09 June Rashifal: आज इन 5 राशियों का होगा भाग्य परिवर्तन, हर क्षेत्र में मिलेगी अपार सफलता

09 June 2021 Rashifal: राशिफल की सहायता से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है, ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में कठिनाई ना हो। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल में हम आपको सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताएंगे, जिससे आप अपनी योजनाओं को सफल बना सकते हैं। आपको आज किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ेगा? आज का दिन किन राशियों के लिए शुभ रहेगा? आपको क्या-क्या सावधानियों बरतने की आवश्यकता है? आप इससे जुड़ी हुई जानकारी अपनी राशि अनुसार आज के राशिफल में जानिए।

09 जून 2021 राशिफल | 09 June 2021 horoscope

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

मेष राशि वाले जातकों का आज का दिन बेहद शुभ नजर आ रहा है। मेहनत से सभी कार्य सफल करेंगे। नौकरी के क्षेत्र में आपका प्रभाव बढ़ेगा। बड़े अधिकारी आपका पूरा सपोर्ट करेंगे। यदि आपने पुराना कोई निवेश किया है तो उसका अच्छा फायदा मिल सकता है। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। नए-नए व्यक्तियों से मुलाकात हो सकती है। व्यापार अच्छा चलेगा। भागीदारों की मदद से आपका मुनाफा बढ़ सकता है।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

वृषभ राशि वाले जातकों का आज का दिन हंसी-खुशी व्यतीत होने वाला है। पहले के दिनों की अपेक्षा आज का दिन बहुत ही बेहतर रहेगा। कामकाज में लगातार सफलता हासिल होगी। आपका भाग्य परिवर्तन हो सकता है। जिस काम को करना चाहेंगे उसमें आपको सफलता मिलने के योग हैं। व्यापार के सिलसिले में किसी यात्रा पर जाना पड़ेगा। आपके द्वारा की गई यात्रा सफल रहेगी। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान बढ़ेगा। पति-पत्नी के बीच बेहतर तालमेल बने रहेंगे। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातकों को शुभ फल की प्राप्ति होगी।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

मिथुन राशि वाले जातकों का आज का दिन सामान्य रूप से व्यतीत होगा। आप दोस्तों के साथ मिलकर कोई नया काम शुरू करने की योजना बना सकते हैं। किसी भी प्रकार के वाद-विवाद से दूर रहें। आपको अपने व्यवहार पर काबू रखने की आवश्यकता है। आपके बदलते व्यवहार की वजह से परिजन काफी परेशान रहेंगे। ससुराल पक्ष से संबंध खराब हो सकते हैं। पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर गलतफहमी उत्पन्न हो सकती है। कुल मिलाकर विषम परिस्थितियों में आपको काफी समझदारी से काम लेना होगा।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

कर्क राशि वाले जातकों का आज का दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। नौकरी के क्षेत्र में कार्यभार अधिक रहेगा, जिससे शारीरिक थकान महसूस हो सकती है। बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखें, इससे आपको लाभ मिलने की उम्मीद है। व्यापार के सिलसिले में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। खानपान पर काबू रखें अन्यथा सेहत खराब हो सकती है। बेकार की गतिविधियों से दूर रहें। जरूरी योजनाओं पर ध्यान केंद्रित करना होगा। सरकारी कामकाज से लाभ मिल सकता है।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

सिंह राशि वाले जातकों का आज का दिन ठीक-ठाक नजर आ रहा है परंतु आप गाड़ी चलाते समय लापरवाही ना करें अन्यथा दुर्घटना हो सकती है। माता-पिता का आशीर्वाद मिलेगा। पारिवारिक माहौल अच्छा रहेगा। भाई बहनों के साथ चल रहे मतभेद खत्म हो सकते हैं। अचानक आर्थिक मुनाफा मिलने के योग हैं। नौकरी के क्षेत्र में आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे। आपको पदोन्नति मिलने की संभावना नजर आ रही है। किस्मत के बलबूते आपको धन लाभ मिलने के योग हैं।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

कन्या राशि वाले जातकों का आज का दिन काफी लाभदायक रहने वाला है। रचनात्मक कार्यों में सफलता हासिल होगी। आपकी मेहनत रंग लाएगी। नौकरी के क्षेत्र में अधिनस्थ कर्मचारी आपसे कुछ नया सीख सकते हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। खानपान में रुचि बढ़ेगी। जो व्यक्ति काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश कर रहे थे उनको अच्छी नौकरी मिल सकती है। आपका कोई अधूरा सपना पूरा होगा।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

तुला राशि वाले जातकों का आज का दिन सुख-शांति पूर्वक व्यतीत होगा। आपको अपनी पुरानी योजनाओं का अच्छा नतीजा मिल सकता है। परिवार के सभी सदस्य आपका पूरा सपोर्ट करेंगे। आप अपनी बुद्धिमानी के बल पर कठिन से कठिन कार्य आसानी से पूरे कर सकते हैं। सामाजिक क्षेत्र में लोकप्रियता बढ़ेगी। पति-पत्नी के बीच चल रहे मतभेद खत्म हो सकते हैं। प्रेम जीवन में सुधार आएगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

वृश्चिक राशि वाले जातकों को आज कई कठिनाइयों से गुजरना पड़ सकता है। आप अपने किसी भी काम में जल्दीबाजी मत कीजिए अन्यथा कार्य बिगड़ सकता है। आमदनी से अधिक खर्च में बढ़ोतरी होगी, जिसको लेकर आप काफी परेशान रहने वाले हैं। परिवार के किसी सदस्य से कहासुनी होने की संभावना नजर आ रही है। कार्यालय में आप किसी षड़यंत्र का शिकार हो सकते हैं इसलिए आपको सतर्क रहना होगा। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा। माता-पिता के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

धनु राशि वाले जातकों का आज का दिन विशेष रहेगा। कामकाज में आपको शुभ फल की प्राप्ति होगी। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारी आपका पूरा सपोर्ट करेंगे। वरिष्ठ व्यक्ति के मार्गदर्शन से आपको लाभ मिल सकता है। कैरियर के क्षेत्र में आगे बढ़ेंगे। मानसिक चिंता दूर होगी। कमाई के जरिए बढ़ सकते हैं। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेगा। प्रेम जीवन में रोमांस बढ़ेगा। आप अपने प्रिय के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

मकर राशि वाले जातकों को आज मिश्रित परिणाम हासिल होंगे। मन में किसी बात को लेकर चिंता बनी रहेगी। आप किसी को भी पैसा उधार मत दीजिए अन्यथा धन हानि होने की आशंका नजर आ रही है। जरूरी कामों को लेकर अधिक भागदौड़ करनी पड़ेगी परंतु इसका आपको अच्छा परिणाम हासिल होगा। व्यापार अच्छा चलेगा।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

कुंभ राशि वाले जातकों को आर्थिक मुनाफा मिलने के योग हैं। घर की आर्थिक स्थिति मजबूत बनाने में आपकी अहम भूमिका रहने वाली है। कोई पुराना वाद-विवाद खत्म हो सकता है। परिवार के सदस्यों के साथ हंसी-खुशी समय व्यतीत करेंगे। बच्चों की तरफ से उन्नति की खुशखबरी मिल सकती है। कोर्ट कचहरी इत्यादि सरकारी कार्यों में चल रही रुकावट खत्म होगी। अगर साझेदारी में कोई व्यापार शुरू करना चाहते हैं तो इसका अच्छा लाभ मिल सकता है।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

मीन राशि वाले जातकों का दिन लाभदायक सिद्ध होगा। आपके अच्छे स्वभाव से आसपास के व्यक्ति काफी खुश रहेंगे। जरूरतमंदों की मदद करने का मौका मिल सकता है। मानसिक रूप से आप हल्का अनुभव करेंगे। कार्यक्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। पदोन्नति मिलने की संभावना है। आकस्मिक धन प्राप्ति के योग नजर आ रहे हैं। किस्मत आपका पूरा साथ देगी। व्यापार के सिलसिले में की गई कोशिश का उचित परिणाम हासिल होगा।