10 July Rashifal: आज इन 5 राशि वालों पर है धन का योग, भाग्य का मिलेगा भरपूर साथ

10 July 2021 Rashifal: राशिफल की सहायता से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है, ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में कठिनाई ना हो। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल में हम आपको सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताएंगे, जिससे आप अपनी योजनाओं को सफल बना सकते हैं। आपको आज किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ेगा? आज का दिन किन राशियों के लिए शुभ रहेगा? आपको क्या-क्या सावधानियों बरतने की आवश्यकता है? आप इससे जुड़ी हुई जानकारी अपनी राशि अनुसार आज के राशिफल में जानिए।

10 जुलाई 2021 राशिफल | 10 July 2021 horoscope

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

मेष राशि वाले जातकों का आज का दिन अच्छा रहने वाला है। स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। व्यापार में लाभ की स्थिति बन रही है। नौकरी के क्षेत्र में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। आप अपने कार्यों को मन मुताबिक पूरा कर सकते हैं, जिससे अधिक लाभ मिलने की उम्मीद है। अचानक बड़ी मात्रा में धन लाभ मिल सकता है। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। किस्मत आपका पूरा साथ देगी। सामाजिक क्षेत्र में आपके लोकप्रियता बढ़ेगी।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

वृषभ राशि वाले जातकों का आज का दिन खास नजर आ रहा है। परिवार वालों के साथ आप ज्यादा से ज्यादा समय व्यतीत करेंगे। आपका मन प्रसन्न रहेगा। कामकाज में सफलता हासिल होगी। आप दोस्तों के साथ मिलकर कोई नया काम शुरू करने की योजना बना सकते हैं। विद्यार्थी वर्ग के जातकों को प्रतियोगिता परीक्षा में सफलता मिलने के प्रबल योग हैं। गुरुजनों का आशीर्वाद आपके साथ बना रहेगा। आप कोई बड़ा निवेश करने की योजना बना सकते हैं।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

मिथुन राशि वाले जातकों का आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। मेहनत के अनुसार सफलता हासिल होगी। विद्यार्थी वर्ग के जातक उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए विदेश जाने की योजना बना सकते हैं, जिसमें आपको सफलता हासिल होगी। परिवार के किसी सदस्य से खुशखबरी मिलने की संभावना है। आत्मविश्वास मजबूत रहेगा। व्यापार अच्छा चलेगा। किसी भी लंबी दूरी की यात्रा पर जाने से बचना होगा अन्यथा दुर्घटना होने की आशंका नजर आ रही है।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

कर्क राशि वाले जातक अपनी चतुराई से कामकाज में सफलता हासिल करेंगे। आप अपनी योजनाओं को अपनी इच्छानुसार पूरा कर सकते हैं। पारिवारिक सुख मिलेगा। भाग्य आपके साथ रहेगा। कार्य क्षेत्र में सफलता मिलने के योग हैं। सेहत अच्छी रहेगी। खान का में रुचि बढ़ेगी। जो व्यक्ति काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश कर रहे थे उनको अच्छी नौकरी मिलने की उम्मीद है।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

सिंह राशि वाले जातकों का आज का दिन ठीक रहेगा। व्यापार से जुड़े हुए जातक विशेष रूप से अच्छा फल प्राप्त कर सकते हैं। धन लाभ के योग बन रहे हैं। कार्य क्षेत्र में कोई बड़ा बदलाव आ सकता है। पारिवारिक चिंता दूर होगी। वाहन सुख की प्राप्ति हो सकती है। सामाजिक क्षेत्र में नए-नए व्यक्तियों से जान पहचान होगी परंतु आप अनजान व्यक्ति के ऊपर जरूरत से ज्यादा भरोसा मत कीजिए अन्यथा धोखा मिल सकता है।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

