09 December Rashifal: वृषभ, कर्क और धनु राशि वाले इन मामलों में रहें संभलकर, बाकी भी पढ़ें अपना राशिफल

09 December 2020 Rashifal: राशिफल की सहायता से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है, ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में कठिनाई ना हो। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल में हम आपको सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताएंगे, जिससे आप अपनी योजनाओं को सफल बना सकते हैं। आपको आज किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ेगा? आज का दिन किन राशियों के लिए शुभ रहेगा? आपको क्या-क्या सावधानियों बरतने की आवश्यकता है? आप इससे जुड़ी हुई जानकारी अपनी राशि अनुसार आज के राशिफल में जानिए।

09 दिसंबर 2020 राशिफल | 09 December 2020 horoscope

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

मेष राशि वाले जातकों का आज का दिन पहले के दिनों की अपेक्षा अच्छा रहने वाला है। आपकी जीवनशैली में सुधार आने की संभावना है। आपको आर्थिक सहायता मिल सकती है। रचनात्मक कार्यो में अधिक मन लगेगा। कर्म क्षेत्र में सहकर्मियों के साथ बेहतर तालमेल बने रहेंगे। कामकाज में लगातार सफलता हासिल होगी। व्यापार से जुड़े हुए लोग कहीं निवेश करने की योजना बना सकते हैं, जिसका आगे चलकर आपको अच्छा लाभ मिलेगा। पारिवारिक माहौल खुशहाल रहेगा। आज आपके द्वारा किए गए प्रयास का उचित परिणाम मिल सकता है।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

वृषभ राशि वाले जातकों को अपने कामकाज पर फोकस करना होगा अन्यथा कोई काम बिगड़ने की संभावना नजर आ रही है। आप अपने ऊपर नकारात्मक विचारों को हावी मत होने दीजिए। बुरी संगति से बचकर रहें अन्यथा मान-सम्मान को ठेस पहुंच सकती है। व्यावसायिक विवादों में समझौते के साथ विवाद सुलझने की संभावना नजर आ रही है। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव आ सकता है। आज वाहन चलाते समय आप लापरवाही मत कीजिए। माता-पिता का आशीर्वाद मिलेगा।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

मिथुन राशि वाले जातकों का आज का दिन शुभ रहेगा। छोटे-मोटे मुद्दे को आप अपनी समझदारी से सुलझा सकते हैं। आमदनी में बढ़ोतरी होगी। खर्चों में कमी आ सकती है। आर्थिक तरक्की मिलने की संभावना नजर आ रही है। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारी आपके कार्यों की सराहना करेंगे। बिगड़े हुए काम बन सकते हैं। प्रभावशाली लोगों का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। आपको अपनी मेहनत का उचित परिणाम हासिल होने वाला है। बेरोजगार लोगों को अच्छी कंपनी से जॉब का प्रस्ताव मिल सकता है। दांपत्य जीवन उत्तम रहेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोग अपने प्रिय के साथ कहीं घूमने की प्लानिंग बना सकते हैं।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

कर्क राशि वाले जातकों को आज किसी भी महत्वपूर्ण मामले में सोच-समझ कर फैसला लेने की आवश्यकता है। कहीं आप जल्दीबाजी में गलत निर्णय ना ले लें। भविष्य की योजनाओं को लेकर आप थोड़े चिंतित नजर आएंगे। नौकरी के क्षेत्र का वातावरण अच्छा रहेगा। आप अपने कामकाज को समय पर पूरा कर सकते हैं। परिवार के लोगों के साथ आप ज्यादा से ज्यादा समय व्यतीत करने की कोशिश करेंगे। व्यापार को बढ़ाने की योजना बन सकती है। भागीदारों का पूरा सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। बाहर के खानपान से परहेज कीजिए।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

सिंह राशि वाले जातकों के जीवन की परिस्थितियों में सुधार आने की संभावना है। जीवनसाथी के साथ चल रहे मतभेद दूर होंगे। कार्यक्षेत्र में आपके काम की तारीफ होगी। आपके दिमाग में नए-नए आइडिया आ सकते हैं, जिन पर अगर आप अमल करेंगे तो आपको लाभ मिलेगा। आपका रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। आर्थिक स्थिति में गजब का सुधार आएगा। व्यापार से जुड़े हुए लोगों का मुनाफा बढ़ सकता है।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

कन्या राशि वाले जातकों को आज अपनी वाणी पर थोड़ा नियंत्रण रखना होगा। आज आप किसी को भी पैसा उधार मत दीजिए। किसी काम को लेकर आप अधिक भागदौड़ करेंगे परंतु मेहनत करने के बावजूद भी आपका कार्य विलंब हो सकता है। कार्यालय में कुछ लोग आपके कामकाज पर नजर रखेंगे, इसलिए आपको अपने गुप्त शत्रुओं से संभल कर रहने की आवश्यकता है। आज आप कोई भी जोखिम भरा काम अपने हाथ में मत लीजिए। भाई-बहनों के साथ बेहतर तालमेल बने रहेंगे। किसी महत्वपूर्ण काम में पिता की सलाह मिल सकती है।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

तुला राशि वाले जातकों का आज का दिन सामान्य रूप से व्यतीत होगा। आप अपने गुस्से पर थोड़ा काबू रखें अन्यथा विवाद हो सकता है। दोस्तों के साथ मिलकर आप कोई नया काम अपने हाथ में लेंगे, जिसमें आपको सफलता मिलने की संभावना है। कर्म क्षेत्र में बड़ों के मार्गदर्शन की आवश्यकता पड़ सकती है, जिससे आपको कार्य को बढ़ाने में सहायता मिलेगी। पैतृक संपत्ति में निवेश करने से बचने की जरूरत है अन्यथा नुकसान होने की आशंका बन रही है। विद्यार्थियों का आज का दिन कमजोर रहेगा। कुछ विषयों में आपको कठिनाई हो सकती है।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

वृश्चिक राशि वाले जातकों का आज का दिन बहुत ही उत्तम रहने वाला है। आपको अपनी कड़ी मेहनत का बेहतरीन फायदा मिलेगा। आपका फंसा हुआ पैसा वापस मिलने की संभावना बन रही है। नौकरी पेशा वाले लोगों को तरक्की मिलने के योग नजर आ रहे हैं। आप अपने सभी कार्य अपने दम पर पूरा करेंगे, विरोधियों का मुंह बंद कर सकते हैं। व्यापार से जुड़े हुए लोगों को लाभ मिलेगा। विद्यार्थी वर्ग के लोग किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी में खूब मेहनत करेंगे। आप अपने लक्ष्य की प्राप्ति कर सकते हैं।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

धनु राशि वाले जातकों का आज का दिन थोड़ा चिंताजनक रह सकता है। आपको अपने रुके हुए काम पूरे करने की कोशिश करनी होगी। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारियों के साथ कहासुनी हो सकती है। स्वास्थ्य के मामले में आप किसी भी प्रकार की लापरवाही ना करें। जो लोग काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश में भटक रहे थे, उनको थोड़ा और इंतजार करना पड़ सकता है। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। घर के किसी बड़े बुजुर्ग की सलाह आपके काम में फायदेमंद साबित होगी। धार्मिक कामों में आपका मन लगेगा।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

मकर राशि वाले जातकों के मन में इधर-उधर के विचार उत्पन्न हो सकते हैं, जिसकी वजह से मानसिक तनाव बढ़ेगा। आप शारीरिक रूप से थका-थका महसूस करेंगे। सामाजिक गतिविधियों में आपको महत्वपूर्ण भूमिका निभानी पड़ सकती है। अचानक धन प्राप्ति के योग नजर आ रहे हैं, जिससे आपका मन हर्षित होगा। व्यापार से जुड़े हुए लोगों को हानि होने की आशंका बनी हुई है, इसलिए आप थोड़ा संभल कर रहें।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

कुम्भ राशि वाले जातकों का आज का दिन बहुत ही उत्तम नजर आ रहा है। आपका मन शांत रहेगा। पारिवारिक माहौल को देखकर आपका मन काफी खुश रहने वाला है। नौकरी के क्षेत्र में सभी लोग आपका पूरा सपोर्ट करेंगे। सरकारी क्षेत्र में कार्यरत लोगों को पदोन्नति मिलने की संभावना बन रही है। आप अपनी सभी प्रकार की जिम्मेदारियां बखूबी तरीके से पूरा करेंगे। अचानक दूर संचार माध्यम से कोई शुभ सूचना मिल सकती है। व्यापार के मामले में बनाई गई योजनाओं का लाभ मिलेगा। आर्थिक परेशानियों से छुटकारा प्राप्त होगा।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

मीन राशि वाले जातकों को आज कानूनी मामलों से बचकर रहने की जरूरत है। नौकरी पेशा वाले लोग अपनी वर्तमान नौकरी बदलने का मूड बना सकते हैं लेकिन कोई भी कदम उठाने से पहले आपको सोच-विचार करना होगा। व्यापार में उतार-चढ़ाव देखना पड़ सकता है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। खानपान में रुचि बढ़ेगी। आप व्यर्थ की यात्रा ना करें। मुश्किल घड़ी में आपको सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना बेहद जरूरी है।