06 January Rashifal: मिथुन और तुला राशि वालों को निवेश में मिलेगा लाभ, बाकी राशि वाले भी जाने अपना हाल

06 January 2021 Rashifal: राशिफल की सहायता से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है, ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में कठिनाई ना हो। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल में हम आपको सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताएंगे, जिससे आप अपनी योजनाओं को सफल बना सकते हैं। आपको आज किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ेगा? आज का दिन किन राशियों के लिए शुभ रहेगा? आपको क्या-क्या सावधानियों बरतने की आवश्यकता है? आप इससे जुड़ी हुई जानकारी अपनी राशि अनुसार आज के राशिफल में जानिए।

06 जनवरी 2021 राशिफल | 06 January 2021 horoscope

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

मेष राशि वाले जातकों का आज का दिन अच्छा रहने वाला है। मनोरंजन के कार्यों में अधिक से अधिक समय व्यतीत करेंगे। आपकी आमदनी अच्छी रहेगी। घरेलू सुख-साधन बढ़ेंगे। दोस्तों के साथ कहीं घूमने की योजना बन सकती है। व्यापार से जुड़े हुए लोगों को लाभ मिलेगा। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे लोगों की जिंदगी खुशनुमा रहेगी। आप अपने प्रिय के साथ रोमांटिक पल व्यतीत करेंगे। अचानक भारी मात्रा में धन लाभ मिलने की संभावना है, जिससे आपका मन हर्षित होगा।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

वृषभ राशि वाले जातकों का आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। मानसिक परेशानी बनी रहेगी। कामकाज में ध्यान केंद्रित करना काफी कठिन रहेगा। घर-परिवार में किसी बात को लेकर मतभेद हो सकता है, जिससे आप काफी चिंतित रहेंगे। आप कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय लेने से बचें। व्यापार में किसी भी प्रकार का बदलाव करने से बचना होगा अन्यथा मुनाफे में कमी आ सकती है। दोस्तों के साथ अच्छा वक्त व्यतीत करेंगे। माता-पिता का आशीर्वाद मिलेगा। शादीशुदा लोगों को कोई खुशखबरी मिलने की संभावना नजर आ रही है।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

मिथुन राशि वाले जातकों का आज का दिन अति उत्तम रहने वाला है। यदि आप कहीं पूंजी निवेश करने की योजना बना रहे हैं तो इसका आपको फायदा मिल सकता है। सामाजिक स्तर पर आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। रुके हुए काम पूरे होंगे। पारिवारिक जरूरतों की पूर्ति होगी। आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। किस्मत के सहारे आपको लाभ के अवसर प्राप्त हो सकते हैं। किसी पुराने मित्र से फोन पर बातचीत हो सकती है, जिससे पुरानी यादें ताजा होंगी। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेगा।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

कर्क राशि वाले जातकों का आज का दिन मध्यम फलदाई रहने वाला है। जरूरी योजनाओं पर ध्यान केंद्रित करने की आवश्यकता है। पारिवारिक उत्तरदायित्व में बढ़ोतरी होगी, जो आपको मानसिक दबाव दे सकती है। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। बच्चों की तरफ से उन्नति की खुशखबरी मिल सकती है, जिससे आपको खुशी और गर्व महसूस होगा। नौकरी करने वाले लोगों का समय मिलाजुला रहने वाला है। बड़े अधिकारियों की मदद से आपका काम पूरा हो सकता है।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

सिंह राशि वाले जातकों का आज का दिन थोड़ा कठिन रहेगा। किसी प्रिय मित्र से मतभेद होने की संभावना है, जिससे आप काफी चिंतित रहेंगे। आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। नए-नए लोगों से दोस्ती हो सकती है, जिसका आगे चलकर लाभ मिलेगा। घरेलू जरूरतों के पीछे अधिक धन खर्च होने की संभावना है। प्रेम जीवन में कुछ बदलाव देखने को मिल सकता है। आपको अपने प्रिय की भावनाओं को समझने की आवश्यकता है।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

कन्या राशि वाले जातकों को आज अपनी मेहनत का उम्मीद से अधिक फल मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आप लगातार सफलता हासिल करेंगे। आपकी कोई अधूरी मनोकामना पूरी हो सकती है। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। किसी पुराने निवेश का अच्छा फायदा मिल सकता है। परिवार के लोगों के साथ हंसी-खुशी समय व्यतीत करेंगे। व्यापार से जुड़े हुए लोग किसी लाभदायक यात्रा पर जा सकते हैं। भागीदारों का पूरा सहयोग मिलेगा।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

तुला राशि वाले जातकों का आज का दिन अच्छा रहेगा। आप अपनी आमदनी और खर्चों का बजट बनाकर चलेंगे। आपकी योजनाएं पूरी होंगी। निवेश संबंधित कामों में अच्छा फायदा मिलेगा। माता-पिता के स्वास्थ्य में सुधार आएगा। किसी महत्वपूर्ण काम में आपके द्वारा दी गई सलाह फायदेमंद साबित हो सकती है। आपकी सोच सकारात्मक रहेगी। करियर में आगे बढ़ने के मौके मिल सकते हैं। विवाह योग्य लोगों को विवाह का प्रस्ताव मिलने के योग नजर आ रहे हैं।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

वृश्चिक राशि वाले जातकों के जीवन में कुछ परेशानियां उत्पन्न हो सकती हैं। कोई पुराना रोग उभर सकता है, जिसके इलाज में अधिक पैसा खर्च होगा। घर के किसी सदस्य से वाद-विवाद होने की संभावना नजर आ रही है। विषम परिस्थितियों में आपको समझदारी से काम लेना होगा। आप अपने कामकाज के तरीकों में कुछ बदलाव करने की कोशिश करेंगे, जिसका आगे चलकर अच्छा फायदा मिलेगा। विद्यार्थी वर्ग के लोगों को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलने की संभावना है।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

धनु राशि वाले जातकों का आज का दिन अच्छा रहेगा। आप अपनी सकारात्मक सोच के माध्यम से सभी समस्याओं का हल निकाल सकते हैं। भूमि, भवन से संबंधित कामों में फायदा मिलेगा। दोस्तों के साथ मिलकर कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा। प्रेम जीवन अच्छा रहने वाला है। आप अपने प्रेम के प्रति काफी गंभीर नजर आएंगे। आप बेकार की गतिविधियों पर ध्यान मत दीजिए। आपको अपने काम पर ध्यान देने की आवश्यकता है।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

मकर राशि वाले जातकों को काफी लंबे समय से चली आ रही बीमारी से छुटकारा मिल सकता है। आप किसी लाभदायक यात्रा पर जा सकते हैं। आपका मन शांत रहेगा। आर्थिक तौर पर फायदा मिलने की संभावना है। परिवार के लोगों के साथ अच्छा वक्त व्यतीत करेंगे। अचानक आपको कोई बड़ी उपलब्धि हासिल हो सकती है। आपके द्वारा की गई कोशिशों का उचित परिणाम हासिल होगा। जीवनसाथी के साथ चल रहे मतभेद दूर होंगे। प्रेम जीवन अच्छा रहेगा।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

कुंभ राशि वाले जातकों का समय सुकून भरा रहने वाला है। आप खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे। आर्थिक तंगी से छुटकारा मिलेगा। कमाई के जरिए मिल सकते हैं। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी, इसलिए खानपान की आदतों में सुधार करने की आवश्यकता है। अचानक आप किसी बात को लेकर भावुक हो सकते हैं। भावनाओं में बहकर आप कोई भी महत्वपूर्ण फैसला मत लीजिए अन्यथा नुकसान हो सकता है।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

मीन राशि वाले जातकों का समय अच्छा रहेगा। आप अपने हंसमुख स्वभाव से दूसरों को खुश रख सकते हैं। आमदनी के अतिरिक्त स्रोत हासिल होंगे। आपके विचार सकारात्मक रहेंगे। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। पति-पत्नी के बीच बेहतर तालमेल बने रहेंगे। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे। पारिवारिक परेशानियां दूर होंगी। घर के किसी सदस्य के विवाह की बात आगे बढ़ सकती है जिससे घर का माहौल खुशहाल बनेगा।