10 June Rashifal: आज मेष राशि को होगा धन लाभ, वहीं 3 राशि वालों को कार्यों में रहना होगा सावधान

10 June 2021 Rashifal: राशिफल की सहायता से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है, ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में कठिनाई ना हो। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल में हम आपको सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताएंगे, जिससे आप अपनी योजनाओं को सफल बना सकते हैं। आपको आज किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ेगा? आज का दिन किन राशियों के लिए शुभ रहेगा? आपको क्या-क्या सावधानियों बरतने की आवश्यकता है? आप इससे जुड़ी हुई जानकारी अपनी राशि अनुसार आज के राशिफल में जानिए।

10 जून 2021 राशिफल | 10 June 2021 horoscope

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

मेष राशि वाले जातकों को आज धन लाभ प्राप्ति के योग हैं। कमाई के जरिए बढ़ेंगे। घरेलू खर्चों में कमी आएगी। रहन-सहन में बदलाव आ सकता है। जीवन की कई परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। आप अपने प्रिय के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। बच्चों की तरफ से टेंशन कम होगी। कार्य क्षेत्र में दिन दुगनी रात चौगुनी तरक्की हासिल करेंगे।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

वृषभ राशि वाले जातकों को कारोबार में अच्छा मुनाफा मिल सकता है। जीवनसाथी की सेहत में सुधार आएगा। दांपत्य जीवन में सुख की प्राप्ति होगी। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातकों का आज का दिन बहुत ही शुभ नजर आ रहा है। आप अपने प्रिय के साथ रोमांटिक पल व्यतीत करेंगे। स्वास्थ्य के मामले में थोड़ा सतर्क रहने की आवश्यकता है। मौसम परिवर्तन होने की वजह से स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। खानपान में सुधार कीजिए। अचानक आप किसी लाभदायक यात्रा पर जा सकते हैं।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

मिथुन राशि वाले जातकों का आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। घरेलू सुख-साधनों में बढ़ोतरी होगी। आत्मविश्वास में कमी नजर आ रही है। आप अपनी वाणी पर संयम बरतें। किसी खास व्यक्ति से कहासुनी हो सकती है, जिसकी वजह से आपका मन काफी परेशान रहेगा। माता-पिता का सहयोग प्राप्त होगा। व्यापार से जुड़े हुए जातकों को धन प्राप्ति के योग नजर आ रहे हैं।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

कर्क राशि वाले जातकों का आज का दिन सामान्य रूप से व्यतीत होगा। आप अपने भविष्य को लेकर नहीं योजना बना सकते हैं। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। माता-पिता के स्वास्थ्य में सुधार आएगा। पिताजी की सहायता से किसी जरूरी काम में लाभ मिल सकता है। आमदनी के नए-नए स्रोत हासिल होंगे। आज पैसों का उधार लेन-देन करने से बचना होगा अन्यथा धन हानि होने की आशंका है। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

सिंह राशि वाले जातकों का आज का दिन शुभ नजर आ रहा है। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। संतान की तरफ से शुभ समाचार मिलने की संभावना है। स्वास्थ्य पर थोड़ा ध्यान दीजिए। किसी पुरानी बीमारी के इलाज में अधिक धन खर्च हो सकता है। विवाह योग्य जातकों को विवाह का उत्तम रिश्ता मिलेगा। घर में खुशी का माहौल बना रहेगा। आपको किसी धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिल सकता है। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

कन्या राशि वाले जातकों का आज का दिन आर्थिक दृष्टि से अच्छा रहेगा। अगर आपने किसी को पैसा उधार दिया है तो वह पैसा वापस मिल सकता है। पति-पत्नी के बीच बेहतर तालमेल बने रहेंगे। मन की शांति बनी रहेगी। जरूरी योजनाओं पर फोकस कर सकते हैं। बच्चों की तरफ से अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। सामाजिक क्षेत्र में आप अपनी अलग पहचान बनाने में सफल रहेंगे। व्यापार अच्छा चलेगा। लाभदायक समझौते मिल सकते हैं।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

तुला राशि वाले जातकों को स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा। कामकाज में बाधा उत्पन्न हो सकती है, जिसको लेकर आप काफी चिंतित रहेंगे। आप किसी भी लंबी दूरी की यात्रा पर जाने से बचें। भाई-बंधुओं का पूरा सहयोग मिलेगा। किसी रिश्तेदार से आर्थिक मदद मिल सकती है। आप कहीं पैसा निवेश करने की योजना बना सकते हैं परंतु कहीं भी पूंजी लगाने से पहले घर के अनुभवी व्यक्तियों की सलाह जरूर लीजिए। इससे आपको अधिक लाभ मिलने की उम्मीद है।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

वृश्चिक राशि वाले जातकों का आज का दिन पहले के दिनों की अपेक्षा अच्छा रहेगा। संतान के स्वास्थ्य में सुधार आएगा। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े हुए जातकों को सुखद परिणाम मिलने के योग हैं। आपके अच्छे व्यवहार से दूसरे काफी प्रभावित होंगे। कार्यस्थल में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। बड़े अधिकारियों की कृपा दृष्टि आपके ऊपर बनी रहेगी। पदोन्नति मिलने की पूरी संभावना है। वेतन में बढ़ोतरी हो सकती है।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

धनु राशि वाले जातकों को मित्रों का पूरा सहयोग मिलेगा। आप अपनी मधुर वाणी से लोगों का दिल जीत सकते हैं। अचानक धन लाभ प्राप्ति के योग हैं। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। दोस्तों के साथ मिलकर कोई नया कारोबार शुरू कर सकते हैं, जो भविष्य में लाभदायक सिद्ध होगा। घर में मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। मानसिक शांति बनी रहेगी।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

मकर राशि वाले जातकों के मित्रों में इजाफा होगा। आप किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। खानपान में रुचि बढ़ेगी। समाज में नए-नए व्यक्तियों से जान पहचान हो सकती है, जिसका भविष्य में फायदा मिलेगा। मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। कारोबार अच्छा चलेगा। आपके लाभ में वृद्धि होने की संभावना नजर आ रही है।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

कुंभ राशि वाले जातकों का आज का दिन लाभकारी सिद्ध होगा। आमदनी के साधनों में वृद्धि होगी। नौकरी में बड़े अधिकारियों का पूरा सहयोग मिलेगा। आप अपने सभी कार्य समय पर पूरे करेंगे। परिवार वालों के साथ ज्यादा से ज्यादा समय व्यतीत करने की कोशिश कर सकते हैं। आज आपको कुछ नया अनुभव होगा। राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हुए जातकों को सफलता मिलने के प्रबल योग है। शासन सत्ता का पूरा सहयोग मिलेगा। बच्चों की तरफ से टेंशन कम होगी। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

मीन राशि वाले जातकों को अपने गुस्से पर काबू रखना होगा। मन में किसी बात को लेकर चिंता बनी रहेगी। नौकरी में स्थान परिवर्तन की संभावना नजर आ रही है। पिता के साथ बेहतर तालमेल बने रहेंगे और उनसे लाभ मिलने की उम्मीद है। ससुराल पक्ष से चल रहे मतभेद खत्म हो सकते हैं। दांपत्य जीवन में सुधार आएगा। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातक अपने प्रिय के साथ रोमांटिक पल व्यतीत करेंगे।