10 May Rashifal: इन 6 राशि वालों की किस्मत रहेगी बुलंद, धन लाभ और तरक्की के हैं योग

10 May 2021 Rashifal: राशिफल की सहायता से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है, ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में कठिनाई ना हो। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल में हम आपको सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताएंगे, जिससे आप अपनी योजनाओं को सफल बना सकते हैं। आपको आज किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ेगा? आज का दिन किन राशियों के लिए शुभ रहेगा? आपको क्या-क्या सावधानियों बरतने की आवश्यकता है? आप इससे जुड़ी हुई जानकारी अपनी राशि अनुसार आज के राशिफल में जानिए।

10 मई 2021 राशिफल | 10 May 2021 horoscope

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

मेष राशि वाले जातकों का आज का दिन चुनौतियों से भरा रहेगा। आप अपने किसी भी काम में जल्दीबाजी मत कीजिए अन्यथा कार्य बिगड़ सकता है। अनजान व्यक्तियों के ऊपर जरूरत से ज्यादा भरोसा ना करें। आपको अपने व्यवहार पर काबू रखना होगा। किसी से भी बातचीत करते समय शब्दों पर ध्यान दीजिए। पारिवारिक माहौल सामान्य रहेगा। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

वृषभ राशि वाले जातकों का आज का दिन सकारात्मक नजर आ रहा है। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा। कठिन से कठिन परिस्थितियों को भी आप सुलझाने में सक्षम हो सकते हैं। माता की सेहत में सुधार आने की संभावना है। दोस्तों के साथ मिलकर आप कोई नया काम शुरू करेंगे। किसी पुराने निवेश का भारी मुनाफा मिल सकता है। जो जातक काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश कर रहे थे, उनको अच्छी नौकरी मिल सकती है। ऑनलाइन व्यापार करने वाले जातकों को भारी मात्रा में मुनाफा मिलने के योग हैं।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

मिथुन राशि वाले जातकों को अपने गुस्से पर काबू रखना होगा। मानसिक तनाव अधिक होने के कारण कामकाज में ध्यान केंद्रित करना काफी कठिन हो सकता है। आप पूजा-पाठ में ध्यान दीजिए। धार्मिक पुस्तकों को पढ़ने से लाभ मिल सकता है। आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। सामाजिक जीवन हो या कार्यस्थल, हल्की बातें मत कीजिए। दिमाग को पूरी तरह से सक्रिय रखने की आवश्यकता है। कारोबार अच्छा चलेगा। तकनीकी क्षेत्र से जुड़े हुए जातकों को सामान्य लाभ की प्राप्ति होगी।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

कर्क राशि वाले जातकों का आज का दिन बेहद अच्छा नजर आ रहा है। आपकी किस्मत बुलंद रहेगी। धन लाभ मिलने के योग नजर आ रहे हैं। कार्य क्षेत्र में तरक्की हासिल होगी। यदि आपने पहले कभी पैसा निवेश किया है तो उसका अच्छा मुनाफा मिल सकता है। कार्यप्रणाली में सुधार आएगा। बच्चों की तरफ से टेंशन दूर होगी। माता-पिता के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। घर के किसी बड़े बुजुर्गों की सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

सिंह राशि वाले जातकों का आज का दिन सामान्य रहेगा। घरेलू जरूरतों के पीछे अधिक धन खर्च हो सकता है। आमदनी के अनुसार खर्चों पर कंट्रोल रखने की आवश्यकता है। जहां जरूरत हो वहीं पर धन खर्च कीजिए। प्रेम जीवन अच्छा रहेगा। दांपत्य जीवन में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। आप अपने जीवनसाथी की भावनाओं को समझें। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगी परीक्षा में कठिन मेहनत करनी पड़ सकती है लेकिन आपकी मेहनत रंग लाएगी, आपको अच्छे परिणाम मिलने के योग नजर आ रहे हैं।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

कन्या राशि वाले जातक सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। जरूरतमंदों की मदद करने का मौका मिल सकता है। दान-पुण्य में आपका अधिक मन लगेगा। माता-पिता के साथ किसी मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका प्राप्त होगा। मन की निराशा दूर होगी। नौकरी के क्षेत्र में सहकर्मियों का पूरा सहयोग मिलेगा। बिजनेस में आप किसी प्रकार का बदलाव कर सकते हैं, जिससे आपको अच्छा मुनाफा मिल सकता है। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। खानपान में सुधार करने की आवश्यकता है।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

तुला राशि वाले जातकों के दिमाग पर नकारात्मक विचार हावी रहेंगे, जिसके कारण आप खुद को काफी बेचैनी महसूस करेंगे। कारोबार में थोड़ा संभल कर रहें। कुछ लोग आपके अच्छे व्यवहार का फायदा उठाने की कोशिश कर सकते हैं। कामकाज में आपको काफी धैर्य बनाए रखना होगा, तभी आपको मुनाफा मिल सकता है। युवाओं को करियर में आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे। अगर साझेदारी में कोई व्यापार शुरू करना चाहते हैं तो सोच-विचार जरूर कीजिए।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

वृश्चिक राशि वाले जातकों का दिन अच्छा साबित होगा। आपको अपनी मेहनत का उम्मीद से अधिक लाभ मिल सकता है। जीवनसाथी से चल रहे मतभेद खत्म होंगे। निवेश संबंधित कामों के लिए आज का दिन बेहद शुभ नजर आ रहा है। नौकरी के क्षेत्र में पदोन्नति मिलेगी। बॉस आपके कार्यों की प्रशंसा करेंगे। अधीनस्थ कर्मचारियों की मदद से आपका कोई जरूरी काम पूरा हो सकता है। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगी परीक्षा में अच्छी सफलता मिलने के योग हैं। विवाह योग्य जातकों को विवाह का अच्छा प्रस्ताव मिलेगा।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

धनु राशि वाले जातकों का आज का दिन शुभ रहेगा। आज योग्यता और लगन के बल पर आप पुरानी योजनाओं को पूरा कर सकते हैं। कार्यस्थल में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। करियर में प्रगति के नए मार्ग खुल सकते हैं। मन में धार्मिक विचार हो सकते हैं। कामकाज में घनिष्ठ मित्रों की पूरी मदद मिलेगी। महत्वपूर्ण काम में फोकस बढ़ा सकते हैं। खुदरा व्यापारियों को आर्थिक लाभ मिलने के प्रबल योग नजर आ रहे हैं। व्यापार के सिलसिले में आप किसी लाभदायक यात्रा पर जा सकते हैं। आपकी किस्मत पूरा साथ देगी।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

मकर राशि वाले जातकों का दिन सामान्य रूप से व्यतीत होगा। कामकाज में अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। शारीरिक थकान और कमजोरी महसूस हो सकती है। माता-पिता का आशीर्वाद और सहयोग मिलेगा। रचनात्मक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। घरेलू जरूरतों के पीछे अधिक धन खर्च हो सकता है। वाहन चलाते समय लापरवाही ना करें। आपको अपने सभी कार्य योजनाओं के तहत पूरे करने होंगे। इससे आपको अधिक लाभ मिलने की उम्मीद है।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

कुंभ राशि वाले जातकों का आज का दिन अच्छा रहेगा। मानसिक परेशानियों से छुटकारा मिल सकता है। कुछ जरूरतमंदों की सहायता करने के लिए आप सबसे आगे रहेंगे। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। व्यापार अच्छा चलेगा। आपकी कोई अधूरी इच्छा पूरी हो सकती है। युवा वर्ग अनजान जातको से दूरी बनाए रखें अन्यथा नुकसान हो सकता है। स्वास्थ्य को लेकर आप लापरवाही मत कीजिए।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

मीन राशि वाले जातकों का आज का दिन अच्छा रहेगा। आप परिवार के सदस्यों के साथ ज्यादा से ज्यादा समय व्यतीत करने की कोशिश करेंगे। महामारी को ध्यान में रखते हुए आपको अपनी सेहत का ख्याल रखना होगा। आप बेवजह की यात्रा पर ना जाएं। अगर यात्रा जरूरी है तो वाहन चलाते समय सतर्क रहें। दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेगा। प्रेम जीवन में किसी बात को लेकर गलतफहमी उत्पन्न हो सकती है।