10 फरवरी 2023 राशिफल: आज 5 राशियों पर रहेगी माता रानी की विशेष कृपा, मिलेगा लाभ ही लाभ

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से 10 फरवरी 2023 का राशिफल बताएंगे। राशिफल की मदद से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में सक्षम हो सके। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज आपको किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है, आप इसकी जानकारी अपनी राशि अनुसार जानिए…

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपका दिन काफी स्पेशल रहने वाला है। दांपत्य जीवन में अगर किसी बात को लेकर नाराजगी चल रही थी, तो वह आज खत्म हो जाएगी। एक-दूसरे के साथ रिश्ते की नई शुरुआत करेंगे। बच्चे आज बेहद खुश रहेंगे, उनकी डिमांड आज माता-पिता पूरा करेंगे। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा। किसी प्रतियोगी परीक्षा के लिए आपको कड़ी मेहनत करनी होगी और आपको अपने लक्ष्य पर ध्यान देना होगा, बहुत ही जल्द आपको सफलता मिलने के योग बने हुए हैं। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन नरम गरम रहेगा। बाहर के खानपान से परहेज करने की जरूरत है।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपका दिन शानदार रहेगा। दोस्तों के साथ घूमने फिरने की योजना बना सकते हैं। जो व्यक्ति काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश में दर-दर भटक रहे थे, उन्हें आज कोई अच्छा अवसर प्राप्त होगा। आप अपने जरूरी कामों पर ध्यान केंद्रित कीजिए। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखें। किसी पुराने नुकसान की भरपाई करने में सफल रहेंगे। अगर आपने पहले किसी को पैसा उधार दिया है, तो वह वापस मिल जाएगा। मानसिक शांति बनी रहेगी। माता-पिता के साथ मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं। सेहत अच्छी रहेगी। आप खुद को तरोताजा महसूस करेंगे।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। आपके निजी जीवन की जिम्मेदारियां बढ़ेंगी, जिन्हें आप बखूबी तरीके से पूरा करेंगे। बिजनेस करने वाले व्यक्तियों को अच्छा लाभ होने के योग बने हुए हैं। आसपास का वातावरण सकारात्मक बना रहेगा। आप अपनी मधुर वाणी से दूसरों का दिल जीतने में सफल रहेंगे। अगर पहले आपने निवेश किया है, तो उसका बड़ा फायदा मिलता हुआ नजर आ रहा है। ऑफिस के काम से यात्रा पर जाना पड़ सकता है। यह यात्रा आपके लिए सुखद रहेगी। पति-पत्नी एक दूसरे की भावनाओं को समझेंगे। संतान पक्ष से आपको कोई बड़ी खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। राजनीति से जुड़े हुए व्यक्तियों की आज किसी बड़े नेता से मुलाकात होगी। बेवजह तनाव मत लीजिए अन्यथा सेहत में गिरावट आ सकती है।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन बेहतरीन परिणाम लेकर आया है। ऑफिस में अटके हुए काम पूरे करने में व्यस्त रहेंगे। शांत मन से कोई भी फैसला लेना बेहतर रहेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी। घर के छोटे बच्चों के साथ मौज मस्ती करते हुए नजर आएंगे। आपकी कोई अधूरी इच्छा पूरी हो सकती है। माता-पिता की तबीयत में सुधार आएगा। आपको अपने खान-पान की आदतों में सुधार करने की जरूरत है, नहीं तो पेट से जुड़ी हुई परेशानियां उत्पन्न हो सकती हैं। व्यापारियों को आज अच्छा लाभ होने के योग बने हुए हैं। जरूरतमंदों की मदद करने की कोशिश करेंगे।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन मिलाजुला रहेगा। दोस्तों के साथ मिलजुल कर रहें, जरूरत पड़ने पर आपको मदद लेनी पड़ सकती है। आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। जिस काम को आप काफी लंबे समय से करने का सोच विचार कर रहे थे, आज वह काम पूरा हो जाएगा, जिससे आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आज आपको कुछ नया सीखने का मौका मिल सकता है। अनुभवी लोगों से जान पहचान होगी, जिनके मार्गदर्शन से आप अपने करियर में आगे बढ़ेंगे। विद्यार्थियों को पढ़ाई लिखाई पर ध्यान देने की जरूरत है। किसी प्रतियोगी परीक्षा के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी, तभी आपको सफलता मिल पाएगी। विपरीत परिस्थितियों में आपको धैर्य बनाए रखना होगा।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन अनुकूल रहेगा। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी इसलिए फिजूलखर्ची पर नियंत्रण रखने की जरूरत है, नहीं तो आगे चलकर आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। घर के किसी बड़े बुजुर्ग की सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी। माता-पिता के साथ मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं। जो व्यक्ति काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश में दर-दर भटक रहे थे, उन्हें आज कोई अच्छा अवसर प्राप्त हो सकता है। आज पैसों का उधार लेन-देन मत कीजिए, नहीं तो नुकसान झेलना पड़ेगा। अचानक दूर संचार माध्यम से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन सामान्य रहने वाला है। आपकी आमदनी के हिसाब से खर्चे बढ़ेंगे। काम में आ रही बाधाएं आज समाप्त हो जाएंगी। माता-पिता की सेहत पर ध्यान देने की आवश्यकता है। बच्चे अपनी परेशानी माता-पिता से शेयर करेंगे, तो उनको अपनी परेशानी का हल मिल जाएगा, जिससे उनका मन काफी खुश रहेगा। पारिवारिक सुख सुविधाओं में वृद्धि होगी। काम के प्रति आपकी रूचि बढ़ेगी। करियर में आगे बढ़ने के अच्छे मौके मिल सकते हैं, जिन्हें पहचानकर फायदा उठाना चाहिए। जीवनसाथी से रिश्ते में आपसी तालमेल बनाए रखें। कपड़ा व्यापार से जुड़े हुए व्यक्तियों को अच्छा मुनाफा मिलने के योग हैं।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका दिन लाभदायक सिद्ध होगा। वाहन सुख की प्राप्ति होगी। आपकी कोई अधूरी इच्छा पूरी हो सकती है। आपकी आमदनी पहले से बेहतर रहेगी। कमाई के जरिए बढ़ेंगे। आपको अपनी सोच सकारात्मक बनाए रखने की आवश्यकता है। घरेलू जरूरतों की चीजों की खरीदारी करने की योजना बन सकती है। आपकी सेहत अच्छी रहेगी। जिस काम को करने के लिए सोचेंगे, उसमें सफलता अवश्य प्राप्त होगी। पिताजी की मदद से आपका अटका हुआ काम पूरा हो सकता है। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। सामाजिक स्तर पर आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपका दिन खुशहाल रहने वाला है। बड़े भाई की मदद से आपके जरूरी कार्य जल्द और आसानी से पूरे हो जाएंगे। घर का वातावरण खुशहाल बना रहेगा। प्रॉपर्टी की रजिस्ट्री से जुड़ा काम फाइनल हो जाएगा। आपकी आमदनी में इजाफा होगा, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी में गुरुजनों का साथ मिलेगा। किसी लाभदायक यात्रा पर जाने के योग बने हुए हैं। परिवार में कुछ खास लोगों से मुलाकात होगी। प्रेम जीवन में सुधार आएगा, बहुत जल्द प्रेम विवाह होने के योग हैं।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। आप आत्मविश्वास से भरपूर नजर आ रहे हैं। आप अपने सभी कार्य समय पर पूरे करेंगे। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारी आपकी पूरी सहायता करेंगे। प्रमोशन के साथ वेतन में वृद्धि होने की खुशखबरी मिल सकती है। अगर आप अपनी वर्तमान नौकरी परिवर्तन करना चाहते हैं, तो समय बहुत अच्छा नजर आ रहा है। दोस्तों के साथ घूमने फिरने की योजना बना सकते हैं। संतान पक्ष की उन्नति से घर में उत्साह बढ़ेगा। रिश्ते में सौहार्द बढ़ेगा। आप पार्टनर के लिए कुछ खास करेंगे, जिससे रिश्ते में मिठास बढ़ेगी। आपको अपने व्यवहार में लचीलापन बनाए रखना होगा।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन मिलाजुला परिणाम लेकर आया है। कुछ पुरानी बातें आपके मन को चिंतित कर सकती हैं। आप अपने ऊपर नकारात्मक विचारों को हावी मत होने दीजिए। आप अपने अधूरे कामों को पूरा कर लेंगे। नौकरी के क्षेत्र का माहौल आपके पक्ष में रहेगा। बड़े अधिकारियों की पूरी मदद मिलेगी। आज आप अपने जीवन में कुछ नया करने की कोशिश कर सकते हैं। जरूरत पड़ने पर परिवार के लोगों का पूरा साथ मिलेगा। वाहन सुख की प्राप्ति होगी। प्रेम जीवन बढ़िया रहेगा, बहुत ही जल्द प्रेम विवाह होने के योग हैं। कोर्ट कचहरी के मामलों में फैसला आपके पक्ष में आएगा। व्यापार में किसी भी प्रकार का बदलाव मत कीजिए अन्यथा मुनाफा कम हो सकता है। स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों से छुटकारा प्राप्त होगा।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपका दिन काफी बढ़िया रहेगा। कुछ नया करने की चाह आपको होगी। अगर आप हाई लेवल की परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, तो मेहनत करते रहें, आपको सफलता अवश्य प्राप्त होगी। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बने रहेंगे। दोस्त की बर्थडे पार्टी में खूब एन्जॉय करेंगे। साथ ही पुराने दोस्तों से भी आपकी मुलाकात होगी। स्वास्थ्य के नजरिये से आज का दिन ऊर्जा से भरा रहेगा। अगर आप कोई बड़ा निवेश करने की योजना बना रहे हैं, तो आज का दिन काफी अच्छा नजर आ रहा है। लेकिन उससे पहले अनुभवी लोगों से सलाह जरूर लें, इससे आपको बेहतर लाभ मिलेगा।