1 अक्टूबर 2022 राशिफल: इन 4 राशियों के लिए खुशियां लाया है आज का दिन, मिलेगी मनचाही कामयाबी

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से 1 अक्टूबर 2022 का राशिफल बताएंगे। राशिफल की मदद से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में सक्षम हो सके। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज आपको किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है, आप इसकी जानकारी अपनी राशि अनुसार जानिए…

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज व्यापार करने वाले व्यक्तियों के लिए दिन बहुत अच्छा नजर आ रहा है, कोई नई डील फाइनल हो सकती है, जो आपके लिए फायदेमंद रहेगी। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। घर परिवार में चल रही परेशानियों का समाधान होगा। ससुराल पक्ष से आपको धन लाभ मिलता हुआ नजर आ रहा है। सरकारी नौकरी करने वाले व्यक्तियों के लिए आज का दिन उत्तम रहेगा। अपने अधिकारियों को अपने कामों से प्रसन्न कर सकते हैं। दोस्तों के साथ घूमने फिरने की योजना बन सकती है। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपका दिन उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। धन से जुड़ी हुई परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। माता-पिता के साथ मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं। भाई बहनों के साथ बेहतर तालमेल बने रहेंगे। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेंगे। गुप्त शत्रु आपको परेशान करने की कोशिश करेंगे, परंतु यह सफल नहीं हो पाएंगे। कम मेहनत में अधिक सफलता मिलने के योग हैं। विवाह योग्य व्यक्तियों को उत्तम विवाह के प्रस्ताव आएंगे, जिससे परिवार में खुशियां रहेंगी। प्रेम जीवन में सुधार आएगा।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका दिन सामान्य रहने वाला है। आप किसी भी प्रकार के वाद विवाद को बढ़ावा मत दीजिए। मन में किसी बात को लेकर चिंता रहेगी। आपको अपनी सोच सकारात्मक बनाए रखने की आवश्यकता है। अगर आप किसी को पैसा उधार दे रहे हैं, तो थोड़ा सावधान रहें क्योंकि उधार दिया गया पैसा वापस मिलने की उम्मीद बहुत कम नजर आ रही है। बेहतर यही होगा कि आप किसी को भी पैसा उधार मत दीजिए। माता-पिता का आशीर्वाद लेकर जो भी काम करेंगे, उसमें निश्चित रूप से सफलता हासिल होगी। आज लंबी दूरी की यात्रा पर जाने के दौरान वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें। आपको यही सलाह दी जाती है कि आप अपनी आमदनी के अनुसार घरेलू खर्च का बजट बनाकर चलें यही बेहतर रहेगा।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन हंसी-खुशी व्यतीत होने वाला है। आप उत्साह से भरे नजर आ रहे हैं। आप अपने सोचे हुए कामों को समय पर पूरा कर लेंगे। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता में भाग लेने का मौका मिलेगा, जिसके लिए आपको अत्यधिक मेहनत करने की जरूरत है। अगर आपने पहले किसी से उधार लिया था, तो वह भी आज आपसे वापस मांगने आ सकता है। परिवार वालों के साथ ज्यादा से ज्यादा वक्त व्यतीत करने की कोशिश करेंगे। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेगा। आयात निर्यात का काम कर रहे व्यक्तियों को कोई खुशखबरी मिलने की उम्मीद नजर आ रही है।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज व्यापार में चल रही परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। छोटे-मोटे व्यापारियों का मुनाफा बढ़ सकता है। अनुभवी व्यक्तियों के मार्गदर्शन से आप अपने करियर में आगे बढ़ेंगे। आसपास का वातावरण सकारात्मक बना रहेगा। काफी लंबे समय से अटके हुए काम पूरे होंगे। संतान पक्ष से तरक्की की खुशखबरी मिल सकती है, जिससे आपका मन हर्षित होगा। पति-पत्नी एक दूसरे की भावनाओं को समझेंगे। कार्य क्षेत्र में चल रही परेशानियां खत्म हो जाएंगी। दोस्तों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। जो व्यक्ति ऑनलाइन कार्य कर रहे हैं, उनको अच्छा मुनाफा मिलने के योग बने हुए हैं।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपको लेनदेन के मामले में सावधान रहने की जरूरत है। अगर आपसे कोई पैसा उधार मांगने के लिए आता है, तो परिवार के किसी सदस्य से बातचीत करके ही दें यही बेहतर रहेगा। लोगों के साथ इधर उधर बैठकर खाली समय व्यतीत करेंगे, जिससे आपके काफी काम अटक सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपके ऊपर कोई काम का बोझ अधिक होने के कारण आप परेशान रहेंगे। जीवनसाथी से चल रहे मतभेद आपकी चिंता का कारण बनेंगे। आपको विषम परिस्थितियों में धैर्य बनाए रखना होगा।