08 December Rashifal: इन 5 राशियों के नसीब में मिलेंगी ढेरों खुशियां, तरक्की के खुलेंगे रास्ते

08 December 2020 Rashifal: राशिफल की सहायता से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है, ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में कठिनाई ना हो। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल में हम आपको सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताएंगे, जिससे आप अपनी योजनाओं को सफल बना सकते हैं। आपको आज किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ेगा? आज का दिन किन राशियों के लिए शुभ रहेगा? आपको क्या-क्या सावधानियों बरतने की आवश्यकता है? आप इससे जुड़ी हुई जानकारी अपनी राशि अनुसार आज के राशिफल में जानिए।

08 दिसंबर 2020 राशिफल | 08 December 2020 horoscope

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

मेष राशि वाले जातकों को व्यापार में सकारात्मक परिणाम हासिल होगा। छात्रों का मन पढ़ाई में लगेगा। मित्रों के साथ घूमने-फिरने की योजना बना सकते हैं। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। आमदनी अच्छी रहेगी। आप अपने रुके हुए काम पूरे करेंगे। दांपत्य जीवन में सुधार आने की संभावना नजर आ रही है। ससुराल पक्ष से लाभ मिल सकता है। माता-पिता का आशीर्वाद मिलेगा।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

वृषभ राशि वाले जातकों का आज का दिन मिलाजुला रहेगा। कार्य क्षेत्र में आप कुछ नया करने की कोशिश कर सकते हैं, जिसमें बड़े अधिकारी आपका पूरा साथ देंगे। आत्मबल में बढ़ोतरी होगी। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। भाई की सलाह आपके व्यापार में फायदेमंद साबित हो सकती है। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। इस राशि वाले जातकों को पैसों के लेनदेन में थोड़ी सावधानी बरतनी होगी अन्यथा धन हानि होने की आशंका बन रही है।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

मिथुन राशि वाले जातकों के करियर में बदलाव की योजना बन रही है। खास लोगों से बातचीत बढ़ सकती है, जिसका भविष्य में अच्छा फायदा मिलेगा। पिता के साथ चल रहे वैचारिक मतभेद दूर होंगे। नौकरी के क्षेत्र में आपका प्रभाव बढ़ेगा। बच्चों की सेहत को लेकर आप थोड़े चिंतित हो सकते हैं। पारिवारिक संपत्ति को लेकर विवाद खत्म हो सकता है। व्यापार में महत्वपूर्ण सौदों में सफलता हासिल होगी। आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

कर्क राशि वाले जातक आज कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। मित्रों का पूरा सहयोग मिलेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। निजी जीवन की चल रही परेशानियों का समाधान निकल सकता है। जीवनसाथी की सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। विवाह योग्य लोगों को शुभ समाचार मिलने की संभावना है। आप किसी मंगल कार्य में भाग ले सकते हैं।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

सिंह राशि वाले जातकों को आज अपने अधूरे कार्यों पर पूरा ध्यान केंद्रित करना होगा। नौकरी के क्षेत्र में आपको अधिक भागदौड़ करनी पड़ सकती है। मित्रों के साथ आप सैर-सपाटे की योजना बना सकते हैं। विद्यार्थियों को पढ़ाई पर ध्यान देना होगा। आपका मन पढ़ाई में नहीं लगेगा। अचानक घरेलू खर्चे बढ़ सकते हैं, जिसको लेकर आप काफी चिंतित रहेंगे। भाई-बहनों के साथ कहासुनी हो सकती है।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

कन्या राशि वाले जातकों का आज का दिन खुशहाल रहेगा। आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी। शीघ्र ही आपका प्रेम विवाह होने की संभावना नजर आ रही है। रोजगार के क्षेत्र में बाधाओं से छुटकारा प्राप्त होगा। घर में किसी सदस्य के विवाह की बात आगे बढ़ सकती है। माता-पिता का आशीर्वाद मिलेगा, जिससे आपका आत्मबल मजबूत बनेगा। नए लोगों से दोस्ती हो सकती है। आर्थिक लाभ मिलने की संभावना नजर आ रही है। आज आप कोई भी बड़ा निवेश करने से बचें।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

तुला राशि वाले जातकों का मन धर्म-कर्म के कार्यो में अधिक लगेगा। आप किसी तीर्थ यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं। दोस्तों और सगे संबंधियों से कोई उपहार मिलने की संभावना है। विद्यार्थी वर्ग के लोगों को किसी प्रतियोगी परीक्षा के लिए कठिन तैयारी करनी होगी परंतु आपको अपनी मेहनत का उचित परिणाम मिलेगा। पारिवारिक माहौल अच्छा रहेगा। कारोबार में विस्तार संबंधित योजना बना सकते हैं। आपको अपनी सोच सकारात्मक रखनी होगी।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

वृश्चिक राशि वाले जातक अपनी कार्यप्रणाली में सुधार करने की कोशिश करेंगे। लव लाइफ में उतार-चढ़ाव आ सकता है। आप अपने प्रिय की भावनाओं को समझने की कोशिश कीजिए। व्यापार से जुड़े हुए लोग कोई भी नया समझौता करने से पहले ठीक प्रकार से जांच पड़ताल जरूर करें अन्यथा आपको धोखा मिल सकता है। सामाजिक क्षेत्र में लोकप्रियता बढ़ेगी। दोस्तों के सहयोग से आपके अधूरे काम पूरे हो सकते हैं।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

धनु राशि वाले जातकों के परिवार में किसी सदस्य की सेहत खराब हो सकती है, जिसकी वजह से पूरा परिवार काफी तनाव में रहेगा। आप अपने माता-पिता के साथ किसी धार्मिक कार्य में सम्मिलित हो सकते हैं। ईश्वर की भक्ति से आपका मन शांत रहेगा। अचानक दूर संचार माध्यम से शुभ समाचार मिलने की संभावना है। आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी। प्रिय के साथ कहीं अच्छी जगह घूमने जा सकते हैं। पारिवारिक संपत्ति से आपको लाभ मिलने की संभावना है। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े हुए लोग अच्छा प्रदर्शन करेंगे।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

मकर राशि वाले जातकों को रचनात्मक कार्यों में सफलता हासिल होगी। शारीरिक स्वास्थ्य में थोड़ा उतार-चढ़ाव आ सकता है। आप अपने खान-पान पर ध्यान दीजिए। घर के छोटे सदस्य के साथ आप हंसी-खुशी समय व्यतीत करेंगे। घर की जरूरी चीजों की खरीदारी करने की योजना बना सकते हैं। संतान की तरफ से शुभ समाचार मिलेगा, जिससे पारिवारिक माहौल अधिक खुशहाल बनेगा। आपको करियर में आगे बढ़ने के नए मार्ग हासिल होंगे।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

कुम्भ राशि वाले जातकों को आज धन प्राप्ति की संभावना है। आपको अपनी किस्मत का पूरा साथ मिलेगा। तरक्की के नए रास्ते मिल सकते हैं। कार्य क्षेत्र का वातावरण आपके पक्ष में रहेगा। बड़े अधिकारी आपके कार्यों की प्रशंसा करेंगे। कोर्ट कचहरी के कामों में आपको फायदा मिल सकता है। अनुभवी लोगों का साथ मिलेगा। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। व्यापार में आपको उन्नति मिलेगी।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

मीन राशि वाले जातकों का आज का दिन मध्यम फलदाई रहने वाला है। मन में निराशा के बादल छाए रहेंगे। किसी पुरानी बात को लेकर आप काफी बेचैनी महसूस कर सकते हैं। आपको अपनी सोच सकारात्मक रखनी होगी। प्रेम संबंधित मामलों में आपको थोड़ा सतर्क रहना होगा क्योंकि आपके प्रेम संबंधों में गलतफहमी उत्पन्न हो सकती है। दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा। जीवनसाथी के साथ आप बेहतरीन समय व्यतीत करेंगे। आपकी आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी।