08 February Rashifal: इन 6 राशियों को भाग्य के सहारे धन लाभ के हैं योग, जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे

08 February 2021 Rashifal: राशिफल की सहायता से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है, ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में कठिनाई ना हो। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल में हम आपको सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताएंगे, जिससे आप अपनी योजनाओं को सफल बना सकते हैं। आपको आज किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ेगा? आज का दिन किन राशियों के लिए शुभ रहेगा? आपको क्या-क्या सावधानियों बरतने की आवश्यकता है? आप इससे जुड़ी हुई जानकारी अपनी राशि अनुसार आज के राशिफल में जानिए।

08 फरवरी 2021 राशिफल | 08 February 2021 horoscope

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

मेष राशि वाले जातकों का आज का दिन हंसी-खुशी व्यतीत होगा। आज का दिन आपके जीवन में कोई बड़ी उपलब्धि लेकर आया है। काम-धंधे में लगातार सफलता हासिल होगी। आप सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। आपको अपनी मेहनत का उचित परिणाम हासिल होगा। खाने-पीने में आपका अधिक मन रहेगा। शेयर बाजार से जुड़े हुए लोगों को भारी लाभ मिल सकता है। यदि आपने किसी को पैसा तो उधार दिया है तो वह वापस मिलेगा। दोस्तों के साथ बेहतर संबंध स्थापित होंगे।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

वृषभ राशि वाले जातकों को आज अपनी सेहत पर ध्यान देने की आवश्यकता है। घर के किसी सदस्य से कहासुनी हो सकती है, जिससे आपका मन काफी चिंतित रहेगा। आपको अपने गुस्से और वाणी पर नियंत्रण रखने की जरूरत है। व्यापार के सिलसिले में आप किसी यात्रा पर जा सकते हैं। आपके द्वारा की गई यात्रा सफल रहेगी। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। घर में धार्मिक कार्यक्रम की योजना बन सकती है। अचानक दूर संचार माध्यम से खुशखबरी मिलने की संभावना है, जिससे आपका मन हर्षित होगा।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

मिथुन राशि वाले जातकों के आज किस्मत के सितारे बंद रहेंगे। भाग्य के सहारे धन लाभ मिलने की संभावना है। नौकरी के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। जमीन जायजाद के मामलों में आपको लाभ मिल सकता है। व्यापार में विस्तार होगा। लाभदायक समझौते होने की संभावना नजर आ रही है। सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। माता-पिता के साथ आप किसी मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

कर्क राशि वाले जातकों का भाग्य आज तरक्की और लाभ में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाला है। जीवन की परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। विभिन्न क्षेत्रों में प्रगति की दिशा में आगे बढ़ेंगे। आपकी योजनाएं सफल होंगी। प्रभावशाली लोगों का मार्गदर्शन मिलेगा। आप अपने रुके हुए कामों को पूरा कर सकते हैं। विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में प्रगति हासिल होगी। कारोबार अच्छा चलेगा। मार्केटिंग से जुड़े हुए लोगों को लाभ मिलने की उम्मीद है।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

सिंह राशि वाले जातकों का आज का दिन मिलाजुला व्यतीत होगा। जीवनसाथी से चल रहे मतभेद खत्म हो सकते हैं। प्रेम जीवन में नजदीकियां बढ़ेंगी। धर्म-कर्म के मामलों में रुचि बढ़ सकती है। आप अपने भविष्य को लेकर सोच-विचार करेंगे। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। घरेलू चीजों की खरीदारी हो सकती है। प्राइवेट नौकरी करने वाले लोगों को यही सलाह दी जाती है कि आप कार्यालय में बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बनाए रखें।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

कन्या राशि वाले जातकों को आज व्यापार के मामले में अच्छा फायदा मिलेगा। सहकर्मियों और अधिकारियों का पूरा सहयोग मिलने वाला है। आपकी कोई पुरानी योजना सफल हो सकती है, जिससे आपका मन प्रफुल्लित होगा। प्रभावशाली लोगों से मुलाकात होगी। आप दूसरों के कामों में हस्तक्षेप ना करें। घर-परिवार की परेशानियां दूर होंगी। रचनात्मक कार्यों में सफलता हासिल होगी। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। बच्चों की तरफ से खुशखबरी मिल सकती है। आर्थिक मामलों में किस्मत का साथ मिलने वाला है।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

तुला राशि वाले जातकों का आज का दिन बेहतर रहने वाला है। कारोबार के क्षेत्र में लाभ मिलने की उम्मीद है। यदि आप साझेदारी में कोई व्यापार शुरू करते हैं तो यह आपके लिए लाभदायक सिद्ध होगा। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े हुए विद्यार्थी अच्छा प्रदर्शन करेंगे। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। पति-पत्नी के बीच बेहतर तालमेल बने रहेंगे। किसी महत्वपूर्ण काम में पिता की सलाह फायदेमंद साबित हो सकती है। आप अपने कार्यों पर फोकस करेंगे। माता की सेहत में सुधार आएगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

वृश्चिक राशि वाले जातकों को आज कठिन परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है। मानसिक और शारीरिक रूप से आप परेशान रहेंगे। कार्य क्षेत्र में आप कोई भी काम जल्दीबाजी में ना करें अन्यथा काम बिगड़ सकता है। बड़े अधिकारियों के साथ कहासुनी होने की संभावना नजर आ रही है। बच्चों के भविष्य को लेकर आप काफी चिंतित रहेंगे। कुछ गैर जरूरी खर्चे आ हो सकते हैं। भाग्य से ज्यादा आपको अपनी मेहनत पर भरोसा करने की आवश्यकता है।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

धनु राशि वाले जातकों को आज अपनी सेहत पर ध्यान देने की आवश्यकता है। आपका कोई महत्वपूर्ण काम बिगड़ सकता है, जिससे आप काफी हताश रहेंगे। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। प्रेम जीवन में सुधार आ सकता है। सामाजिक क्षेत्र में आपका प्रभाव बढ़ेगा। मन में तरह-तरह के विचार उत्पन्न हो सकते हैं, जिसको लेकर आप काफी बेचैनी महसूस करेंगे। जीवनसाथी और बच्चों की तरफ से खुशी मिल सकती है।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

मकर राशि वाले जातकों को आज जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में कुछ बदलाव देखने को मिलेंगे। आपका मन थोड़ा परेशान रहेगा। आर्थिक मामलों में फैसला लेते समय जल्दीबाजी मत कीजिए। कारोबार में लाभ सामान्य रहेगा। निवेश संबंधित कामों में आप अनुभवी लोगों की सलाह जरूर लें। आप कोई भी जोखिम अपने हाथ में लेने से बचें। कई मामलों में किस्मत साथ दे सकती है।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

कुंभ राशि वाले जातकों का आज का दिन अति उत्तम रहने वाला है। मानसिक कष्ट दूर होंगे। कैरियर में आप लगातार आगे बढ़ेंगे। आप अपनी मधुर वाणी से लोगों को प्रभावित कर सकते हैं। पुराने निवेश का अच्छा फायदा मिलेगा। आप अपने सोचे हुए काम पूरे करेंगे। कार्यक्षेत्र में अप्रत्याशित बदलाव आने की संभावना है। कोर्ट कचहरी के मामलों में आपकी जीत पक्की है।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

मीन राशि वाले जातकों का आज का दिन लाभदायक सिद्ध होगा। किस्मत के सहारे लाभ के कई अवसर हाथ लग सकते हैं। रुका हुआ काम पूरा होगा। निजी संबंधों में सुधार आने की संभावना है। पारिवारिक माहौल को अच्छा रहेगा। कारोबार में लाभ की स्थिति बन रही है। निवेश संबंधित कामों के लिए आज का दिन बहुत ही शुभ रहेगा। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। नए-नए लोगों से जान पहचान हो सकती है, जिसका भविष्य में लाभ मिलेगा।