1 जुलाई 2022 राशिफल: महीने के पहले दिन 4 राशियों पर मां लक्ष्मी रहेंगी मेहरबान, भाग्य देगा पूरा साथ

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से 1 जुलाई 2022 राशिफल का राशिफल बताएंगे। राशिफल की मदद से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में सक्षम हो सके। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज आपको किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है, आप इसकी जानकारी अपनी राशि अनुसार जानिए…

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा। सेहत पहले से अच्छी रहेगी। आप खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे। आप अपने अंदर एक नई ऊर्जा और उत्साह के प्रभाव को अनुभव कर सकते हैं। काम के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ेगी, आपके द्वारा की गई यात्रा सुखद और लाभदायक साबित होगी। अगर आपने पहले निवेश किया है, तो उसका अच्छा फायदा मिलता हुआ नजर आ रहा है। अनुभवी व्यक्तियों से मुलाकात हो सकती है, जो आगे चलकर आपको अच्छा फायदा पहुंचा सकती है। आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत होगी। घर परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। जरूरतमंदों की मदद करने की कोशिश कर सकते हैं।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपका दिन उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। आप अपने सभी कामों को समय पर पूर्ण करेंगे। दोस्तों के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं। काम को लेकर नए नए प्रयोग करेंगे। आज आपको कुछ नया सीखने का मौका मिलेगा। परिवारवालों के साथ कहीं बाहर घूमने की योजना बना सकते हैं। नए नए व्यक्तियों से दोस्ती होगी लेकिन आप किसी भी अजनबी पर आंखें मूंदकर भरोसा मत कीजिए। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान बढ़ेगा। बच्चों की पढ़ाई से जुड़ी हुई चिंता खत्म होगी। पैसों का उधार लेन-देन करते समय सावधानी बरतें। वाहन सुख की प्राप्ति होने की संभावना है।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका दिन अनुकूल रहने वाला है। इस राशि के विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता परीक्षा में अच्छा नतीजा मिल सकता है। किसी विदेशी कंपनी से नौकरी के लिए कॉल आ सकती है। परिवारवालों को खुश करने के लिए उन्हें बाहर डिनर पर ले जा सकते हैं। आपका पूरा दिन घूमने फिरने में व्यतीत होगा, जिससे आपके कुछ काम पेंडिंग भी रह सकते हैं। लेकिन परिवारवालों के साथ समय व्यतीत करके आपके मन को खुशी मिलेगी। दांपत्य जीवन में सुख प्राप्त होगा। विवाह योग्य व्यक्तियों को अच्छे रिश्ते मिलने के योग हैं।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन मिलाजुला रहने वाला है। आपको अपने सभी कार्य ठीक समय पर पूरे करने होंगे। नौकरी के क्षेत्र में सभी के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखें। किसी भी प्रकार के वाद-विवाद को बढ़ावा मत दीजिए। आपको काम के लिए विदेश यात्रा का मौका मिल सकता है जिससे घर परिवार की जिम्मेदारियों को लेकर आप थोड़ा परेशान हो सकते हैं। परिवार के सदस्यों में तालमेल बैठाने की कोशिश कीजिए। कारोबार बढ़ाने को लेकर आप बहुत दिनों के बाद आज किसी नतीजे पर पहुंच सकते हैं। अगर जरूरतमंदों की मदद करने का मौका मिलता है, तो जरूर करें। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन सामान्य रूप से व्यतीत होने वाला है। परिवारवालों का पूरा साथ मिलेगा। कार्यक्षमता से लाभ के साथ-साथ मान-प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी होने के प्रबल योग हैं। परिवार के सदस्यों के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं। मन में तरह-तरह के विचार उत्पन्न होंगे, जिसके कारण आप बेचैनी महसूस करेंगे। आप अपने ऊपर नकारात्मक विचारों को हावी मत होने दीजिए। पैसों का उधार लेन-देन करने से बचना होगा अन्यथा हानि हो सकती है। दोस्तों के साथ मिलकर कोई नया काम शुरू करेंगे, जिसका आगे चलकर आपको अच्छा फायदा मिलेगा। अगर आप लंबी दूरी की यात्रा कर रहे हैं, तो उस दौरान वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन बेहद शानदार नजर आ रहा है। समय के साथ सभी कार्य पूर्ण होते चले जाएंगे। आसपास का वातावरण सकारात्मक बना रहेगा। दूर संचार माध्यम से शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है, जिससे आपकी खुशी का कोई ठिकाना नहीं रहेगा। आपके जीवन में कुछ अच्छे परिवर्तन देखने को मिलेंगे। करियर में आगे बढ़ने के अच्छे मौके मिल सकते हैं, जिन्हें पहचान कर फायदा उठाना चाहिए। इस राशि की महिलाओं को अपनी सेहत पर ध्यान देने की जरूरत है। दांपत्य जीवन बेहतर रहेगा। जीवनसाथी की तरक्की देखकर आपका मन हर्षित होगा। घर में मांगलिक कार्यक्रम के आयोजन पर चर्चा हो सकती है।