01 May Rashifal: माह का पहला दिन इन राशियों का खोल देगा भाग्य, पैसा कमाने के मिलेंगे मौके

01 May 2021 Rashifal: राशिफल की सहायता से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है, ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में कठिनाई ना हो। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल में हम आपको सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताएंगे, जिससे आप अपनी योजनाओं को सफल बना सकते हैं। आपको आज किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ेगा? आज का दिन किन राशियों के लिए शुभ रहेगा? आपको क्या-क्या सावधानियों बरतने की आवश्यकता है? आप इससे जुड़ी हुई जानकारी अपनी राशि अनुसार आज के राशिफल में जानिए।

01 मई 2021 राशिफल | 01 May 2021 horoscope

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

मेष राशि वाले जातकों का आज का दिन बहुत ही अच्छा रहेगा। कामकाज में उत्पन्न हो रही रुकावट दूर हो सकती है। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बने रहेंगे। आर्थिक लाभ मिलने के योग हैं। साझेदारी में कोई भी नया व्यापार शुरू करने के लिए आज का दिन शुभ नजर आ रहा है, आपको फायदा हो सकता है। आपके अच्छे स्वभाव की सभी तारीफ करेंगे। आप किसी नई योजना की तरफ आकर्षित हो सकते हैं। पति-पत्नी के बीच बेहतर तालमेल बने रहेंगे। माता के स्वास्थ्य में सुधार आएगा।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

वृषभ राशि वाले जातकों का आज का दिन अच्छा रहेगा। आज आपकी किस्मत पूरा साथ देगी। आपके द्वारा किए गए प्रयास सफल रहेंगे। आपको अपने हर काम में पॉजिटिव रिजल्ट मिल सकता है। बिजनेस अच्छा चलेगा। लाभदायक समझौते हो सकते हैं। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। किसी जरूरी काम में दोस्तों की सहायता मिल सकती है। लव लाइफ अच्छी रहेगी, एक-दूसरे के साथ आप ज्यादा से ज्यादा समय व्यतीत करने की कोशिश करेंगे।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

मिथुन राशि वाले जातकों का आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा। आप अपने रुके हुए कामों पर थोड़ा फोकस कीजिए। कुछ लोग आपके कार्य बिगाड़ने की कोशिश कर सकते हैं, इसलिए आपको सतर्क रहना होगा। नौकरी का माहौल सामान्य रहेगा। बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखें। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। आपके रिश्तो में मधुरता बढ़ेगी। प्रेम जीवन में किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है, जिससे दूरियां उत्पन्न होने की संभावना नजर आ रही है। आप अपने गुस्से और वाणी पर नियंत्रण रखें।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

कर्क राशि वाले जातकों को आज जरूरी कामों में सफलता मिलने के योग हैं। यदि आपने किसी को पैसा उधार दिया है तो वह पैसा वापस मिल सकता है। प्रॉपर्टी के कामों में अच्छा फायदा मिलेगा। बच्चों की तरफ से चिंता कम होगी। विवाह योग्य जातकों को विवाह का अच्छा रिश्ता मिल सकता है। दोस्तों के साथ मिलकर आप किसी नई योजना में किस्मत आजमाने की कोशिश करेंगे, जिसका आगे चलकर आपको अच्छा फायदा मिलेगा। आपकी कोई अधूरी मनोकामना पूर्ण हो सकती है।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

सिंह राशि वाले जातकों का आज का दिन उल्लास से भरा रहेगा। आपको सफलता के कुछ बेहतरीन मौके मिल सकते हैं। कमाई के जरिए हासिल होंगे। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। किस्मत का भरपूर सहयोग मिलने वाला है। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। कुछ जरूरतमंदों की मदद करने के लिए आप सबसे आगे रहेंगे। समाजिक लोकप्रियता बढ़ेगी। छात्रों का आज का दिन शुभ रहेगा। आपकी मेहनत रंग लाएगी। किसी प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलने के योग नजर आ रहे हैं।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

कन्या राशि वाले जातकों का आज का दिन सफलता दायक रहेगा। जरूरी काम समय पर पूरे होंगे। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। माता-पिता के साथ आप किसी मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं। मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। नौकरी के क्षेत्र में पदोन्नति मिल सकती है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते ठीक रहेंगे। पिताजी की सेहत में सुधार आएगा। बच्चों की तरफ से उन्नति की खुशखबरी मिल सकती है। घर का वातावरण सकारात्मक रहने वाला है। कारोबार अच्छा चलेगा।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

तुला राशि वाले जातकों का आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। आप अपने कारोबार को आगे बढ़ाने के लिए थोड़ी अधिक मेहनत करेंगे। अचानक आपको धन लाभ प्राप्ति के योग नजर आ रहे हैं। विद्यार्थियों का समय सामान्य रहेगा। कठिन विषयों पर आपको फोकस करने की जरूरत है। आपको अपने द्वारा किए गए कामकाज का तत्काल लाभ नहीं मिल पाएगा। दोस्तों के साथ कहीं घूमने की योजना बन सकती है। परिवार वालों के साथ आप हंसी-मजाक भरा दिन व्यतीत करेंगे। घर के बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

वृश्चिक राशि वाले जातकों का आज का दिन काफी हद तक ठीक रहेगा। जीवनसाथी के साथ बेहतर तालमेल बने रहेंगे। आज आप कुछ नया करने की कोशिश कर सकते हैं। रचनात्मक कार्यों में सफलता हासिल होगी। आप अपनी सोच सकारात्मक रखें, यह आपको सफलता दिलाने में सहायता कर सकती है। सरकारी क्षेत्र में कार्यरत जातकों को सामान्य फल की प्राप्ति होगी। बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखें। विवाह योग्य जातकों को विवाह का उत्तम रिश्ता आ सकता है। घर में खुशी का माहौल निर्मित होगा।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

धनु राशि वाले जातकों को धन से जुड़ा हुआ कोई फायदा मिल सकता है। अगर आपका बैंक से जुड़ा हुआ लोन संबंधित कोई काम है तो वह पूरा होने के योग हैं। आपके मन में तरह-तरह के विचार उत्पन्न हो सकते हैं। आप अपने ऊपर नकारात्मक विचारों को हावी मत होने दीजिए। कामकाज में धैर्य बनाए रखना होगा। शादीशुदा जिंदगी अच्छी रहेगी। हर कदम पर जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। माता के स्वास्थ्य में सुधार आएगा। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। आज आपको कुछ नया सीखने का मौका मिल सकता है।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

मकर राशि वाले जातकों को किसी भी प्रकार के वाद-विवाद से बच कर रहना होगा। आप अपने गुस्से और वाणी पर काबू रखें। कोर्ट कचहरी के मामलों से दूर रहें। कुछ लोग आपके अच्छे व्यवहार का फायदा उठाने की कोशिश करेंगे। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान बनाए रखने के लिए आपको प्रयत्न जारी रखना होगा। जरूरत पड़ने पर कुछ व्यक्ति आपकी सहायता के लिए साथ खड़े रहेंगे। जीवनसाथी का पूरा सपोर्ट मिलने वाला है। आपके रिश्तो में मिठास बढ़ेगी।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

कुंभ राशि वाले जातकों का आज का दिन सकारात्मक रहेगा। स्वास्थ्य के मामले में आज का दिन अच्छा नजर आ रहा है। किसी पुरानी बीमारी से छुटकारा मिल सकता है। सामाजिक क्षेत्र में आप अपनी अलग पहचान बनाने में सफल रहेंगे। पारिवारिक माहौल अच्छा रहेगा। पिताजी की सेहत में सुधार आता हुआ नजर आ रहा है। व्यापार में उम्मीद से अधिक फायदा मिलने के योग नजर आ रहे हैं। कार्यक्षेत्र में बढ़ोतरी के आसार हैं। माता-पिता के साथ किसी धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिल सकता है।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

मीन राशि वाले जातकों का आज का दिन अच्छा रहेगा। आपके जीवन में किसी नई खुशी का संकेत मिल रहा है। जीवनसाथी से कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। परिवार के सभी सदस्य काफी खुश रहेंगे। प्रेम जीवन अच्छा रहेगा। आर्थिक रूप से आप मजबूत रहेंगे। तकनीकी क्षेत्र से जुड़े हुए जातकों को कोई बड़ा फायदा मिल सकता है। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा।