07 December Rashifal: मिथुन व मीन राशि वालों को योजनाओं का मिलेगा लाभ, बाकी राशियों का ऐसा गुजरेगा दिन

07 December 2020 Rashifal: राशिफल की सहायता से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है, ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में कठिनाई ना हो। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल में हम आपको सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताएंगे, जिससे आप अपनी योजनाओं को सफल बना सकते हैं। आपको आज किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ेगा? आज का दिन किन राशियों के लिए शुभ रहेगा? आपको क्या-क्या सावधानियों बरतने की आवश्यकता है? आप इससे जुड़ी हुई जानकारी अपनी राशि अनुसार आज के राशिफल में जानिए।

07 दिसंबर 2020 राशिफल | 07 December 2020 horoscope

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

मेष राशि वाले जातक आज आपने सकारात्मक विचारों से कामकाज में सफलता हासिल करेंगे। गृह कलह दूर हो सकते हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा। करियर में आगे बढ़ने के मार्ग हासिल होंगे। आपका मन थोड़ा चंचल हो सकता है। आप मानसिक संतुलन पर थोड़ा ध्यान दीजिए। माता-पिता का आशीर्वाद और सहयोग मिलेगा, जिससे आपका आत्मबल मजबूत बनेगा। बच्चों की तरफ से कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

वृषभ राशि वाले जातकों का आज का दिन सकारात्मक ऊर्जा से भरा रहेगा। आप कैरियर के क्षेत्र में लगातार आगे बढ़ेंगे। शारीरिक परेशानियों से राहत मिल सकती है। मानसिक स्थिति अच्छी रहेगी। कामकाज पर आप ध्यान केंद्रित कर सकते हैं। किसी पुराने निवेश का भारी मुनाफा मिलेगा। आप अपने काम और परिवार के बीच संतुलन बनाकर चलेंगे। वित्तीय संबंधित लाभ मिलने की संभावना है। प्रेम जीवन की स्थिति अच्छी रहेगी। लव पार्टनर के साथ आप अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

मिथुन राशि वाले जातकों का आज का दिन थोड़ा सामान्य रहेगा। आपको अपनी योजनाओं का अच्छा लाभ मिल सकता है। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। व्यापार से जुड़े हुए लोगों को थोड़ा संभल कर रहना होगा क्योंकि आपको नुकसान होने की संभावना नजर आ रही है। वाहन सुख की प्राप्ति हो सकती है। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। नए लोगों से जुड़ने का मौका मिल सकता है। प्रभावशाली लोगों का मार्गदर्शन प्राप्त होगा।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

कर्क राशि वाले जातक आज कोई नया काम शुरू कर सकते हैं, जिसका भविष्य में अच्छा फायदा मिलेगा। व्यापार की स्थिति अच्छी रहेगी। आपके व्यवहार में बदलाव आने की संभावना नजर आ रही है। आपको अपनी उत्तेजना पर काबू रखने की आवश्यकता है। किसी से भी बातचीत करते समय आपको अपने शब्दों पर ध्यान देना होगा। घर में किसी मांगलिक कार्यक्रम के आयोजन की चर्चा हो सकती है। परिवार के सभी लोग आपका पूरा सपोर्ट करेंगे। आपके द्वारा की गई यात्रा लाभदायक रहेगी।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

सिंह राशि वाले जातकों के मन में आज कोई अज्ञात भय बना रहेगा, जिसकी वजह से आप काफी हताश नजर आएंगे। शारीरिक स्थिति कुछ खराब नजर आ रही है। आप अपने खानपान में सुधार कीजिए। प्रेम जीवन अच्छा रहेगा। संतान की नकारात्मक गतिविधियों पर नजर रखें। वित्तीय लाभ मिलने की संभावना है। आप अपनी कीमती चीजों को संभाल कर रखें अन्यथा गुम या चोरी होने की आशंका बन रही है।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

कन्या राशि वाले जातक नौकरी के क्षेत्र में तरक्की हासिल करेंगे। पिता का पूरा सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। प्रेम जीवन में आपको सामान्य फल की प्राप्ति होगी। व्यापारिक दृष्टिकोण से आज का दिन ठीक रहने वाला है। आपको इस बात का ध्यान रखना होगा कि आप अपने व्यापार में किसी भी प्रकार का बदलाव ना करें। भागीदारों का पूरा सहयोग मिलेगा। ईश्वर की आराधना में आपका अधिक मन लगेगा। किसी मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं, जिससे आपका मन शांत होगा।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

तुला राशि वाले जातकों को राजनीति के क्षेत्र में लाभ मिलने की संभावना है। सरकारी क्षेत्र में कार्यरत लोगों को पदोन्नति मिलने के योग नजर आ रहे हैं। आपको अपनी मेहनत का उम्मीद से अधिक लाभ मिलेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। प्रेम जीवन में सकारात्मक बदलाव आएंगे। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। घरेलू जरूरतों के पीछे थोड़ा धन खर्च हो सकता है परंतु आपको खुशी मिलेगी। छोटे व्यापारी लोगों को कोई भी जोखिम अपने हाथ में लेने से बचना होगा अन्यथा भारी नुकसान झेलना पड़ सकता है।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

वृश्चिक राशि वाले जातकों का आज का दिन उत्तम रहने वाला है। भाग्य साथ देगा। भाग्य के सहारे आपको बड़ा लाभ मिल सकता है। अचानक आप किसी लाभकारी यात्रा पर जा सकते हैं। स्वास्थ्य पर थोड़ा ध्यान दीजिए क्योंकि मौसम परिवर्तन होने के कारण स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। प्रेम की स्थिति अच्छी रहेगी। व्यापारिक दृष्टिकोण से आज का दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है। लाभदायक समझौते हाथ लग सकते हैं। प्रभावशाली लोगों की मदद से आपको शुभ फल की प्राप्ति होगी। कैरियर के क्षेत्र में लगातार आगे बढ़ेंगे।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

धनु राशि वाले जातकों को अपने मन पर कंट्रोल रखना होगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। प्रेम जीवन में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। आप अपने प्रेम संबंधों को मजबूत बनाने की कोशिश कीजिए। व्यापारिक दृष्टिकोण से आज का दिन सही रहने वाला है। पारिवारिक माहौल खुशहाल बनेगा। घरेलू चीजों की खरीदारी करने की योजना बना सकते हैं। अचानक आमदनी के स्रोत हासिल होंगे, जिससे आपका मन हर्षित होगा।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

मकर राशि वाले जातकों का आज का दिन मिलाजुला रहेगा। नौकरी-चाकरी में तरक्की मिलने की संभावना है। प्रेम जीवन में खुशियां आएंगी। स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों से राहत मिल सकती है, लेकिन आप बाहर के खानपान से परहेज कीजिए। व्यापार सही दिशा में चलेगा। दूर संचार माध्यम से कोई खुशखबरी मिलने की संभावना है, जिससे घर-परिवार की खुशियां बढ़ेंगीं। बच्चों की सेहत में सुधार आएगा।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

कुंभ राशि वाले जातकों को आज अपने विरोधियों का सामना करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। व्यापार में लाभ मिल सकता है। प्रेम जीवन में आपको सुखद नतीजे हासिल होंगे। संतान पक्ष पर ध्यान दीजिए। कोर्ट कचहरी के कामों में फायदा मिल सकता है। आज आप कुछ नया करने की कोशिश करेंगे। दोस्तों का पूरा सहयोग मिलेगा। आर्थिक क्षेत्र में लगातार तरक्की मिलने की संभावना है। मार्केटिंग से जुड़े हुए लोगों को अपने कार्य का उचित लाभ मिलेगा।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

मीन राशि वाले जातकों को प्रेम जीवन में बेहतर तालमेल बनाए रखने होंगे। आप अपने स्वास्थ्य को नजरअंदाज ना करें। विद्यार्थियों का आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आपका मन पढ़ाई में लगेगा। आप किसी महिला की तरफ आकर्षित हो सकते हैं। प्रेम संबंधित मामलों में आपको सफलता हासिल होगी। आज आपको कुछ नया अनुभव मिल सकता है। सामाजिक क्षेत्र में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। ईश्वर की भक्ति में आपका अधिक मन लगेगा। परिवार के लोगों के साथ आप किसी धार्मिक आयोजन आयोजन में सम्मिलित हो सकते हैं।