07 June Rashifal: वृषभ व धनु सहित इन राशि वालों का अच्छा रहेगा दिन, लेकिन ये जातक धन के मामले में रहे सतर्क

07 June 2021 Rashifal: राशिफल की सहायता से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है, ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में कठिनाई ना हो। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल में हम आपको सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताएंगे, जिससे आप अपनी योजनाओं को सफल बना सकते हैं। आपको आज किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ेगा? आज का दिन किन राशियों के लिए शुभ रहेगा? आपको क्या-क्या सावधानियों बरतने की आवश्यकता है? आप इससे जुड़ी हुई जानकारी अपनी राशि अनुसार आज के राशिफल में जानिए।

07 जून 2021 राशिफल | 07 June 2021 horoscope

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

मेष राशि वाले जातकों का आज का दिन कैरियर के नजरिए से बहुत ही अच्छा नजर आ रहा है। यदि आपने कोई पुराना निवेश किया है तो उसका अच्छा फायदा मिलेगा। कैरियर के क्षेत्र में आगे बढ़ने के नए मौके हाथ लग सकते हैं। माता-पिता के स्वास्थ्य में सुधार आएगा। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। व्यापार से जुड़े हुए जातकों को भारी मात्रा में मुनाफा मिलने के योग हैं। दांपत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

वृषभ राशि वाले जातकों का आज का दिन अच्छा नजर आ रहा है। अगर आपने किसी को पैसा उधार दिया है तो वह पैसा वापस मिलेगा। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। कोई पुराना रुका हुआ काम प्रगति पर आ सकता है। कामकाज के सिलसिले में नई योजना बना सकते हैं, जिसका भविष्य में अच्छा फायदा मिलेगा। दोस्तों की पूरी मदद मिलेगी। कार्यालय का वातावरण आपके पक्ष में रहने वाला है। बड़े अधिकारियों का पूरा सपोर्ट आपके साथ रहने वाला है। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल हो सकते हैं।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

मिथुन राशि वाले जातकों का आज का दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। आप किसी को भी पैसा उधार मत दीजिए अन्यथा उधार दिया गया पैसा वापस लेने में कठिनाई होगी। माता-पिता के साथ आप अच्छा समय व्यतीत करेंगे। अचानक किसी पुराने मित्र से फोन पर बातचीत हो सकती है, जिससे आपका मन हर्षित होगा। जीवनसाथी के साथ कहीं बाहर जाने की योजना बना सकते हैं। प्रेम जीवन में सुधार आएगा। प्रिय आपकी भावनाओं को समझेगा। व्यापार से जुड़े हुए जातकों को थोड़ा संभल कर रहना होगा। आप कोई भी बड़ा निवेश करने से बचें।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

कर्क राशि वाले जातकों का आज का दिन मिलाजुला रहेगा। आप अपने सभी जरूरी कामों को समय पर निपटा कर परिवार वालों के साथ अच्छा वक्त व्यतीत करेंगे। बच्चों की तरफ से टेंशन कम होगी। दांपत्य जीवन में नजदीकियां बढ़ेंगी। पति-पत्नी एक दूसरे को समझेंगे। विवाह योग्य जातकों को विवाह का रिश्ता मिल सकता है। कोई पुरानी योजना सफल रहेगी, जिससे आपका मन हर्षित होगा।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

सिंह राशि वाले जातकों का आज का दिन मिला-जुला व्यतीत होगा। दोस्तों के साथ मनोरंजन के लिए किसी यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं। बुरी संगति से दूर रहें अन्यथा मान-सम्मान को हानि पहुंच सकती है। बाहर के खानपान से परहेज करना होगा वरना स्वास्थ्य से जुड़ी हुई परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। जीवनसाथी आपका पूरा सपोर्ट करेगा। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए कठिन मेहनत करनी पड़ सकती है। कठिन विषयों में शिक्षकों का सहयोग मिलेगा।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

