11 December Rashifal: कन्या और कुंभ राशि सहित इन 3 राशियों को मिलेगा धन लाभ, बाकी भी जानें अपना हाल

11 December 2020 Rashifal: राशिफल की सहायता से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है, ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में कठिनाई ना हो। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल में हम आपको सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताएंगे, जिससे आप अपनी योजनाओं को सफल बना सकते हैं। आपको आज किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ेगा? आज का दिन किन राशियों के लिए शुभ रहेगा? आपको क्या-क्या सावधानियों बरतने की आवश्यकता है? आप इससे जुड़ी हुई जानकारी अपनी राशि अनुसार आज के राशिफल में जानिए।

11 दिसंबर 2020 राशिफल | 11 December 2020 horoscope

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

मेष राशि वाले जातकों का दिन अनुकूल रहने वाला है। काम के सिलसिले में आपको काफी हद तक अच्छे नतीजे मिलने की संभावना है। नौकरी के क्षेत्र में आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे। कार्यप्रणाली में सुधार आएगा। बड़े अधिकारी आपसे खुश रहेंगे। निजी जीवन की परेशानियां दूर होंगी। जीवनसाथी से प्रेम बढ़ेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों को कुछ परेशानी हो सकती है परंतु आप सभी परेशानी को अपनी बुद्धिमानी से समाधान करेंगे। ससुराल पक्ष से खुशखबरी मिल सकती है।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

वृषभ राशि वाले जातकों को अपनी सेहत पर ध्यान देना होगा क्योंकि मौसम परिवर्तन होने के कारण आपकी सेहत बिगड़ सकती है। कामकाज की योजनाओं में बाधाएं उत्पन्न होने की संभावना नजर आ रही है, जिससे आपका मूड खराब होगा। परिवार के लोग आपका पूरा सपोर्ट करेंगे। व्यापार से जुड़े हुए लोगों का आज का दिन बहुत ही बढ़िया रहेगा। आपको लाभदायक समझौते मिल सकते हैं। अचानक इनकम में बढ़ोतरी होने की संभावना है, जिससे आपका मन हर्षित होगा।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

मिथुन राशि वाले जातक आज अपना जीवन हंसी-खुशी व्यतीत करेंगे। जमीन-जायदाद से जुड़ा हुआ कोई फायदा मिल सकता है। नौकरी पेशा वाले लोगों को पदोन्नति मिलेगी। आमदनी में बढ़ोतरी हो सकती है। घरेलू सुख-साधन बढ़ेंगे। काम के सिलसिले में किए गए प्रयास का उचित परिणाम हासिल होगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। निजी जीवन सामान्य व्यतीत होगा। जीवनसाथी के साथ आप कहीं घूमने-फिरने की योजना बना सकते हैं। प्रेम जीवन में रोमांस बढ़ेगा।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

कर्क राशि वाले जातकों का आज का दिन बहुत ही उत्तम रहेगा। आप किसी लाभदायक यात्रा पर जा सकते हैं। कुछ दोस्तों के साथ घूमने-फिरने की योजना बन सकती है। इनकम अच्छी रहेगी। माता-पिता का आशीर्वाद मिलेगा। आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। जीवनसाथी से चल रहे मतभेद दूर हो सकते हैं। यदि आप कोई साझेदारी में काम शुरू करते हैं तो यह आपके लिए फायदेमंद साबित होने वाला है। आप अपने भविष्य की योजनाओं पर सोच-विचार करेंगे। निवेश संबंधित कामों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

सिंह राशि वाले जातकों का आज का दिन मध्यम फलदाई रहने वाला है। परिवार के किसी सदस्य से कहासुनी होने की संभावना नजर आ रही है। आप अपने खान-पान पर विशेष ध्यान दीजिए। जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर नोकझोंक हो सकती है। गाड़ी चलाते समय आप सावधान रहें। विद्यार्थियों को पढ़ाई में ध्यान देने की आवश्यकता है। बच्चों की सेहत में उतार-चढ़ाव बना रहेगा, जिसकी वजह से आप काफी चिंतित रहेंगे। आप कानूनी मामलों में ना पड़े।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

कन्या राशि वाले जातकों का आज का दिन बेहतरीन रहने वाला है। आपका फंसा हुआ पैसा वापस मिल सकता है। सामाजिक क्षेत्र में लोकप्रियता बढ़ेगी। प्रभावशाली लोगों का मार्गदर्शन मिल सकता है। आप अपने करियर में लगातार आगे बढ़ेंगे। किस्मत आपका पूरा साथ देगी। भाई-बहनों से चल रहे मतभेद दूर हो सकते हैं। परिवार में कोई फंक्शन होने की संभावना नजर आ रही है, जिसकी वजह से घर में लोगों का आना-जाना लगा रहेगा। आप अपने कामकाज से काफी संतुष्ट रहेंगे। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

तुला राशि वाले जातकों को आज उतार-चढ़ाव से गुजरना पड़ सकता है। आप अपने जरूरी काम में काफी व्यस्त रहेंगे। परिवार के लिए समय निकालना बेहद कठिन रहेगा। बाहर के खानपान से परहेज कीजिए अन्यथा सेहत खराब हो सकती है। अचानक दूर संचार माध्यम से कोई खुशखबरी मिलने की संभावना है, जिससे मन में खुशी की भावना उत्पन्न होगी। जीवनसाथी के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। प्रेम जीवन बिता रहे लोग अपने पार्टनर के व्यवहार से थोड़ा परेशान हो सकते हैं।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

वृश्चिक राशि वाले जातकों को आमदनी के स्रोत हासिल हो सकते हैं। घरेलू सुख साधन बढ़ेंगे। पैसा कमाने के जरिए मिल सकते हैं। आपकी कोई अधूरी मनोकामना पूरी हो सकती है, जिससे आपका मन हर्षित होगा। स्वास्थ्य संबंधित परेशानियां दूर होंगी। आपको अपनी मेहनत का उचित परिणाम मिलने वाला है। प्रेम जीवन में थोड़ा तनाव बना रहेगा। आप अपने प्रिय से किसी भी बात को लेकर गुस्सा ना दिखाएँ।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

धनु राशि वाले जातकों को अपने कामकाज पर पूरा ध्यान देना होगा अन्यथा आपका काम बिगड़ सकता है। अगर आप कार्यों पर ध्यान देंगे तो इसकी वजह से काम में अच्छे नतीजे मिल सकते हैं। जमीन-जायदाद से जुड़े हुए मामलों में सफलता मिलेगी। प्रॉपर्टी के कामों में लाभ मिल सकता है। इनकम अच्छी रहेगी। आप अपने माता-पिता के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं। परिवार को आर्थिक तरक्की मिलेगी। स्वास्थ्य में थोड़ा उतार-चढ़ाव बना रहेगा, इसलिए स्वास्थ्य के प्रति आप लापरवाही मत कीजिए। दांपत्य जीवन ठीक-ठाक रहेगा।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

मकर राशि वाले जातकों का आज का दिन काफी हद तक ठीक नजर आ रहा है। आप किसी लाभदायक यात्रा पर जा सकते हैं। घरवालों का पूरा सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आपका रुतबा बढ़ेगा। यदि आपने किसी को उधार पैसा दिया है तो वह पैसा वापस मिल सकता है। समाजिक कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। आप आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। आप अपनी उत्तम कार्य कुशलता और मजबूत कॉन्फिडेंस से हर कार्य बेहतर तरीके से करने की कोशिश कर सकते हैं।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

कुंभ राशि वाले जातकों को अपने जीवन के उतार-चढ़ाव से छुटकारा मिलेगा। आज आप मानसिक रूप से काफी हल्का महसूस करेंगे। आर्थिक परेशानी दूर होगी। आप किसी नई योजना की तरफ आकर्षित हो सकते हैं। आप जिस काम को करेंगे, उसमें आपको सफलता मिलने के योग नजर आ रहे हैं। पारिवारिक जरूरतों पर आपका पूरा ध्यान रहेगा। भाई-बहनों के साथ चल रहे मतभेद दूर होंगे। बेरोजगार लोगों को अच्छी नौकरी मिलेगी। प्रेम जीवन में सुधार आने की संभावना है। अचानक भारी मात्रा में धन प्राप्ति के योग नजर आ रहे हैं।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

मीन राशि वाले जातकों आज का दिन काफी हद तक ठीक नजर आ रहा है परंतु आपको नकारात्मक बातों से दूर रहने की आवश्यकता है। बच्चों के साथ हंसी-खुशी समय व्यतीत करेंगे। बिजनेस करने वाले लोगों को उत्तम सफलता मिलने की संभावना है। काम के सिलसिले में आप किसी यात्रा पर जा सकते हैं। आपके द्वारा की गई यात्रा सफल रहेगी। नौकरी के क्षेत्र में बॉस आपकी तारीफ करेंगे। आप अपने गुस्से पर थोड़ा कंट्रोल रखें अन्यथा किसी से विवाद हो सकता है।