06 March Rashifal: कर्क राशि सहित इन 5 राशियों को कारोबार में मिलेगा बड़ा मुनाफा, पढ़ें राशिफल

06 March 2021 Rashifal: राशिफल की सहायता से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है, ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में कठिनाई ना हो। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल में हम आपको सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताएंगे, जिससे आप अपनी योजनाओं को सफल बना सकते हैं। आपको आज किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ेगा? आज का दिन किन राशियों के लिए शुभ रहेगा? आपको क्या-क्या सावधानियों बरतने की आवश्यकता है? आप इससे जुड़ी हुई जानकारी अपनी राशि अनुसार आज के राशिफल में जानिए।

06 मार्च 2021 राशिफल | 06 March 2021 horoscope

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

मेष राशि वाले जातकों के जीवन में आज कई नए बदलाव देखने को मिल सकते हैं। जो आपके भविष्य के लिए फायदेमंद साबित होंगे। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। नए-नए लोगों से दोस्ती हो सकती है। करियर में आगे बढ़ने के नए अवसर हासिल होंगे। दोस्तों के साथ मिलकर कोई नया व्यापार शुरू करने की सोच रखते हैं। मार्केटिंग से जुड़े हुए जातकों को अच्छा मुनाफा मिलेगा। पारिवारिक माहौल अच्छा रहेगा।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

वृषभ राशि वाले जातकों के जीवन में आज बहुत से फेरबदल आ सकते हैं। आप जितनी मेहनत करेंगे उसके अनुसार फल की प्राप्ति होगी। घर-परिवार के सभी सदस्य आपका पूरा सपोर्ट करेंगे। कामकाज के तरीकों में सुधार आ सकता है। पति-पत्नी एक-दूसरे को समझने की कोशिश करेंगे। प्रेम जीवन में किसी बात को लेकर समस्या खड़ी हो सकती है। किसी भी मामले को आप शांतिपूर्वक निपटाने की कोशिश कीजिए। बच्चों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

मिथुन राशि वाले जातकों का आज का दिन ठीक नजर आ रहा है। घर के रुके हुए सभी काम आसानी से पूरे हो सकते हैं, जिससे आप राहत महसूस करेंगे। नौकरी के क्षेत्र में थोड़ा संभल कर रहना होगा क्योंकि कुछ लोगों से कहासुनी होने की संभावना है। बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखें। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। आमदनी के अनुसार खर्च पर काबू रखना होगा।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

कर्क राशि वाले जातकों का आज का दिन सामान्य नजर आ रहा है। कामकाज में ध्यान केंद्रित करना काफी कठिन रहेगा। कोई महत्वपूर्ण कार्य विलंब हो सकता है। स्वास्थ्य पर ध्यान दीजिए। बाहर के खान-पान से बचना होगा। घर-परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। माता की सेहत को लेकर आप काफी चिंतित रहेंगे। बड़े भाइयों की सहायता से आप अपने करियर में आगे बढ़ सकते हैं। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेगा।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

सिंह राशि वाले जातकों का आज का दिन ठीक-ठाक नजर आ रहा है। नौकरी के क्षेत्र में सहकर्मी आपकी मदद करेंगे। आपको अपने गुस्से पर काबू रखने की जरूरत है। किसी भी प्रकार के वाद-विवाद को बढ़ावा मत दीजिए। गाड़ी का प्रयोग करते समय सावधानी बरतें अन्यथा चोट लग सकती है। दूर संचार माध्यम से कोई दुखद समाचार मिल सकता है, जिसके कारण आप काफी चिंतित रहेंगे। आपको अपनी सोच सकारात्मक रखनी होगी। विषम परिस्थितियों में धैर्य बनाए रखें।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

कन्या राशि वाले जातकों का आज का दिन शानदार रहेगा। छात्रों का मन पढ़ाई में लगेगा। आज आपको कुछ नया सीखने को मिल सकता है। व्यापार में विस्तार संबंधित नयी योजना बना सकते हैं, जिसका आगे चलकर अच्छा फायदा मिलेगा। जीवनसाथी के साथ घूमने फिरने की योजना बन सकती है। रुके हुए कार्य प्रगति पर आएंगे। भाई-बहनों के साथ चल रहे मतभेद खत्म होंगे।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

तुला राशि वाले जातकों का आज का दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। आप अपने किसी भी काम में जल्दीबाजी मत कीजिए अन्यथा कार्य बिगड़ सकता है। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। नए-नए लोगों से जान पहचान होगी परंतु आप अनजान लोगों के ऊपर जरूरत से ज्यादा भरोसा मत कीजिए। फिजूलखर्ची पर लगाम रखना होगा। अचानक कार्य क्षेत्र में बदलाव हो सकता है, जिससे आपका कामकाज प्रभावित होगा। संतान की तरफ से कोई खुशखबरी मिलने की संभावना नजर आ रही है।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

वृश्चिक राशि वाले जातकों का आज का दिन खुशहाली पूर्वक रहेगा। आपके लिए आज का दिन नई सौगात लेकर आया है। निवेश संबंधित कामों में अच्छा फायदा मिल सकता है। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। पुराने मित्रों के साथ मिलना-जुलना हो सकता है। खास लोगों के सहयोग से आप अपने करियर में आगे बढ़ेंगे। कामकाज से संतुष्ट रहेंगे। जीवनसाथी के साथ बेहतरीन समय व्यतीत करने वाले हैं। प्रेम जीवन में सुधार आएगा।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

धनु राशि वाले जातकों का आज का दिन चुनौतीपूर्ण रहेगा। किसी महत्वपूर्ण काम को लेकर अधिक चिंता लगी रहेगी। आपको अपनी योजनाओं पर ध्यान केंद्रित करना होगा। दूसरों की बातों में आकर कोई भी काम शुरु ना करें अन्यथा नुकसान हो सकता है। अचानक ससुराल पक्ष से लाभ मिलने की संभावना है। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातकों को थोड़ा संभल कर रहना होगा क्योंकि आपका प्रेम प्रसंग उजागर होने का भय बना हुआ हैं।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

मकर राशि वाले जातकों का आज का दिन सामान्य तौर पर गुजरने वाला है। आपको अपनी फिजूलखर्ची पर लगाम रखना होगा। परिवार के सदस्यों के साथ बाहर घूमने की योजना बन सकती है। माता की सेहत खराब होने की संभावना है, जिसके कारण आप काफी चिंतित रहेंगे। किसी महत्वपूर्ण काम को लेकर अधिक भागदौड़ करनी पड़ सकती है। आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। किसी से भी बातचीत करते समय अपने शब्दों पर ध्यान दीजिए अन्यथा विवाद हो सकता है। भविष्य को लेकर आप काफी चिंतित रहेंगे।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

कुंभ राशि वाले जातकों की किस्मत आज पूरा साथ देगी। आप जिस काम को पूरा करने की कोशिश करेंगे, वह आप आसानी से पूरे कर सकते हैं। दोस्तों से मुलाकात आपको फायदा दिला सकती है। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। जरूरतमंद लोगों की सहायता करने का मौका मिलेगा। लक्ष्य की प्राप्ति के लिए प्रयास थोड़ा अधिक रहेगा। पिता का पूरा सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी के साथ आपके रिश्ते मजबूत बनेंगे।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

मीन राशि वाले जातकों का आज का दिन थोड़ा गंभीर नजर आ रहा है। कामकाज में कठिन मेहनत करने के बावजूद भी मन मुताबिक फायदा नहीं मिल पाएगा। गुप्त शत्रु सक्रिय रहेंगे, यह आपको हानि पहुंचा सकते हैं इसलिए आप सतर्क रहें। पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे। कारोबार से जुड़े हुए जातकों को फायदा मिल सकता है। अचानक कमाई के जरिए बढ़ेंगे, जिससे आपका मन हर्षित होगा। बाहर के खानपान से परहेज कीजिए अन्यथा स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है।