09 February Rashifal: आज बजरंगबली की कृपा से इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, होंगे मालामाल

09 February 2021 Rashifal: राशिफल की सहायता से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है, ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में कठिनाई ना हो। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल में हम आपको सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताएंगे, जिससे आप अपनी योजनाओं को सफल बना सकते हैं। आपको आज किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ेगा? आज का दिन किन राशियों के लिए शुभ रहेगा? आपको क्या-क्या सावधानियों बरतने की आवश्यकता है? आप इससे जुड़ी हुई जानकारी अपनी राशि अनुसार आज के राशिफल में जानिए।

09 फरवरी 2021 राशिफल | 09 February 2021 horoscope

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

मेष राशि वाले जातकों को आज अपने गुस्से और वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। आपके स्वभाव में तेजी देखने को मिलेगी। घर-परिवार के किसी सदस्य से मनमुटाव होने की संभावना है। पारिवारिक माहौल शांत रहेगा। कामकाज में आपको काफी हद तक अच्छे नतीजे मिल सकते हैं। नौकरी के क्षेत्र में आपका प्रभाव बढ़ेगा। बड़े अधिकारी आपका पूरा साथ देंगे। आज आप कोई भी बड़ा निवेश करने से बचें अन्यथा नुकसान हो सकता है।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

वृषभ राशि वाले जातकों का आज का दिन अच्छा रहने वाला है। कामकाज से जुड़ी हुई कोई खुशखबरी मिल सकती है। आमदनी के अनुसार घरेलू खर्चों पर थोड़ा काबू रखें अन्यथा आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। आप खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। खानपान में रुचि बढ़ेगी। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। संतान पक्ष से खुशखबरी मिलने की संभावना है।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

मिथुन राशि वाले जातकों को स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। नौकरी के क्षेत्र में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। आप किसी लाभकारी यात्रा पर जा सकते हैं। कामकाज के प्रति आपको धैर्य रखने की जरूरत है। अनजान लोगों के ऊपर जरूरत से ज्यादा भरोसा मत कीजिए। अचानक दूर संचार माध्यम से शुभ समाचार मिल सकता है। प्रेम प्रसंग के मामले में आपको सफलता मिलने की उम्मीद नजर आ रही है। अचानक किसी पुराने मित्र से मुलाकात करके आपका मन हर्षित होगा।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

कर्क राशि वाले जातकों का आज का दिन थोड़ा कठिन रहेगा। आमदनी से अधिक खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है। आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है। कार्य क्षेत्र के हालात सामान्य रहेंगे। रचनात्मक कामों में सफलता हासिल होगी। ताली-भुनी चीज़ो के सेवन से परहेज कीजिए अन्यथा स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। घर-परिवार के सभी लोगों के बीच बेहतर तालमेल बने रहेंगे। प्रभावशाली लोगों से संपर्क बन सकते हैं, जिसका आगे चलकर आपको अच्छा फायदा मिलेगा।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

सिंह राशि वाले जातकों का आज का दिन भाग्यशाली साबित होगा। किस्मत के सहारे धन लाभ मिलने की संभावना है। आमदनी में जबरदस्त बढ़ोतरी होगी, जिससे आपका मन हर्षित होगा। परिवार के लोगों के साथ आप किसी धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। दांपत्य जीवन में जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। किसी महत्वपूर्ण मामले में आपके द्वारा दी गई सलाह फायदेमंद साबित होगी। समाज में नए-नए लोगों से जान-पहचान बढ़ेगी। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। आपके अच्छे स्वभाव की लोग तारीफ करेंगे।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

कन्या राशि वाले जातकों की मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। भाई बहनों के साथ चल रहा मनमुटाव दूर हो सकता है। शादी विवाह की बातचीत आगे बढ़ सकती है। दांपत्य जीवन खुशहाल रहेगा। छात्रों को शिक्षा के क्षेत्र में अच्छी सफलता मिलने के योग नजर आ रहे हैं। किसी काम में पिता की सहायता से अच्छा लाभ मिल सकता है। भाग्य पूरा साथ देगा। कामकाज में चल रही बाधाएं दूर होंगी।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

तुला राशि वाले जातकों का आज का दिन मौज-मस्ती भरा व्यतीत होगा। काम के सिलसिले में आपको अच्छे नतीजे मिलेंगे। आप अपने मनपसंद पकवानों का आनंद ले सकते हैं। व्यापार में सामान्य स्थिति रहेगी। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे लोगों को आज सकारात्मक नतीजे हासिल होंगे। आपके प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

वृश्चिक राशि वाले जातकों का आज का दिन शुभ नजर आ रहा है। आज आपको कुछ नए अनुभव प्राप्त हो सकते हैं। कोई पुराना वाद-विवाद खत्म होगा। निवेश संबंधित योजना बन सकती है, जिसका आगे चलकर आपको अच्छा लाभ मिलने वाला है। राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को सफलता हासिल होगी। पारिवारिक आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। नए मित्र बनेंगे। साझेदारी में काम शुरू करने के लिए आज का दिन शुभ रहेगा। आप अपने अधूरे कार्यो को निपटाने पर फोकस कर सकते हैं।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

धनु राशि वाले जातकों का आज का दिन मध्यम फलदाई रहने वाला है। पिता से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। संतान की नकारात्मक गतिविधियों पर नजर रखें। प्रेमी वर्ग के लोगों का आज का दिन अच्छा रहेगा। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को बेहतरीन परिणाम हासिल होंगे। दोपहर के समय आपको कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है, जिससे आपका मन बहुत ज्यादा खुश रहेगा। परिवार के लोगों के साथ आप कहीं बाहर घूमने-फिरने की योजना बना सकते हैं। आपके विचार सकारात्मक रहेंगे। व्यापार में लाभदायक समझौते मिल सकते हैं।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

मकर राशि वाले जातकों का आज का दिन बेहतर रहने वाला है। समाज में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। दांपत्य जीवन में जीवनसाथी के साथ चल रहे मतभेद खत्म होंगे। लवमेट को उपहार मिलेगा। आपके रिश्ते में मजबूती आएगी। शुभ समाचार मिलने की संभावना नजर आ रही है। विदेश में काम कर रहे जातकों का आज का दिन लाभदायक सिद्ध होगा। धन संबंधित परेशानियों से छुटकारा मिल सकता है।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

कुंभ राशि वाले जातकों का आज का दिन उत्साह के साथ व्यतीत होने वाला है। पारिवारिक माहौल अति उत्तम रहेगा। माता-पिता का आशीर्वाद और सहयोग मिलेगा। कामकाज की योजनाओं में आपको बेहतर नतीजे हासिल होंगे। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे। अचानक आप किसी बात को लेकर भावुक हो सकते हैं। भावुकता में आप कोई भी महत्वपूर्ण फैसला मत लीजिए। पैतृक संपत्ति से लाभ मिलने की संभावना है। कोर्ट कचहरी के मामलों में फैसला आपके पक्ष में आएगा। आप अपनी सभी जिम्मेदारियों को ठीक प्रकार से पूरा करेंगे।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

मीन राशि वाले जातकों के परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। माता के स्वास्थ्य में सुधार आएगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ते मधुर बनेंगे। प्रेम जीवन में चल रही गलतफहमी दूर हो सकती है। आप अपने प्रेम जीवन का भरपूर आनंद लेने वाले हैं। विपरीत परिस्थितियों से छुटकारा मिलेगा। आप अपने कामकाज से संतुष्ट रहेंगे। घर के लोगों के साथ आप सैर-सपाटे पर निकल सकते हैं।