08 March Rashifal: मिथुन, सिंह और धनु राशि वाले रहें सावधान, सभी राशियों का जानें हाल

08 March 2021 Rashifal: राशिफल की सहायता से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है, ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में कठिनाई ना हो। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल में हम आपको सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताएंगे, जिससे आप अपनी योजनाओं को सफल बना सकते हैं। आपको आज किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ेगा? आज का दिन किन राशियों के लिए शुभ रहेगा? आपको क्या-क्या सावधानियों बरतने की आवश्यकता है? आप इससे जुड़ी हुई जानकारी अपनी राशि अनुसार आज के राशिफल में जानिए।

08 मार्च 2021 राशिफल | 08 March 2021 horoscope

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

मेष राशि वाले जातकों का आज का दिन सामान्य रूप से व्यतीत होगा। पैसों का हिसाब-किताब ठीक प्रकार से रखें। अनजाने जातकों के ऊपर जरूरत से ज्यादा विश्वास करना ठीक नहीं है। आप किसी को भी पैसा उधार मत दीजिए। गाड़ी के प्रयोग में सावधानी बरतें। पारिवारिक माहौल अच्छा रहेगा। परिवार के सभी सदस्य आपका पूरा सपोर्ट करेंगे। अचानक आमदनी के स्रोत बढ़ सकते हैं, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी बनेगी।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

वृषभ राशि वाले जातकों का आज मन काफी शांत रहेगा परंतु धन की कमी महसूस हो सकती है। नौकरी करने वाले जातकों को पदोन्नति के साथ-साथ वेतन में वृद्धि की खुशखबरी मिलने की संभावना है। बड़े अधिकारी आपका पूरा सपोर्ट करेंगे। आप अपने सभी कार्य योजनाओं के तहत पूरा कीजिए, इससे अधिक लाभ मिलने की उम्मीद है। व्यापार के सिलसिले में आप किसी यात्रा पर जा सकते हैं। आपके द्वारा की गई यात्रा सफल रहेगी।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

मिथुन राशि वाले जातकों को आज धन के मामले में विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता है। आमदनी से अधिक खर्चे होंगे, जिसके कारण आर्थिक स्थिति खराब हो सकती है। आप कोई भी बड़ा निवेश करने से बचें। पारिवारिक माहौल अच्छा रहेगा। माता-पिता का आशीर्वाद मिलेगा। व्यापार से जुड़े हुए जातक किसी नई तकनीकी का इस्तेमाल करेंगे, जिसका आगे चलकर आपको बेहतरीन फायदा मिलेगा।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

कर्क राशि वाले जातकों का आज का दिन अति उत्तम नजर आ रहा है। आमदनी के स्रोत बढ़ाने के लिए प्रयास कर सकते हैं, जिसमें आपको सफलता हासिल होगी। दोस्तों के साथ चल रहे मतभेद खत्म होंगे। आपके विचार सकारात्मक रहेंगे। करियर में आगे बढ़ने के नए मार्ग हासिल हो सकते हैं। धन का उचित निवेश करने में सफल रहेंगे। प्रभावशाली लोगों का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। नए-नए जातको से दोस्ती हो सकती है।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

सिंह राशि वाले जातकों का आज का दिन काफी कठिन नजर आ रहा है। गाड़ी चलाते समय आपको विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है अन्यथा दुर्घटना हो सकती है। पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी होने की संभावना है। अचानक उधार दिया गया पैसा वापस मिल सकता है। भूमि से लाभ की स्थिति नजर आ रही है। विद्यार्थियों को कठिन विषयों पर फोकस करना होगा। यदि किसी विषय में ज्यादा दिक्कत महसूस हो रही है तो आप शिक्षकों का सहयोग ले सकते हैं। माता के स्वास्थ्य में सुधार आएगा। आपको अपने खान-पान में बदलाव करने की जरूरत है। बाहर के खानपान से परहेज कीजिए।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

