11 February Rashifal: इन 4 राशियों के करियर के मामले में चमकेगी किस्मत, बड़ी सफलता लगेगी हाथ

11 February 2021 Rashifal: राशिफल की सहायता से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है, ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में कठिनाई ना हो। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल में हम आपको सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताएंगे, जिससे आप अपनी योजनाओं को सफल बना सकते हैं। आपको आज किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ेगा? आज का दिन किन राशियों के लिए शुभ रहेगा? आपको क्या-क्या सावधानियों बरतने की आवश्यकता है? आप इससे जुड़ी हुई जानकारी अपनी राशि अनुसार आज के राशिफल में जानिए।

11 फरवरी 2021 राशिफल | 11 February 2021 horoscope

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

मेष राशि वाले जातकों का आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा परंतु आपको कार्यालय में थोड़ा संभल कर रहने की आवश्यकता है। कार्य क्षेत्र में कई मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा। साथ काम करने वाले जातको से मतभेद हो सकता है। आप किसी भी महत्वपूर्ण मामले में गलत निर्णय लेने से बचें। आपके ऊपर नकारात्मक सोच हावी हो सकती है। नकारात्मक प्रभाव की वजह से कामकाज में मन नहीं लगेगा। आप माता-पिता के साथ किसी धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

वृषभ राशि वाले जातकों का आज का दिन बेहद शुभ रहेगा। मार्केटिंग के क्षेत्र से जुड़े हुए जातकों को बड़ी सफलता मिलने के योग नजर आ रहे हैं। आप अपनी मधुर वाणी से लोगों को प्रभावित कर सकते हैं। आत्मविश्वास मजबूत रहेगा। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारियों से चल रही अनबन दूर हो सकती है। अचानक बड़ी मात्रा में धन लाभ मिलने की संभावना है। खास लोगों से संपर्क बनेंगे, जिसका आगे चलकर आपको अच्छा फायदा मिलेगा।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

मिथुन राशि वाले जातक कोई नया काम शुरू करने की योजना बना सकते हैं। दोस्तों का पूरा सहयोग मिलेगा। कामकाज में आ रही रुकावट दूर होगी। पति-पत्नी के बीच बेहतर तालमेल बने रहेंगे। प्रेम जीवन में सुधार आएगा। अचानक कमाई के जरिए हाथ लग सकते हैं। घरेलू सुख-साधन बढ़ेंगे। माता-पिता की सेहत में सुधार आएगा।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

कर्क राशि वाले जातकों के ऊपर आज कामकाज का अत्यधिक दबाव रहने वाला है। शारीरिक थकान और कमजोरी महसूस होगी। आप अनजान लोगों के ऊपर जरूरत से ज्यादा भरोसा मत कीजिए। कोई भी महत्वपूर्ण फैसला लेने से बचना होगा। भविष्य को लेकर आप थोड़े चिंतित नजर आएंगे। किसी भी काम में आपको समझदारी से निर्णय लेने की आवश्यकता है। पारिवारिक जरूरतों पर अधिक पैसा खर्च हो सकता है।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

सिंह राशि वाले जातकों के शरीर में थकान महसूस होगी। किसी पुरानी बात को लेकर मानसिक दबाव अधिक रहेगा। आप अपनी सेहत पर ध्यान दीजिए। बाहर के खानपान से परहेज करने की जरूरत है। आमदनी और घरेलू खर्चो का बजट बनाकर चलें। अचानक व्यापार के सिलसिले में आपकी यात्रा पर जा सकते हैं। आपके द्वारा की गई यात्रा लाभदायक सिद्ध होगी। बच्चों की तरफ से उन्नति की खुशखबरी मिल सकती है, जिससे आपका मन हर्षित होगा।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

कन्या राशि वाले जातकों के जीवन की कई परेशानियों का समाधान निकल सकता है। कार्यक्षेत्र का वातावरण आपके पक्ष में रहेगा। आपके विचार सकारात्मक रहेंगे। कार्यप्रणाली में सुधार आने की संभावना है। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा। अचानक धन लाभ हो सकता है। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारी आपके काम की तारीफ करेंगे।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

तुला राशि वाले जातकों को करियर के क्षेत्र में आगे पढ़ने के कई मौके मिलेंगे। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आपके द्वारा किए गए प्रयास सफल रहेंगे। कोई पुराना वाद-विवाद खत्म हो सकता है। प्रॉपर्टी से संबंधित मामलों में अच्छा फायदा मिलेगा। प्रेम जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे। आप अपने प्रिय के साथ ज्यादा से ज्यादा समय व्यतीत करेंगे। आमदनी अच्छी रहेगी। सरकारी कामकाज से लाभ मिलेगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

वृश्चिक राशि वाले जातकों का आज का दिन शुभ नजर आ रहा है। कोई बड़ी उपलब्धि हासिल हो सकती है। जरूरतमंद लोगों की सहायता करेंगे। कार्य क्षेत्र में विशेष योगदान के लिए सम्मानित किया जा सकता है। मुश्किल से मुश्किल काम भी आप आसानी से पूरे कर सकते हैं। बड़े अधिकारियों के साथ आपके संबंध मजबूत बनेंगे। धन संबंधित मामलों में आपको फायदा मिलेगा। आप अपने सभी कार्य समय पर पूरे कर सकते हैं। लक्ष्य की प्राप्ति होगी। घर का माहौल सकारात्मक रहेगा। परिवार के सभी लोग आपका पूरा सपोर्ट करेंगे।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

धनु राशि वाले जातकों का आज का दिन पहले के दिनों की अपेक्षा अच्छा रहने वाला है। पारिवारिक धन संपत्ति से संबंधित विवाद खत्म हो सकते हैं। करियर में सकारात्मक बदलाव आएगा। कोई विशेष उपलब्धि मिलने की संभावना है। मन की चिंता खत्म होगी। जीवनसाथी और बच्चों के साथ बेहतरीन समय व्यतीत करेंगे। आर्थिक रूप से आप मजबूत रहेंगे। रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। आपके द्वारा किए गए प्रयासों का उचित परिणाम मिलेगा।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

मकर राशि वाले जातकों को आज थोड़ा सतर्क रहने की आवश्यकता है। विशेष रूप से धन से संबंधित किसी भी प्रकार के लेनदेन में जल्दीबाजी ना करें। पति-पत्नी के बीच बेहतर तालमेल बने रहेंगे। प्रेम जीवन में उतार-चढ़ाव की स्थिति आ सकती है। आप अपने प्रिय की भावनाओं को समझने की कोशिश कीजिए। अगर आप कोई साझेदारी में काम कर रहे हैं तो सोच-विचार जरूर करें। कमाई की अच्छी संभावनाएं बन रही हैं। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। नए-नए लोगों से जान पहचान हो सकती है।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

कुंभ राशि वाले जातकों को अपने जीवन के मुश्किल दौर से छुटकारा मिलेगा। घर परिवार में खुशहाली का वातावरण बना रहेगा। आप कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं, जो लाभदायक सिद्ध होगा। कामकाज के तरीकों में सुधार आने की संभावना है। आप अपने शत्रुओं को परास्त करेंगे। जरूरी योजनाओं का आपको बेहतर लाभ मिल सकता है। अगर कोर्ट कचहरी का कोई मामला चल रहा है तो उसमें फैसला आपके पक्ष में आएगा। आर्थिक स्थिति में अच्छा खासा सुधार देखने को मिलेगा।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

मीन राशि वाले जातकों का आज का समय अच्छा नजर आ रहा है। व्यापार में आपको मनचाही सफलता हासिल हो सकती है। विरोधी चाह कर भी आपका कुछ नहीं बिगाड़ पाएंगे। आप आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। कमाई के अच्छे अवसर प्राप्त हो सकते हैं। परिवार के सभी लोग आपका पूरा सपोर्ट करेंगे। ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति की वजह से आपका भाग्य प्रबल रहेगा।