कन्या राशि वाले जातकों का आज का दिन शुभ नजर आ रहा है। कार्यक्षेत्र में आपका प्रभाव बना रहेगा। बड़े अधिकारियों की कृपा दृष्टि आपके ऊपर बनी रहेगी। पारिवारिक जरूरतों पर आपका पूरा ध्यान रहने वाला है। खानपान में रुचि बढ़ेगी। व्यापार में बनाई गई योजनाओं का अच्छा फायदा मिलेगा। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। आपको प्रतियोगिता परीक्षा में सफलता मिल सकती है।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

तुला राशि वाले जातकों का आज मन काफी परेशान रहेगा। आप अपनी मेहनत के बलबूते कठिन से कठिन कार्य आसानी से पूरा कर सकते हैं। खास व्यक्तियों से जान पहचान होगी। आप किसी लाभदायक यात्रा पर जा सकते हैं। पैतृक संपत्ति से लाभ मिलने की उम्मीद है। घर में सुख-शांति बनी रहेगी। जरूरत पड़ने पर परिवार के सभी सदस्य आपका पूरा सहयोग करेंगे। ससुराल पक्ष से चल रहे मतभेद खत्म होंगे। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

वृश्चिक राशि वाले जातकों को अपने कामकाज की योजनाओं पर ध्यान केंद्रित करना होगा। कोई पुरानी बात आपके मन को काफी परेशान कर सकती है। अचानक संघर्षपूर्ण स्थिति का सामना करना पड़ेगा। माता-पिता का आशीर्वाद और सहयोग आपके साथ रहेगा, जिससे आपका आत्मबल मजबूत बनेगा। बच्चों की तरफ से टेंशन कम होगी। विद्यार्थियों को कठिन विषयों पर फोकस करना होगा। आपको कोई भी बड़ा निवेश करने से बचना होगा।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

धनु राशि वाले जातकों का आज का दिन थोड़ा निराशाजनक नजर आ रहा है। व्यापार में अधिक मेहनत करने के बावजूद भी उसके अनुसार लाभ नहीं मिल पाएगा। नौकरी के क्षेत्र में थोड़ा संभल कर रहें क्योंकि कुछ व्यक्ति आपके कामकाज पर नजर रख सकते हैं। पैसों का उधार लेन-देन करने से बचना होगा। किसी भी लंबी दूरी की यात्रा पर ना जाएं। अगर यात्रा जरूरी है तो वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। जीवनसाथी का हर कदम पर सहयोग मिलेगा।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

मकर राशि वाले जातकों का आज का दिन उत्साह से भरा रहेगा। कार्य क्षेत्र में अच्छी सफलता मिलने के योग हैं। वरिष्ठ अधिकारी आपके कार्यों की प्रशंसा करेंगे। जरूरतमंदों की मदद के लिए आप हमेशा तैयार रहेंगे। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आप अपनी मधुर वाणी से दूसरों का दिल जीत सकते हैं। व्यापार के क्षेत्र में लगातार उन्नति प्राप्त करेंगे। आपके गुप्त शत्रु नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे परंतु यह सफल नहीं हो पाएंगे। आपकी किस्मत प्रबल रहेगी।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

कुंभ राशि वाले जातकों के घर में धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। आपका मन प्रसन्न रहेगा। कोर्ट कचहरी के मामलों में सफलता मिलने के योग हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। आप किसी नए व्यापार की शुरुआत कर सकते हैं, जो भविष्य में लाभदायक सिद्ध होगा। दूर संचार माध्यम से अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। घर परिवार में खुशी का माहौल बना रहेगा।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

मीन राशि वाले जातकों को आज परिवार का सुख मिलेगा। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा। खास व्यक्तियों से जान पहचान हो सकती है। कामकाज के लिए आज का दिन बहुत ही उत्तम नजर आ रहा है। मन में नया उत्साह और जोश दिखाई दे रहा है। प्रेम संबंधों में सफलता मिलने के प्रबल योग हैं। विद्यार्थी वर्ग के जातक शिक्षा के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे।