10 जनवरी 2023 राशिफल: आज 3 राशियों पर हनुमान जी का रहेगा विशेष आशीर्वाद, धन लाभ के अवसरों में होगी वृद्धि

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से 10 जनवरी 2023 का राशिफल बताएंगे। राशिफल की मदद से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में सक्षम हो सके। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज आपको किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है, आप इसकी जानकारी अपनी राशि अनुसार जानिए…

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपका दिन सकारात्मक परिणाम लेकर आया है। घर परिवार में चल रही समस्याओं का समाधान हो जाएगा। भाई बहनों का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। कार्य क्षेत्र में आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे। कारोबार में यदि कुछ समस्या चल रही थी, तो आप अपने मित्रों की मदद से किसी नई योजना की शुरुआत कर सकते हैं और आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। अचानक दूर संचार माध्यम से शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है, जिससे आपका मन हर्षित होगा। आप अपनी किस्मत से ज्यादा अपनी मेहनत पर भरोसा करेंगे।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज घरेलू जरूरतों के पीछे अधिक पैसा खर्च हो सकता है, जिसके चलते आप काफी चिंतित नजर आएंगे। आपको यही सलाह दी जाती है कि आप अपनी आमदनी के अनुसार घरेलू खर्च का बजट बनाकर चलें यही आपके लिए बेहतर रहेगा। व्यवसाय कर रहे व्यक्तियों को उनका रुका हुआ पैसा मिल सकता है, जिसकी उन्हें उम्मीद भी नहीं थी। कार्यक्षेत्र में आपको अपनी अच्छी सोच का लाभ मिलेगा। अचानक घर में मेहमानों का आगमन हो सकता है, जिससे घर की खुशियां बढ़ेंगी। छात्रों को परीक्षा में सफलता के लिए अधिक मेहनत करनी होगी, तभी वह कामयाबी प्राप्त कर पाएंगे। आज आपको अपनी सोच सकारात्मक बनाए रखने की आवश्यकता है। आपकी किसी पुरानी गलती से आपको सबक लेना होगा। आज किसी भी अजनबी पर आंखें मूंदकर भरोसा मत कीजिए।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका दिन उन्नति दिलाने वाला रहेगा। माता-पिता के आशीर्वाद से किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं। बच्चों की पढ़ाई से जुड़ी हुई चिंता दूर होगी। आप अपने रुके हुए कामों को पूरा करने की हर संभव कोशिश करेंगे। दोस्तों की पूरी मदद मिलेगी। प्रेम जीवन जी रहे व्यक्ति अपने साथी के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। परिवार से किसी सदस्य को घर से दूर नौकरी मिलने से आज उन्हें जाना पड़ सकता है। माताजी की सेहत में सुधार आएगा। आपको अपनी वाणी की मधुरता बनाए रखने की आवश्यकता है क्योंकि यही आपको मान-सम्मान दिलाएगी। विवाह योग्य व्यक्तियों को उत्तम विवाह के प्रस्ताव मिलेंगे।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन मिलाजुला रहेगा। जो व्यक्ति किसी रोग से पीड़ित हैं, तो उनके कष्टों में वृद्धि हो सकती है। आपके स्वभाव में तेजी देखने को मिलेगी। आप किसी भी काम में जल्दीबाजी मत कीजिए अन्यथा काम बिगड़ सकता है। मानसिक चिंता अधिक होने के कारण कामकाज में ध्यान केंद्रित करना काफी मुश्किल हो जाएगा। माता जी से आप यदि कुछ धन मांगेंगे, तो वह भी आपको आसानी से मिल जाएगा। घर परिवार के सभी सदस्यों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखें। किसी भी प्रकार के वाद विवाद को बढ़ावा मत दीजिए। कुछ लोग आपके अच्छे स्वभाव का फायदा उठाने की कोशिश करेंगे इसलिए आपको सतर्क रहना होगा।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन काफी भागदौड़ भरा रहेगा। आज आपको अपने घरेलू मामलों पर पूरा ध्यान देने की आवश्यकता है, नहीं तो समस्या हो सकती है। अगर आप किसी यात्रा पर जाने की योजना बना रहे हैं, तो उस दौरान आपको वाहन प्रयोग में सावधानी बरतने की जरूरत है। आज आप पैसों का उधार लेन-देन मत कीजिए। संतान के करियर को लेकर अपने कुछ मित्रों से बातचीत कर सकते हैं और आपका पूरा ध्यान आज उसी पर रहेगा। यदि स्वास्थ्य में कुछ गिरावट चल रही है, तो उसे नजरअंदाज बिल्कुल भी मत कीजिए। बाहर के खानपान से परहेज करने की जरूरत है।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपको अत्यधिक मेहनत करनी पड़ेगी, तभी आप अपने कामकाज में सफलता प्राप्त कर पाएंगे। यदि आप किसी नए काम की शुरुआत करने जा रहे हैं, तो उसमें माता-पिता से आशीर्वाद जरूर लेकर जाएं। प्रेम जीवन जी रहे व्यक्तियों में किसी बाहरी व्यक्ति के कारण वाद विवाद पनप सकता है, जिससे आपको बात माननी होगी। व्यवसाय में आपको आपका रुका हुआ धन वापस मिलने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आपकी आमदनी बढ़ेगी, जिससे आपका मन हर्षित होगा। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे। किसी परीक्षा में आपको अच्छा नतीजा मिल सकता है। घर के बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज नौकरी करने वाले व्यक्तियों का दिन काफी अच्छा नजर आ रहा है। प्रमोशन के साथ वेतन में वृद्धि होने की खुशखबरी मिल सकती है। आप अपनी सभी जिम्मेदारियों को बखूबी तरीके से निभाएंगे। परिवार के सदस्यों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। व्यवसाय संबंधित कोई लेनदेन आप किसी के बीच-बचाव में करें, नहीं तो आपके साथ धोखा हो सकता है। आपको गलत तरीके से धन कमाने से बचना होगा। जो व्यक्ति काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश कर रहे थे, उन्हें आज कोई अच्छा अवसर प्राप्त होने की पूरी संभावना बनी हुई है।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हुए व्यक्तियों का दिन काफी अच्छा रहने वाला है क्योंकि उन्हें उनके कामों के द्वारा प्रसिद्धि मिल सकती है और वह किसी बड़े काम में भी हाथ आजमा सकते हैं। प्रॉपर्टी से जुड़े हुए मामले में फायदा होने के योग बने हुए हैं। अगर आप कहीं धन निवेश करने की योजना बना रहे हैं, तो आज का दिन उत्तम नजर आ रहा है इसलिए आप धन का निवेश दिल खोलकर कर सकते हैं, आपको इसका अच्छा लाभ मिलेगा। आपकी कमाई बढ़ेगी। आमदनी के स्रोत में वृद्धि होगी। घर परिवार की जरूरतें पूरी होंगी। माता-पिता की तबीयत में सुधार आएगा। आपकी कोई अधूरी मनोकामना पूर्ण होने की संभावना नजर आ रही है। संतान पक्ष की ओर से खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपका दिन उन्नति के नए-नए मार्ग लेकर आया है। माता जी की सेहत में सुधार आएगा। आप अपने कामकाज को समय पर पूरा करेंगे। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारियों की कृपा दृष्टि बनी रहेगी। आपका यदि कोई कानूनी संबंधित मामला कोर्ट कचहरी चल रहा है, तो उसमें आपको खुशखबरी मिल सकती है। आपको आज एक से अधिक स्रोतों से धन की प्राप्ति होने से मन प्रसन्न रहेगा। विद्यार्थियों को अपनी शिक्षा में आ रही समस्याओं के लिए अपने गुरुजनों से बातचीत करनी होगी। आज आप अपने दोस्तों के साथ मिलकर किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आप अपने भविष्य की योजनाएं बनाएंगे। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। व्यापार के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है, जो आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन कमजोर नजर आ रहा है। बाहर के खानपान से परहेज करने की जरूरत है अन्यथा पेट से जुड़ी हुई समस्याएं उत्पन्न हो सकती है। यदि आप किसी संपत्ति का सौदा करने जा रहे हैं, तो उसमें बहुत ही सावधानी बरतने की जरूरत है अन्यथा आपको कोई धोखा दे सकता है। सरकारी नौकरी में कार्यरत व्यक्तियों का आज ट्रांसफर हो सकता है, जिसके चलते वह परेशान रहेंगे।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन खुशियों से भरपूर रहने वाला है। बिजनेस कर रहे व्यक्ति यदि किसी नए काम को बिज़नेस में जोड़ना चाहते हैं तो वह आज कर सकते हैं। नौकरी कर रहे व्यक्तियों को कार्यक्षेत्र में योग्यता अनुसार काम मिलने से उनका मन प्रसन्न रहेगा लेकिन आपको किसी से भी अहंकार भरी बातें करने से बचना होगा। आपको अपनी वाणी की मधुरता बनाए रखने की जरूरत है अन्यथा लोगों का आपसे कोई वाद विवाद हो सकता है। सामाजिक स्तर पर आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। प्रेम जीवन में सुधार आएगा, बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह हो सकता है।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपका दिन थोड़ा कठिन नजर आ रहा है। मानसिक चिंता अधिक रहेगी। व्यापार में मुनाफा कम हो सकता है। आज लंबी दूरी की यात्रा पर जाने से बचना होगा। अगर यात्रा जरूरी है, तो वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें। प्रेम जीवन जी रहे व्यक्तियों को अपने साथी से किसी बात को लेकर नाराजगी झेलनी पड़ेगी, जिससे दोनों के बीच कोई वाद-विवाद पनप सकता है। आपके मन में नकारात्मक विचारों के आने से परेशान रहेंगे। अगर परिवार में कोई समस्या लंबे समय से चल रही थी, तो अभी आपको उसमें राहत नहीं मिलेगी। दोस्तों के साथ घूमने फिरने जा सकते हैं। आपको अपनी फिजूलखर्ची पर नियंत्रण रखना होगा।