10 December Rashifal: इन 4 राशियों की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, बाकी राशियों के लोग भी जाने अपना हाल

10 December 2020 Rashifal: राशिफल की सहायता से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है, ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में कठिनाई ना हो। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल में हम आपको सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताएंगे, जिससे आप अपनी योजनाओं को सफल बना सकते हैं। आपको आज किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ेगा? आज का दिन किन राशियों के लिए शुभ रहेगा? आपको क्या-क्या सावधानियों बरतने की आवश्यकता है? आप इससे जुड़ी हुई जानकारी अपनी राशि अनुसार आज के राशिफल में जानिए।

10 दिसंबर 2020 राशिफल | 10 December 2020 horoscope

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

मेष राशि वाले जातकों के सभी ज्यादातर काम समय पर पूरे होंगे। आपके द्वारा किए गए प्रयास का उचित परिणाम हासिल होगा। नए लोगों से मुलाकात हो सकती है। नए व्यापार को आप बेहतर ढंग से पूरा करने की योजना बना सकते हैं। पारिवारिक माहौल अच्छा रहेगा। मार्केटिंग से जुड़े हुए लोगों को लाभ मिलने की उम्मीद है। निवेश संबंधित कामों में फायदा मिल सकता है। आपके स्वास्थ्य में सुधार आएगा। खानपान में रुचि बढ़ेगी।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

वृषभ राशि वाले जातकों का आज का दिन प्रसन्नता से भरपूर रहेगा। आप कुछ जरूरतमंद लोगों की सहायता कर सकते हैं। पुरानी मानसिक परेशानी कम होगी। घर-परिवार के लोग आपका पूरा सपोर्ट करेंगे। घरेलू सुख-साधनों में बढ़ोतरी होने की संभावना है। आप अपनी बुद्धिमानी से हर क्षेत्र से अच्छा लाभ अर्जित कर सकते हैं। व्यापारियों का मुनाफा बढ़ सकता है। आप किसी पुराने नुकसान की भरपाई करने में सफल रहेंगे। खानपान में रुचि बढ़ेगी। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

मिथुन राशि वाले जातकों के ऊपर आलस हावी हो सकता है। आपके कुछ महत्वपूर्ण कार्य विलंब हो सकते हैं, जिसको लेकर आप काफी चिंतित रहेंगे। आप अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित कीजिए। अचानक धन लाभ की स्थिति बन रही है। तकनीकी क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों का आज का दिन मिलाजुला रहेगा। इस राशि के लोग बुरी संगति से दूर रहें। समाज में आपकी मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। परिवार के किसी बड़े बुजुर्गों की सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा। आप अपने जीवन साथी के साथ कहीं घूमने की योजना बना सकते हैं।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

कर्क राशि वाले जातक आज अपने कामकाज में काफी व्यस्त नजर आ रहे हैं। किसी पुराने काम को आप पूरा करने की कोशिश करेंगे परंतु आप किसी भी काम में जल्दीबाजी मत कीजिए। नौकरी के क्षेत्र में आपको अधिक भागदौड़ और मेहनत करनी पड़ सकती है। घरेलू जरूरतों के पीछे अधिक धन खर्च होने की संभावना नजर आ रही है। आप अपनी सेहत पर थोड़ा ध्यान दीजिए। किसी पुरानी बीमारी के कारण आप काफी परेशान रहेंगे। महिला मित्र के सहयोग से आपका कोई काम पूरा हो सकता है। भूमि-भवन से संबंधित कामों में लाभ मिलेगा।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

सिंह राशि वाले जातकों का आज का दिन बेहद शुभ रहने वाला है। आप कोई नया काम आरंभ कर सकते हैं, जिसमें आपको सफलता हासिल होगी। अचानक धन लाभ मिलने की स्थिति बन रही है। आपको नौकरी के क्षेत्र में पदोन्नति मिलने की संभावना है। बड़े अधिकारी आपके कामकाज की सराहना करेंगे। छोटे-मोटे निवेश में आपको लाभ मिल सकता है। अचानक पुराने मित्रों से फोन पर बातचीत हो सकती है, जिससे आपका मन प्रसन्न होगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों का आज का दिन सामान्य रहेगा।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

कन्या राशि वाले जातकों को आज प्रभावशाली लोगों का भरपूर सहयोग मिलेगा। आप अपने रुके हुए काम पूर्ण कर सकते हैं। नौकरी के क्षेत्र में आपका दबदबा बना रहेगा। शेयर मार्केटिंग से जुड़े हुए लोगों को भारी मुनाफा मिलने के योग नजर आ रहे हैं। छोटे-मोटे व्यापारियों का लाभ बढ़ सकता है। वाहन सुख की प्राप्ति होगी। माता-पिता के स्वास्थ्य में सुधार आएगा। आप मानसिक रूप से काफी खुश रहेंगे। आर्थिक परेशानियां दूर होंगी।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

तुला राशि वाले जातको को आज पदोन्नति मिलने की संभावना नजर आ रही है। जो लोग काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश कर रहे थे, उनको अच्छी नौकरी मिल सकती है। बड़े अधिकारी आप पर मेहरबान रहेंगे। व्यापार अच्छा चलेगा। विद्यार्थी वर्ग के लोग किसी प्रतियोगी परीक्षा में सफलता हासिल कर सकते हैं। जीवनसाथी के स्वास्थ्य में सुधार आएगा। पिता से चल रहे वैचारिक मतभेद दूर होंगे। सुख-संसाधनों में बढ़ोतरी होगी।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

वृश्चिक राशि वाले जातकों को आज अपने कार्यों पर ध्यान केंद्रित करना होगा। आप बेवजह के वाद-विवाद में ना पड़े। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में नहीं लगेगा। बिजनेस करने वाले लोगों को सामान्य फल की प्राप्ति होगी। आप अपने भागीदारों की गतिविधियों पर नजर रखें अन्यथा इनकी तरफ से परेशानी खड़ी हो सकती है। अचानक किसी काम में आपके द्वारा बनाए गए पुराने संपर्क फायदेमंद साबित होंगे। समाज में आप अलग स्थान बनाने में सफल हो सकते हैं। भाई-बहनों के साथ संबंधों में सुधार आएगा।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

धनु राशि वाले जातकों के बिगड़े हुए काम बनेंगे। किस्मत आपका पूरा साथ देने वाली है। कानूनी मामलों में आपको सफलता मिलने की संभावना नजर आ रही है। अचानक आर्थिक मुनाफा मिल सकता है। आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। मौसम में परिवर्तन होने की वजह से सेहत में उतार-चढ़ाव आ सकता है। यदि आपने किसी को पैसा उधार दिया है तो वह पैसा वापस मिलेगा। परिवार के बड़े लोगों का मार्गदर्शन मिल सकता है, जिससे आप लगातार सफलता हासिल करेंगे।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

मकर राशि वाले जातक अगर कहीं निवेश करने की योजना बना रहे हैं तो पहले बहुत सोच-विचार करना होगा अन्यथा नुकसान होने की आशंका बन रही है। पारिवारिक माहौल अच्छा रहेगा। आप किसी लाभदायक यात्रा पर जा सकते हैं। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे। प्राइवेट नौकरी करने वाले लोगों को आमदनी में बढ़ोतरी की खुशखबरी मिल सकती है। अधीनस्थ कर्मचारी आपका पूरा सहयोग देंगे। प्रभावशाली लोगों का मार्गदर्शन मिल सकता है। इस राशि वाले लोगों को यही सलाह दी जाती है कि आप किसी भी काम में धैर्य बनाए रखें। कोई भी काम जल्दीबाजी में ना करें।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

कुंभ राशि वाले जातक अपनी मधुर वाणी से अन्य लोगों से बहुत से कार्य करवा सकते हैं। समाज में आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। दान-पुण्य में आपका अधिक मन लगेगा। नौकरी में प्रमोशन मिलने की संभावना है। कारोबार से जुड़े हुए लोगों को भारी मात्रा में धन लाभ मिल सकता है। स्वास्थ्य संबंधित परेशानियां दूर होंगी। संतान की शिक्षा से जुड़ी हुई चिंता खत्म हो सकती है। विद्यार्थी वर्ग के लोगों का मन पढ़ाई में लगेगा। भाई बहनों के साथ बेहतर तालमेल बने रहेंगे। प्रेम जीवन में सुधार आने की संभावना है। आप अपने प्रिय के साथ खुशनुमा पल व्यतीत करेंगे।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

मीन राशि वाले जातकों को आज धन संबंधित मामलों में थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है क्योंकि धन हानि होने की आशंका बन रही है। ऑफिस में कार्य के अच्छे प्रदर्शन के चलते बड़े अधिकारी आपको नई जिम्मेदारी भी सौंप सकते हैं, इसलिए नई जिम्मेदारियों के लिए आप पहले से तैयार रहें। व्यापार को आगे बढ़ाने का सोच-विचार करेंगे। भागीदारों का पूरा सहयोग मिलेगा। आप अपनी सोच सकारात्मक रखें। अचानक दूर संचार माध्यम से कोई शुभ सूचना मिल सकती है। आपके द्वारा किए गए प्रयासों से सफलता मिलेगी। माता की सेहत को लेकर आप थोड़े चिंतित रहेंगे।