1 अगस्त 2022 राशिफल: आज 4 राशियों पर किस्मत रहेगी मेहरबान, महादेव की कृपा से धन लाभ के बने योग

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से 1 अगस्त 2022 राशिफल का राशिफल बताएंगे। राशिफल की मदद से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में सक्षम हो सके। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज आपको किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है, आप इसकी जानकारी अपनी राशि अनुसार जानिए…

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज का दिन आपके लिए ढेरों खुशियां लेकर आया है। परिवार के सदस्यों के साथ किसी मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। ससुराल पक्ष से धन लाभ की प्राप्ति होने के योग बने हुए हैं। नौकरी में कार्यरत व्यक्तियों को कोई उच्च पद की प्राप्ति हो सकती है। मानसिक परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। छात्रों का मन पढ़ाई में लगेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा में अच्छा नतीजा मिल सकता है। आप अपने सोचे हुए कामों को समय पर पूर्ण करेंगे। कार्यालय का वातावरण आपके पक्ष में रहेगा। बड़े अधिकारियों की कृपा दृष्टि बनी रहेगी।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपका दिन आपके लिए सुख व समृद्धि में वृद्धि लेकर आया है। पारिवारिक माहौल खुशहाल बना रहेगा। आप किसी नई योजना में धन लगाने के बारे में सोच विचार कर सकते हैं, जिसका आपको अच्छा लाभ भी मिल सकता है। माता जी की सेहत में सुधार आएगा। पिताजी की मदद से अधूरे काम पूरे होंगे। दोस्तों के साथ बेहतर तालमेल बने रहेंगे। आपकी कोई अधूरी इच्छा पूरी हो सकती है। आपको अपनी किस्मत का भरपूर साथ मिलेगा। बच्चों की तरफ से तरक्की की खुशखबरी सुनने को मिलेगी, जिससे आपका मन हर्षित होगा। अगर आपने पहले किसी को पैसा उधार दिया है, तो वह वापस मिल सकता है। कारोबार में बरकत होगी। व्यापार के सिलसिले में की गई यात्रा लाभदायक सिद्ध होगी।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका दिन सामान्य रूप से व्यतीत होगा। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन ठीक नहीं है। किसी पुरानी बीमारी के चलते आप काफी चिंतित रहेंगे। बाहर के खानपान से परहेज करना होगा। अधूरे कामों को पूरा करने के लिए आप हर संभव कोशिश करेंगे, जिसमें काफी हद तक सफलता मिल सकती है। घर के छोटे बच्चों के साथ मौज-मस्ती भरा समय व्यतीत करेंगे। आज लंबी दूरी की यात्रा पर जाने से बचना होगा। जो व्यक्ति काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश कर रहे हैं, उन्हें कोई अच्छा अवसर प्राप्त हो सकता है। आप अजनबी व्यक्तियों की बातों पर जल्दी से भरोसा मत कीजिए अन्यथा धोखा मिल सकता है।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन पहले से ठीक नजर आ रहा है। विद्यार्थियों का दिन बढ़िया रहेगा। किसी परीक्षा में सफलता मिलने की उम्मीद है। दूर संचार माध्यम से खुशखबरी सुनने को मिल सकती है, जिससे घर का माहौल खुशहाल बनेगा। माता-पिता की तबीयत में सुधार आएगा। घर के बड़े बुजुर्गों की सलाह आपके किसी काम में फायदेमंद साबित होगी। समाजिक कार्यों में भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे, जिसका आपको लाभ जरूर प्राप्त होगा। माता-पिता से आप अपने मन की कुछ समस्याओं को शेयर करेंगे, जिनसे आपका मानसिक बोझ भी कम होगा। आपको किसी मित्र की मदद के लिए कुछ पैसे का इंतजाम भी करना पड़ सकता है. सामाजिक क्षेत्र में आप अपनी अलग पहचान बनाने में सफल रहेंगे।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन शुभ परिणाम लेकर आया है। घर में कोई मांगलिक और धार्मिक कार्यक्रम हो सकता है, जिसमें आप व्यस्त रहेंगे और परिजनों का आना-जाना लगा रहेगा। आमदनी के नए नए स्रोत मिलेंगे। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। व्यापार से जुड़े हुए व्यक्तियों को लाभ मिलने की उम्मीद है। छोटे-मोटे व्यापारियों के ग्राहकों में बढ़ोतरी होगी। मानसिक चिंता दूर होगी। विदेश में जाकर नौकरी करने के इच्छुक व्यक्तियों को आज कोई अच्छा अवसर प्राप्त हो सकता है। वाहन सुख की प्राप्ति होगी। खानपान में रुचि बढ़ेगी। आप अपने परिवारवालों के साथ मनपसंद भोजन का आनंद ले सकते हैं। बच्चों की तरफ से टेंशन खत्म होगी।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन सामान्य रूप से व्यतीत होने वाला है। आपको किसी भी परिस्थिति में विरोध करने से बचना होगा, नहीं तो आप किसी बनते हुए काम को बिगाड़ कर रख देंगे। पड़ोसियों के साथ किसी बात को लेकर बहसबाजी हो सकती है। कानूनी मामलों से दूर रहना होगा। विद्यार्थियों को कमजोर विषय पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। किसी प्रतियोगी परीक्षा के लिए कठिन मेहनत करनी पड़ेगी, तभी आप सफलता हासिल कर सकते हैं। भाई बहनों से आपको किसी विशेष मुद्दे पर सलाह मशवरा करना पड़ेगा।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपको अपनी फिजूलखर्ची पर नियंत्रण रखना होगा। अचानक खर्चे बढ़ जाएंगे, जिसकी वजह से आप काफी चिंतित रहेंगे। प्रेम जीवन जी रहे व्यक्तियों का दिन बढ़िया नजर आ रहा है, साथी आपकी भावनाओं को समझेगा। माता से आपकी किसी बात पर झड़प हो सकती है, यदि ऐसा हो, तो आपको वाणी की मधुरता को बनाए रखना ही बेहतर रहेगा। जो व्यक्ति आर्थिक स्थिति को लेकर चिंतित थे, तो उनकी चिंता आज समाप्त होगी क्योंकि उन्हें उनका उधार दिया हुआ पैसा वापस मिलने की उम्मीद है। आज लंबी दूरी की यात्रा पर जाने से बचना होगा, अगर यात्रा जरूरी है, तो वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका दिन उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा। अधूरे काम पूरे होंगे। काफी लंबे समय से अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। नौकरी के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। बड़े अधिकारियों की कृपा दृष्टि बनी रहेगी। प्रमोशन के साथ वेतन में वृद्धि होने की खुशखबरी मिल सकती है। यदि आप संतान को किसी नए कोर्स में दाखिला दिलाना चाहते हैं, तो आपकी वह इच्छा भी पूरी होगी। आप माता-पिता के आशीर्वाद से अगर कोई कार्य करते हैं, तो उसमें आपको जरुर सफलता हासिल होगी। ऑनलाइन व्यापार करने वाले व्यक्तियों का मुनाफा बढ़ेगा। अनुभवी व्यक्तियों से संपर्क स्थापित हो सकते हैं, जो भविष्य में लाभदायक रहने वाला है।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपके जीवन में कई कठिनाइयां उत्पन्न हो सकती हैं। विषम परिस्थितियों में धैर्य बनाए रखें। अगर आप शांत दिमाग से सोच विचार करेंगे, तो हर परिस्थिति का हल निकाल सकते हैं। परिवारवालों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। माता-पिता के साथ मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं। कुछ महान पुरुषों से मुलाकात होगी, जिनके दर्शन का लाभ मिलेगा। आपका स्वास्थ्य नरम गरम रहेगा। बाहर के खानपान से परहेज करने की जरूरत है। कार्यक्षेत्र में कुछ नई योजनाओं को लागू करना पड़े, तो उसमें आपको अपने ऊपर निर्भर नहीं रहना है व अपनी बुद्धि का प्रयोग करके ही कोई फैसला लेना बेहतर साबित होगा। आज पैसों का उधार लेन-देन करने से बचना चाहिए।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपको अपनी किस्मत का भरपूर साथ मिलेगा। राजनीति की दिशा में कार्यरत व्यक्तियों का मान-सम्मान बढ़ेगा। आपको ससुराल पक्ष से धन लाभ मिलता हुआ नजर आ रहा है, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी। विद्यार्थी गुरुओं के प्रति निष्ठा भाव व भक्ति में डूबे नजर आएंगे। आपकी कोई लंबे समय से चली आ रही लेनदेन की समस्या समाप्त हो जाएगी। अगर आप नौकरी बदलने के बारे में लंबे समय से सोच विचार कर रहे हैं, तो आपको कोई बेहतर अवसर हाथ लग सकता है। दोस्तों के साथ मनोरंजक यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं। घर परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन बहुत महत्वपूर्ण नजर आ रहा है। पारिवारिक जिम्मेदारियों को बखूबी तरीके से निभाएंगे। आपको अपनी मेहनत का उचित परिणाम हासिल होगा। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। दोस्तों के साथ अच्छी जगह घूमने की योजना बन सकती है। जीवनसाथी से चल रहे मतभेद खत्म होंगे। प्रेम जीवन में सुधार आएगा, बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह हो सकता है। अगर कोर्ट कचहरी से जुड़ा हुआ कोई मामला चल रहा है, तो फैसला आपके पक्ष में आएगा। बच्चों की तरफ से तरक्की की खुशखबरी मिल सकती है। नया वाहन खरीदने का विचार बना सकते हैं। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। घर के बड़े बुजुर्गों की तबीयत में सुधार आएगा। सामाजिक मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपका दिन निश्चित रूप से फलदायक साबित होगा। धार्मिक कार्यों के प्रति आस्था बढ़ेगी और आप गरीबों की सेवा व जरूरतमंदों पर कुछ धन भी व्यय करेंगे। आपके घर किसी मित्र व रिश्तेदार का आगमन हो सकता है, जिससे परिवार में सभी सदस्य भी बहुत खुश होंगे। संपत्ति से संबंधित आपको कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। अनुभवी व्यक्तियों के मार्गदर्शन से आप अपने करियर में आगे बढ़ेंगे। वाहन सुख की प्राप्ति होगी। व्यापार अच्छा चलेगा। कारोबार में बरकत होगी। छोटे-मोटे व्यापारियों के ग्राहकों में वृद्धि होने के योग हैं।