कन्या राशि वाले जातकों के जीवन में बहुत सी परेशानियां उत्पन्न हो सकती हैं। विषम परिस्थितियों में आपको धैर्य बनाए रखना होगा। जीवनसाथी के साथ आप रोमांटिक पल व्यतीत करेंगे। हर कदम पर जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। कार्य क्षेत्र में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखें। दोस्तों के साथ अच्छा वक्त व्यतीत होगा। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। प्रिय से दिल की बात शेयर कर सकते हैं।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

तुला राशि वाले जातकों का आज का दिन अच्छा रहेगा। अगर साझेदारी में कोई नया व्यापार शुरू करना चाहते हैं तो आज का दिन शुभ नजर आ रहा है। रुकी योजनाएं प्रगति पर आएंगी। जरूरतमंदों की मदद करने के लिए आप हमेशा तैयार रहेंगे। आप अपने मनपसंद भोजन का आनंद ले सकते हैं। पारिवारिक माहौल अच्छा रहेगा। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। घर के किसी सदस्य से उन्नति की खुशखबरी मिल सकती है, जिससे घर में और अधिक खुशहाली बढ़ेगी। आप अपनी कीमती चीजों को संभाल कर रखें अन्यथा गुम होने की आशंका है।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

वृश्चिक राशि वाले जातकों को आज कई मामलों में फायदा मिलने के योग हैं। कामकाज में की गई मेहनत का उचित परिणाम हासिल होगा। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा में मन मुताबिक रिजल्ट मिल सकता है, जिससे आपका मन हर्षित होगा। खास व्यक्तियों से संपर्क बन सकता है, जिसका भविष्य में लाभ मिलने वाला है।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

धनु राशि वाले जातकों को रचनात्मक कार्यों में सफलता हासिल होगी। आप अपनी बुद्धि के बल पर कठिन से कठिन कार्य सफल कर सकते हैं। सामाजिक क्षेत्र में लोकप्रियता बढ़ेगी। धन कमाने के जरिए हासिल होंगे। घर की आर्थिक स्थिति मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले हैं। भाई बहनों के साथ चल रहा मतभेद खत्म होगा। आप अपने अच्छे स्वभाव से लोगों दूसरों का दिल जीत सकते हैं। बेरोजगार व्यक्तियों को बहुत ही जल्द अच्छा रोजगार मिल सकता है। मानसिक तनाव कम रहेगा। धन प्राप्ति के योग हैं।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

मकर राशि वाले जातक आज कुछ उलझन में नजर आ रहे हैं। कामकाज में ध्यान केंद्रित करना काफी कठिन रहेगा। पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है, जिससे आपके रिश्तो में खटास बनी रहेगी। आप अपने जीवनसाथी की भावनाओं को समझने की कोशिश कीजिए। परिवार वालों के साथ ज्यादा से ज्यादा समय व्यतीत करने की कोशिश करेंगे। विषम परिस्थितियों में आपको समझदारी से काम लेना होगा।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

कुंभ राशि वाले जातकों को अपनी सेहत पर ध्यान देने की आवश्यकता है। मौसम परिवर्तन होने की वजह से स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। पारिवारिक जरूरतों की पूर्ति होगी। कमाई के जरिए बढ़ सकते हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत बनी रहेगी। घरेलू सुख-साधन बढ़ेंगे। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। प्रेम जीवन में सुधार आएगा। कोर्ट कचहरी का कोई मामला चल रहा है तो उसमें आपको सफलता मिलने के योग हैं।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

मीन राशि वाले जातकों का आज का दिन अति उत्तम नजर आ रहा है। मानसिक परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा। माता-पिता के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं। भाई बहनों के साथ चल रहे मतभेद खत्म होंगे। प्रेम जीवन में सुधार आएगा। व्यापार से जुड़े हुए व्यक्तियों को भारी मात्रा में लाभ मिलने के योग हैं, जिससे आपका मन हर्षित होगा। आप किसी लाभदायक यात्रा पर जा सकते हैं।