें। दोस्तों के साथ मिलकर कोई नया काम शुरू कर सकते हैं, जिसका आगे चलकर आपको अच्छा फायदा मिलेगा। गाड़ी चलाते समय सावधानी बरतें। कार्यालय में बॉस का बढ़िया मिजाज पूरे कार्यालय के माहौल को अच्छा बना देगा। आप अपने भविष्य से जुड़ी हुई कोई योजना बना सकते हैं।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

कर्क राशि वाले जातकों का आज का दिन बेहतरीन नजर आ रहा है। आपका भाग्य प्रबल रहेगा। सभी क्षेत्रों में आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे। नौकरी के क्षेत्र में पदोन्नति के साथ-साथ वेतन में वृद्धि होने की संभावना नजर आ रही है। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। मानसिक तनाव कम होगा। प्रेम जीवन में शुभ फल की प्राप्ति होगी। आप अपने प्रिय के साथ कहीं घूमने की योजना बना सकते हैं। आपके स्वास्थ्य में सुधार आएगा।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

सिंह राशि वाले जातकों का आज का दिन थोड़ा चिंताजनक नजर आ रहा है। मानसिक और शारीरिक तौर पर थकान महसूस कर सकते हैं। किसी महत्वपूर्ण काम को लेकर अधिक भागदौड़ करनी पड़ेगी। आत्मविश्वास में कमी देखने को मिलेगी। आज आप कोई भी महत्वपूर्ण फैसला मत लीजिए। किसी जरूरी काम में दोस्तों की मदद लेनी पड़ सकती है। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। घर के बड़े बुजुर्गों की सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। जीवनसाथी का हर कदम पर सहयोग मिलेगा।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

कन्या राशि वाले जातकों का आज का दिन शुभ नजर आ रहा है। खर्चों में कमी आएगी। आमदनी में बढ़ोतरी हो सकती है। प्रिय मित्र से मुलाकात करके आपका मन हर्षित होगा। आप अपनी योजनाओं को पूरा करेंगे। नौकरी का माहौल आपके पक्ष में रहने वाला है। लाभ के कई अवसर हाथ लग सकते हैं। माता के स्वास्थ्य में सुधार आएगा। माता-पिता के साथ किसी धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिल सकता है। ससुराल पक्ष से संबंध बेहतर होंगे।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

तुला राशि वाले जातकों का आज का दिन सामान्य रूप से व्यतीत होगा। कामकाज के सिलसिले में आप किसी यात्रा पर जा सकते हैं। आपके द्वारा की गई यात्रा सफल रहेगी। राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को सफलता मिलने के योग नजर आ रहे हैं। इस राशि वाले जातकों को यही सलाह दी जाती है कि आप किस्मत के भरोसे ना बैठें। आपको अपनी मेहनत पर भरोसा करना होगा। अनजान लोगों की बातों में आने से बचना होगा। लंबी दूरी की यात्रा ना करें।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

वृश्चिक राशि वाले जातकों का समय उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। आज आप किसी को भी पैसा उधार मत दीजिए अन्यथा आपका पैसा फंस सकता है। जीवनसाथी और बच्चों के साथ ज्यादा से ज्यादा समय व्यतीत करने की कोशिश करेंगे। भविष्य को लेकर नहीं योजना बना सकते हैं। माता-पिता का पूरा सहयोग मिलेगा। आप अपने ऊपर नकारात्मक विचार हावी मत होने दीजिए। प्रेम जीवन में सुधार आ सकता है। अचानक आपकी कोई अधूरी मनोकामना पूरी होगी, जिससे आपका मन हर्षित होगा।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

धनु राशि वाले जातकों का आज का दिन खुशियों से भरपूर रहेगा। आप किसी लाभदायक यात्रा पर जा सकते हैं। धन संबंधित मामलों में फायदा मिलेगा। यदि आपने किसी को पैसा उधार दिया है तो वह पैसा वापस मिल सकता है। बच्चों की तरफ से खुशखबरी मिलने की संभावना है। आप अपनी जिम्मेदारियों को ठीक प्रकार से पूरा करेंगे। पड़ोसियों के साथ चल रहे मतभेद खत्म हो सकते हैं। धर्म-कर्म के कामों में आपकी रुचि बढ़ेगी।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

मकर राशि वाले जातकों का आज का दिन सुकून भरा व्यतीत होगा। आपको पुरानी की गई मेहनत का अच्छा परिणाम मिलेगा। प्रभावशाली जातकों से संपर्क बन सकते हैं, जिसका भविष्य में फायदा मिलेगा। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। मानसिक चिंता कम होगी। धन कमाने के जरिए बढ़ सकते हैं। महत्वपूर्ण योजनाओं में सफलता मिलने का प्रबल योग नजर आ रहे हैं। यदि आप कोई साझेदारी में व्यापार शुरू करते हैं तो इसका आपको अच्छा फायदा मिलेगा। आपकी किस्मत पूरा साथ देगी।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

कुंभ राशि वाले जातकों का आज का दिन अच्छा रहेगा। आर्थिक तौर पर समय प्रबल नजर आ रहा है। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। अचानक दूर संचार माध्यम से खुशखबरी मिल सकती है। प्यार के मामले में आप भाग्यशाली साबित होंगे। प्रिय के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बन सकती है। कोर्ट कचहरी के मामलों में फैसला आपके पक्ष में आ सकता है।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

मीन राशि वाले जातकों का आज का दिन मध्यम फलदाई रहेगा। आप कोई नया काम शुरू करने की योजना बना सकते हैं। निवेश संबंधित कामों में आप अनुभवी लोगों की सलाह जरूर लीजिए। बुरी संगति से दूर रहें। मुश्किल परिस्थितियों में आपको अपने ऊपर धैर्य बनाए रखना होगा। विवाह योग्य लोगों को विवाह का अच्छा रिश्ता मिल सकता है। रिश्तेदारों के साथ मिलना-जुलना होता रहेगा।