10 February Rashifal: धनु और मीन राशि वाले पैसों के मामले में रहें सतर्क, सभी राशियों का पढ़ें राशिफल

10 February 2021 Rashifal: राशिफल की सहायता से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है, ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में कठिनाई ना हो। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल में हम आपको सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताएंगे, जिससे आप अपनी योजनाओं को सफल बना सकते हैं। आपको आज किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ेगा? आज का दिन किन राशियों के लिए शुभ रहेगा? आपको क्या-क्या सावधानियों बरतने की आवश्यकता है? आप इससे जुड़ी हुई जानकारी अपनी राशि अनुसार आज के राशिफल में जानिए।

10 फरवरी 2021 राशिफल | 10 February 2021 horoscope

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

मेष राशि वाले जातकों के घर-परिवार में खुशियों का माहौल बना रहेगा। बच्चों की तरक्की से आपका मन हर्षित होगा। कैरियर के क्षेत्र में प्रगति के मार्ग हसीन होंगे। नौकरी का वातावरण आपके पक्ष में रहने वाला है। बड़े अधिकारियों की मदद से कोई रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। आप अपनी योजनाओं को पूर्ण करेंगे। आप अपने मसंद मनपसंद भोजन का आनंद ले सकते हैं। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। व्यापार में भारी मुनाफा मिलने के योग नजर आ रहे हैं।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

वृषभ राशि वाले जातकों का आज का दिन थोड़ा तनाव भरा रहेगा। निवेश के लिए आज का दिन ठीक नजर आ रहा है। किसी अनुभवी व्यक्ति की उचित सलाह से ही निवेश कीजिए। धार्मिक स्थल की यात्रा के योग नजर आ रहे हैं। आप अपने प्रिय मित्र से मुलाकात कर सकते हैं, जिससे आपका मन हर्षित होगा। किसी मामले को लेकर आप थोड़े भावुक रहेंगे। भावनाओं में बहकर कोई भी महत्वपूर्ण फैसला मत लीजिए। दूसरों के कामकाज में दखलअंदाजी ना करें। गाड़ी चलाते समय सतर्क रहना होगा।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

मिथुन राशि वाले जातकों का आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। घर-परिवार से जुड़ी हुई चिंता आपके मन को काफी परेशान करेगी। जीवनसाथी के बर्ताव से आप काफी दुखी रहेंगे। आपको अपनी वाणी पर थोड़ा नियंत्रण रखना होगा। निवेश संबंधित कामों के लिए आज का दिन ठीक नहीं है। नौकरी क्षेत्र में आप अपने सभी कार्य समय पर पूरे कीजिए। अधीनस्थ कर्मचारियों का सहयोग मिल सकता है। भाग्य के सहारे बैठना ठीक नहीं है। किसी महत्वपूर्ण काम में दोस्तों की सहायता लेनी पड़ सकती है। प्रेम जीवन अच्छा रहेगा। आप अपने प्रिय से दिल की बात कह सकते हैं।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

कर्क राशि वाले जातकों का आज का दिन भाग्यशाली साबित होगा। स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। आप कोई नया निवेश कर सकते हैं, जिसका भविष्य में भारी लाभ मिलने के योग नजर आ रहे हैं। आप अपनी बुद्धिमानी से रुकी हुई योजनाओं को सफल बनाएंगे। प्रभावशाली लोगों का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। घर की आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। आपके अच्छे स्वभाव से लोग प्रभावित होंगे। व्यापार में लाभदायक समझौते हो सकते हैं।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

सिंह राशि वाले जातकों का आज मन थोड़ा चिंतित नजर आ रहा है। माता-पिता की सेहत को लेकर आप काफी परेशान रहेंगे। आपको अपनी महत्वपूर्ण योजनाओं पर ध्यान देने की जरूरत है। पैसों का लेनदेन करते समय थोड़ा सतर्क रहें। विशेष रूप से आप किसी को भी पैसा उधार मत दीजिए अन्यथा उधार दिया गया पैसा फंस सकता है। प्रेम जीवन अच्छा रहेगा। दांपत्य जीवन में चल रही परेशानियां खत्म हो सकती हैं।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

कन्या राशि वाले जातकों का आज का दिन शुभ रहेगा। घर-परिवार से जुड़ी हुई चिंता खत्म होगी। किसी पुराने निवेश का भारी मुनाफा मिल सकता है। कामकाज के तरीकों में सुधार आएगा। प्रभावशाली लोगों की मदद से आप अपने करियर में आगे बढ़ेंगे। व्यापार में विस्तार हो सकता है। धर्म-कर्म के कामों में रुचि बढ़ेगी। बच्चों की तरफ से उन्नति की खुशखबरी मिल सकती है। विद्यार्थी वर्ग के लोगों का मन पढ़ाई में लगेगा।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

तुला राशि वाले जातकों को अपने गुस्से पर कंट्रोल रखना होगा अन्यथा आपका कोई बना बनाया काम बिगड़ सकता है। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। परिवार के लोगों के साथ आप बेहतरीन समय व्यतीत करेंगे। जीवनसाथी के स्वास्थ्य में सुधार आएगा। प्रेम जीवन में आपको सकारात्मक नतीजे मिल सकते हैं। आप अपनी महबूबा को कोई उपहार देंगे, जिससे आपके रिश्ते मजबूत बनेंगे। आपको अपनी सोच सकारात्मक रखनी होगी। अचानक व्यापार के सिलसिले में किसी यात्रा पर जाना पड़ सकता है। आपके द्वारा की गई यात्रा सफल रहेगी।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

वृश्चिक राशि वाले जातक आज ज्यादा से ज्यादा समय अपने जीवनसाथी और बच्चों के साथ व्यतीत करना पसंद करेंगे। मनोरंजक यात्रा पर जाने के योग नजर आ रहे हैं। मानसिक रूप से हल्का महसूस करेंगे। निवेश संबंधित कामों से बचना होगा। आज आपको कुछ नया सीखने को मिल सकता है। कामकाज की योजनाओं पर गंभीरता से सोच विचार कर सकते हैं।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

धनु राशि वाले जातकों को आज मानसिक चिंता और तनाव से गुजरना पड़ेगा, जिसके कारण स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। वित्तीय लेनदेन में आपको विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता है क्योंकि धन हानि होने की आशंका बन रही है। अचानक कुछ खास लोगों से जान-पहचान बढ़ेगी, जिसका भविष्य में अच्छा फायदा मिलेगा। कामकाज की योजनाओं को आप गुप्त रखें। पारिवारिक जीवन अच्छा व्यतीत होगा। माता-पिता का पूरा सहयोग मिलेगा। आप अपनी कीमती चीजों को संभाल कर रखें।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

मकर राशि वाले जातकों का आज का दिन सकारात्मक नजर आ रहा है। आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य पूरा होगा, जिससे आपका मन काफी खुश रहेगा। दूसरों की सहायता के लिए आप सबसे आगे रहेंगे, जिसकी वजह से मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। धन कमाई के जरिए बढ़ सकते हैं। दोस्तों के साथ बेहतर तालमेल बने रहेंगे। प्रेम जीवन में चल रहा तनाव खत्म होगा। आज आप खूबसूरत प्रेम जीवन व्यतीत करेंगे।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

कुंभ राशि वाले जातकों का आज का दिन ठीक नजर आ रहा है। कोर्ट कचहरी के मामलों में सफलता हासिल होगी। आप अपनी योजनाओं पर भली-भांति विचार कर सकते हैं। निवेश संबंधित कामों में अच्छा फायदा मिलेगा। प्रभावशाली लोगों से संपर्क बन सकता है। विद्यार्थी वर्ग के लोगों को किसी प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलने के योग नजर आ रहे हैं। दफ्तर में सभी लोग आपका पूरा सपोर्ट करेंगे। पदोन्नति मिलने की संभावना नजर आ रही है। जीवनसाथी के अच्छे व्यवहार से आपका मन काफी खुश रहेगा।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

मीन राशि वाले जातकों को पैसों के लेनदेन में जल्दीबाजी करने से बचना होगा अन्यथा नुकसान झेलना पड़ सकता है। दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा। परिवार के लोगों के साथ आप कहीं घूमने-फिरने की योजना बना सकते हैं। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। बेरोजगार लोगों को अच्छी नौकरी मिल सकती है। यदि आपने किसी को पैसा उधार दिया है तो वह पैसा वापस मिल सकता है। आप अपनी बात कहने से ज्यादा सामने वाले की बात ध्यान से सुनें। किसी भी प्रकार के वाद-विवाद को बढ़ावा मत दीजिए।