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव की स्थिति नजर आ रही है इसलिए सेहत के प्रति लापरवाही ना करें। विद्यार्थियों को पढ़ाई पर ध्यान देना होगा। दोस्तों के साथ घूमने फिरने जा सकते हैं। बाहर के खानपान से परहेज करने की जरूरत है अन्यथा पेट से जुड़ी हुई समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। आज गाड़ी चलाते समय थोड़ी सावधानी बरतने की जरूरत है। संतान की गतिविधियों पर नजर रखें अन्यथा आगे चलकर आपको परेशानी हो सकती है। अगर आपको कुछ भी गलत लगता है, तो आप उन्हें समझाने का प्रयास करें। ऑफिस का वातावरण अच्छा रहेगा। बड़े अधिकारियों की मदद से अधूरे काम पूरे हो सकते हैं।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज प्रेम जीवन जी रहे व्यक्तियों का दिन बेहद अच्छा नजर आ रहा है। आपके प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। बहुत ही जल्द प्रेम विवाह होने के योग बन रहे हैं। किसी पुराने मित्र से फोन पर लंबी बातचीत हो सकती है। व्यापार से जुड़े हुए व्यक्तियों को लाभ प्राप्त होगा। नौकरी में स्थिति अनुकूल रहेगी। पिता से कोई उपहार मिल सकता है। खानपान में रुचि बढ़ेगी। काफी लंबे समय से अटका हुआ पैसा वापस हो सकता है। आपकी कोई अधूरी इच्छा पूरी होने की संभावना नजर आ रही है। परिवार के सदस्यों के साथ बेहतर तालमेल बने रहेंगे। भाई बहनों के साथ चल रहे मतभेद खत्म होंगे। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। आपके अच्छे स्वभाव की तारीफ होगी।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपका दिन बेहतरीन नजर आ रहा है। आप अपने हर काम में सफलता हासिल करेंगे। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। आप खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे। घर के बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। किसी सोशल वर्क में सम्मिलित हो सकते हैं। जीवनसाथी के साथ रिश्तों में प्रसन्नता बनी रहेगी। आप अपने सभी जरूरी कामों को समय पर पूर्ण कर सकते हैं। आमदनी में जबरदस्त बढ़ोतरी होने के प्रबल योग नजर आ रहे हैं। छोटे-मोटे व्यापारियों का मुनाफा बढ़ेगा। कारोबार में बरकत होगी। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपका दिन पहले से ठीक रहेगा। लेकिन आपके दैनिक खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है, जो आपकी चिंता का कारण बनेगा। आपको यही सलाह दी जाती है कि आप अपनी आमदनी के अनुसार घरेलू खर्चों का बजट बनाकर चलें अन्यथा भविष्य में आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। किसी भी प्रकार के वाद विवाद से बचना चाहिए। बिजनेस के लिए कुछ नई योजनाएं बना सकते हैं। इस राशि के विद्यार्थियों का दिन सामान्य रहने वाला है। आप कमजोर विषयों पर अधिक ध्यान दीजिए। स्वास्थ्य ठीक रखने के लिए आप नियमित व्यायाम करें।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन शुभ रहेगा। आर्थिक मामलों में आज आपका दिन लाभदायक रहने वाला है। अगर आप कहीं पैसा निवेश करने की योजना बना रहे हैं, तो यह आपके लिए फायदेमंद साबित होगा। व्यापार में कम मेहनत से आपको अधिक फायदा होने के योग हैं। जीवनसाथी से प्रेम बढ़ेगा। दोस्तों की मदद से अधूरे काम पूरे हो जाएंगे। अगर कोर्ट कचहरी से जुड़ा हुआ कोई मामला चल रहा है, तो फैसला आपके पक्ष में आएगा। भाई-बहन आपकी पूरी मदद करेंगे। कंप्यूटर फील्ड से जुड़े हुए व्यक्तियों के लिए दिन बेहतरीन नजर आ रहा है। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आप अपने सभी कार्य मन मुताबिक पूरे करेंगे। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारियों की पूरी मदद मिलेगी। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा। आज पढ़ाई में कुछ नए बदलाव करने पड़ सकते हैं, जिससे आपको सफलता प्राप्त करने में आसानी होगी। आज आप खुद को तनावमुक्त महसूस करेंगे। दोस्तों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। अनुभवी व्यक्तियों से संपर्क स्थापित हो सकते हैं, जो भविष्य में फायदेमंद रहने वाला है। दान-पुण्य में आपका अधिक मन लगेगा। माता-पिता के साथ किसी मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं, जिससे आपके मन को शांति प्राप्त होगी।