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन खुशियां लेकर आया है। माता-पिता की तबीयत में सुधार आएगा। परिवार के सदस्यों के साथ धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। व्यापार में विस्तार संबंधित योजना बना सकते हैं। किसी पुराने निवेश का भारी मुनाफा मिलने के योग बने हुए हैं। कार्यक्षेत्र में आपको अपने भाग्य का पूरा साथ मिलेगा, जिससे प्रमोशन मिलने के योग हैं। अगर आपने पहले किसी को पैसा उधार दिया है, तो वह वापस मिल सकता है। कामकाज के सिलसिले में की गई मेहनत का उचित परिणाम हासिल होगा। दोस्तों के साथ मिलकर कोई नया काम शुरू करेंगे, जिसका आगे चलकर आपको अच्छा फायदा मिलेगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आप किसी बेवजह की चिंता को लेकर परेशान रहने वाले हैं। आपको अपनी सोच सकारात्मक बनाए रखने की आवश्यकता है। अगर आप कोई नया व्यापार शुरू करने की योजना बना रहे हैं, तो उसके लिए दिन अच्छा नजर आ रहा है। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा। परिवार के सदस्यों के साथ किसी धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा। नए-नए लोगों से दोस्ती हो सकती है लेकिन आप किसी भी अजनबी पर आंखें मूंदकर भरोसा ना करें अन्यथा वह आपको धोखा दे सकता है। जीवनसाथी के साथ कुछ समय व्यतीत करेंगे।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपका दिन मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। कार्य क्षेत्र में आप योजना बनाकर काम करेंगे, तो आप परेशानियों से निजात पा सकते हैं। अगर आपने पहले निवेश किया है, तो आज अच्छा लाभ मिलेगा। आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत बनेगी, जिससे आपका मन हर्षित होगा। संतान की संगति की और आपको ध्यान देने की जरूरत है, नहीं तो वह किसी गलत काम की ओर अग्रसर हो सकते हैं। माता-पिता के आशीर्वाद से आपके कुछ रुके हुए काम पूरे हो जाएंगे।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपका दिन काफी बेहतर रहेगा। दोस्तों के साथ मौज-मस्ती करते हुए नजर आएंगे। पारिवारिक जरूरतों पर आप पूरा ध्यान रखेंगे। माता-पिता की तबीयत में सुधार आएगा। काफी लंबे समय से अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। नौकरी के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। प्रमोशन के साथ वेतन में वृद्धि होने की खुशखबरी मिल सकती है। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन ठीक रहेगा। किसी पुरानी बीमारी से छुटकारा मिल सकता है। आप खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। आपकी कोई अधूरी मनोकामना पूर्ण होने की संभावना है। विवाह योग्य व्यक्तियों को अच्छे रिश्ते मिलेंगे।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपके आत्मविश्वास और पराक्रम में वृद्धि होगी। कार्य क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। बड़े अधिकारियों की कृपा दृष्टि बनी रहेगी। अगर आप कहीं निवेश करने की योजना बना रहे हैं, तो उसके लिए दिन बहुत अच्छा नजर आ रहा है। वाहन सुख की प्राप्ति होगी। व्यापार करने वाले व्यक्तियों को भारी मात्रा में मुनाफा मिलने के योग हैं। अगर कोर्ट कचहरी से जुड़ा हुआ कोई मामला चल रहा है, तो फैसला आपके पक्ष में आएगा। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। प्रेम जीवन में सुधार आएगा, बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह हो सकता है।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज वैवाहिक जीवन जी रहे व्यक्तियों के लिए कुछ परेशानी भरा दिन रहने वाला है। आप अपने जीवनसाथी के बदलते व्यवहार को लेकर काफी परेशान रहेंगे। धन की कमी के कारण आपकी आर्थिक स्थिति भी डगमगा सकती है। परिवार में अगर कोई वाद विवाद चल रहा है, तो उसका समाधान करने की कोशिश करें। परिवार के सभी सदस्यों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखने होंगे। व्यापार कर रहे व्यक्ति आज उम्मीद से ज्यादा धन कमाकर बेहद खुश रहेंगे, जिससे उनकी खुशी का कोई ठिकाना नहीं रहेगा। आज आप किसी को भी पैसा उधार मत दीजिए अन्यथा हानि हो सकती है।