08 January Rashifal: इन 4 राशियों के किस्मत के सितारे रहेंगे प्रबल, मिलेगा धनलाभ, सभी काम होंगे सफल

08 January 2021 Rashifal: राशिफल की सहायता से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है, ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में कठिनाई ना हो। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल में हम आपको सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताएंगे, जिससे आप अपनी योजनाओं को सफल बना सकते हैं। आपको आज किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ेगा? आज का दिन किन राशियों के लिए शुभ रहेगा? आपको क्या-क्या सावधानियों बरतने की आवश्यकता है? आप इससे जुड़ी हुई जानकारी अपनी राशि अनुसार आज के राशिफल में जानिए।

08 जनवरी 2021 राशिफल | 08 January 2021 horoscope

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

मेष राशि वाले जातकों का आज का दिन खुशनुमा व्यतीत होगा। परिवार के लोगों के साथ मनोरंजक यात्रा का प्रोग्राम बन सकता है। रुका हुआ पैसा वापस मिलेगा। आप अपनी अक्लमंदी से किसी काम में अच्छा फायदा प्राप्त करेंगे। मेहनत रंग लाएगी। कमाई के जरिए बढ़ेंगे। सामाजिक गतिविधियों में भाग ले सकते हैं। अचानक दूर संचार माध्यम से कोई खुशखबरी मिल सकती है। बच्चों की तरफ से टेंशन कम होगी। कामकाज में दिल की बजाए दिमाग का इस्तेमाल अधिक करेंगे।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

वृषभ राशि वाले जातकों को आज शारीरिक समस्याओं से गुजरना पड़ेगा। खर्चों में इजाफा होगा लेकिन आमदनी भी बढ़ेगी, जो इसको संतुलन कर देगी। आप अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। घर के बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। बेकार की बातों में आप समय बर्बाद मत कीजिए। बेहतर होगा कि आप शांत रहें और कामकाज में ध्यान केंद्रित करें। दोस्तों के साथ मिलकर आप कोई नया व्यापार शुरू कर सकते हैं, जिसका आगे चलकर अच्छा फायदा मिलेगा।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

मिथुन राशि वाले जातकों का आज का दिन अति उत्तम रहने वाला है। व्यापार में भारी मुनाफा मिलने की संभावना है। खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। प्रभावशाली लोगों का मार्गदर्शन मिल सकता है। निवेश संबंधित कामों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। भूमि से जुड़ा हुआ विवाद खत्म हो सकता है। आपका मन कामकाज में लगेगा। आप अपने सभी कार्यों से संतुष्ट रहेंगे। जो लोग काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश कर रहे थे उनको सफलता मिल सकती है।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

कर्क राशि वाले जातकों का आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। आपकी आमदनी में कमी आ सकती है इसलिए खर्चों पर भी काबू रखना होगा। निजी जीवन में सुधार आने की संभावना है। नौकरी के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। बड़े अधिकारी आपका पूरा सपोर्ट करेंगे। आप किसी फायदेमंद यात्रा पर जा सकते हैं। आपकी अधूरी मनोकामनाएं पूरी होंगी। कामकाज के सिलसिले में आप दूसरों से ज्यादा उम्मीद ना रखें। आपको अपने सभी काम खुद पूरे करने होंगे।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

सिंह राशि वाले जातकों का आज का दिन पहले के दिनों की अपेक्षा अच्छा रहने वाला है। स्वास्थ्य में सुधार आएगा। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। कामकाज की योजनाओं पर ध्यान केंद्रित कर सकते हैं। मनोरंजन पर अधिक धन खर्च होने की संभावना है। पारिवारिक माहौल अच्छा रहेगा। माता-पिता का सहयोग प्राप्त होगा। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे लोग किसी अच्छी जगह घूमने-फिरने की योजना बना सकते हैं। वाहन सुख की प्राप्ति होगी।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

कन्या राशि वाले जातकों का मन कुछ निराश नजर आ रहा है। आप बेकार की चिंता मत लीजिए। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। घर में मेहमानों का आगमन हो सकता है, जिससे घर में चहल-पहल बनी रहेगी। अचानक दूर संचार माध्यम से दुखद समाचार मिल सकता है, जिसकी वजह से आप काफी चिंतित रहेंगे। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। आप कोई बड़ा निवेश करने की योजना बना सकते हैं।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

तुला राशि वाले जातकों का आज का दिन अच्छा रहेगा। अचानक धन प्राप्ति के नए स्रोत हासिल हो सकते हैं, जिससे आपका दिन खुशनुमा बन जाएगा। आपको अपनी मेहनत का उचित परिणाम हासिल होने वाला है। अनजान लोगों से आप पर्याप्त दूरी बनाए रखें। दोस्तों का किसी काम में सहयोग मिल सकता है। जीवनसाथी से सरप्राइज मिलने की संभावना है। आप अपना दांपत्य जीवन खूबसूरत व्यतीत करेंगे। व्यापार में विस्तार होने की संभावना है।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

वृश्चिक राशि वाले जातकों का आज का दिन बेहतरीन रहने वाला है। आप मानसिक रूप से काफी अच्छा महसूस करेंगे। बैंक से जुड़े हुए लेन-देन में थोड़ा सावधानी बरतने की आवश्यकता है। घरेलू जरूरतों की पूर्ति कर सकते हैं। प्रभावशाली लोगों के सहयोग से आप अपने करियर में लगातार आगे बढ़ेंगे। प्रभावशाली लोगों के बीच उठना-बैठना रहेगा। आपकी कोई अधूरी मनोकामना पूरी हो सकती है। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। प्रेम जीवन में चल रही परेशानियां दूर होंगीं। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलने की उम्मीद है।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

धनु राशि वाले जातकों के अटके हुए काम पूरे होंगे। आखिरकार आप अपनी योजनाओं को सफल कर सकते हैं। नौकरी के क्षेत्र में आपका प्रभाव बढ़ेगा। पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा। सामाजिक क्षेत्र में नए लोगों से जान-पहचान बढ़ सकती है। कोई पुराना वाद-विवाद खत्म हो सकता है। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे। प्रेम जीवन में रोमांस का अवसर मिल सकता है। आप अपने प्रिय के साथ कहीं घूमने की योजना बना सकते हैं।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

मकर राशि वाले जातकों का आज का दिन थोड़ा चिंताजनक नजर आ रहा है। मानसिक परेशानियों की वजह से आप पूरे दिन काफी मायूस नजर आएंगे। आर्थिक लेन-देन में आप सावधानी बरतें। परिवार के लोग जरूरत पड़ने पर आपकी पूरी सहायता करेंगे। जीवनसाथी का सुख-दुख में साथ मिलेगा। आपकी आमदनी सामान्य रहेगी। घरेलू सुख-साधन में बढ़ोतरी हो सकती है। आप किसी नई योजना की तरफ आकर्षित हो सकते हैं। कोई भी नया कदम उठाने से पहले सोच-विचार जरूर करें।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

कुंभ राशि वाले जातकों का आज का दिन अति उत्तम रहने वाला है। आपकी सोच सकारात्मक रहेगी। यदि आपका कोर्ट कचहरी का कोई मामला चल रहा है तो उसमें आपकी जीत पक्की है। दोस्तों के साथ मौज-मस्ती भरा समय व्यतीत करेंगे। प्रभावशाली लोगों से मुलाकात होगी। आपकी सेहत अच्छी रहेगी। प्रेम जीवन में सकारात्मक नतीजे हासिल होंगे। पराक्रम के बलबूते आपको कामकाज में अच्छा लाभ मिलेगा।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

मीन राशि वाले जातकों को आज अपनी भावनाओं पर काबू रखना होगा। बच्चों की नकारात्मक गतिविधियों पर नजर रखें। सेहत अच्छी रहेगी। अचानक खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है, जिसकी वजह से आर्थिक बोझ बढ़ सकता है। परिवार में किसी बुजुर्ग की सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। प्रेम जीवन बिता रहे लोग अपने प्रिय के व्यवहार से थोड़ा चिंतित नजर आएंगे। आपको अपने गुस्से पर काबू रखना होगा। किसी से भी बातचीत करते समय अपने शब्दों पर ध्यान दीजिए।