कन्या राशि वाले जातकों का आज मन काफी खुश रहने वाला है। बच्चों की तरक्की की खुशखबरी मिल सकती है। आप कोई बड़ा निवेश करने की योजना बना सकते हैं परंतु कोई भी कदम उठाने से पहले अनुभवी लोगों की सलाह जरूर लीजिए। मुश्किल परिस्थितियों का आप बड़ी ही समझदारी के साथ सामना करेंगे। व्यापार में भारी धन लाभ मिलने की संभावना है। भागीदारों का पूरा सहयोग मिलेगा। ससुराल पक्ष से खुशखबरी मिल सकती है। दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातक अपने प्रिय से दिल की बात शेयर कर सकते हैं।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

तुला राशि वाले जातकों का आज का दिन मिलाजुला रहेगा। पैसों के लेन-देन में सावधानी बरतने की जरूरत है। अचानक काम के सिलसिले में किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जाना पड़ सकता है। यात्रा के दौरान गाड़ी चलाते समय सावधानी बरतें। नौकरी के क्षेत्र में थोड़ा संभल कर रहना होगा क्योंकि बड़े अधिकारियों के साथ कहासुनी हो सकती है। अपने गुस्से और वाणी पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है। किसी भी प्रकार के वाद-विवाद को बढ़ावा मत दीजिए।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

वृश्चिक राशि वाले जातकों का आज का दिन सामान्य रहेगा। किसी कारण आपके मन में चिंता बनी रहेगी। आप अपना कोई भी काम जल्दीबाजी में ना करें। अचानक करियर में आगे बढ़ने के नए मौके हाथ लग सकते हैं, इसलिए आप इसका पूरा फायदा उठाएं। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। कुछ नए जातकों से दोस्ती हो सकती है, जिसका भविष्य में अच्छा फायदा मिलेगा। व्यापार को आगे बढ़ाने का प्रयास कर सकते हैं, जिसमें आपको सफलता मिलने के योग नजर आ रहे हैं।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

धनु राशि वाले जातकों का आज का दिन चुनौतीपूर्ण रहेगा। गुप्त शत्रु आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं, इसलिए आपको काफी सतर्क रहना होगा। नौकरी के क्षेत्र में अधीनस्थ कर्मचारियों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखें। बड़े अधिकारियों से किसी बात को लेकर अनबन हो सकती है। आप अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। पैसों का लेनदेन करने से बचना होगा। दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी। प्रेम जीवन में उतार-चढ़ाव की स्थिति देखने को मिलेगी।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

मकर राशि वाले जातकों को रुका हुआ पैसा वापस प्राप्त हो सकता है। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आपके विचार सकारात्मक रहेंगे। शेयर बाजार से जुड़े हुए जातकों को अच्छा लाभ मिलने की संभावना है। निवेश संबंधित योजना बना रहे हैं तो आज का दिन शुभ नजर आ रहा है। आपको इसका अच्छा लाभ मिलेगा। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा, जिसके बल पर आप अपने करियर में लगातार आगे बढ़ेंगे।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

कुंभ राशि वाले जातकों का आज का दिन बेहतरीन साबित होगा। धन से संबंधित कोई बड़ा लाभ मिल सकता है। करियर में आगे बढ़ने के कई अच्छे अवसर प्राप्त होंगे परंतु आपको यही सलाह दी जाती है कि कहीं भी पैसा निवेश करने से पहले सोच-विचार जरूर करें। कोई भी काम जल्दीबाजी में करना नुकसानदेह साबित हो सकता है। दोस्तों के साथ घूमने-फिरने की योजना बन सकती है। कोर्ट कचहरी के मामलों में सफलता हासिल होगी।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

मीन राशि वाले जातकों का आज का दिन मध्यम फलदाई रहने वाला है। आपको अपने भविष्य के लिए धन संचय करना होगा। निवेश संबंधित कामों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। घरेलू जरूरतों के पीछे अधिक धन खर्च हो सकता है। किसी महत्वपूर्ण काम में दोस्तों का सहयोग प्राप्त होगा, जिससे आपको लाभ मिलेगा। समाजिक कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। माता-पिता के साथ आप किसी मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं। ईश्वर की भक्ति से आपका मन शांत रहेगा।