11 January Rashifal: आज इन तीन राशियों पर किस्मत रहेगी मेहरबान, उन्नति के खुलेंगे रास्ते

11 January 2021 Rashifal: राशिफल की सहायता से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है, ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में कठिनाई ना हो। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल में हम आपको सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताएंगे, जिससे आप अपनी योजनाओं को सफल बना सकते हैं। आपको आज किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ेगा? आज का दिन किन राशियों के लिए शुभ रहेगा? आपको क्या-क्या सावधानियों बरतने की आवश्यकता है? आप इससे जुड़ी हुई जानकारी अपनी राशि अनुसार आज के राशिफल में जानिए।

11 जनवरी 2021 राशिफल | 11 January 2021 horoscope

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

मेष राशि वाले जातकों का आज मन काफी खुश नजर आ रहा है। सुख-सुविधाओं की चीजों में बढ़ोतरी होगी। पारिवारिक माहौल खुशहाल रहेगा। आप अपने पारिवारिक जीवन का पूरा आनंद लेंगे। आप किसी लाभदायक यात्रा पर जा सकते हैं। अटका हुआ पैसा वापस मिलेगा। आप अपने कामकाज से संतुष्ट रहेंगे। शाम को कोई खुशखबरी मिलने की संभावना है। दोस्तों के साथ बेहतर तालमेल बने रहेंगे।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

वृषभ राशि वाले जातको की किस्मत मेहरबान रहेगी। किस्मत के सहारे कामकाज पूरे होंगे। किसी पुराने निवेश का फायदा मिल सकता है। खानपान में रुचि बढ़ेगी। आप अपने किसी भी काम में जल्दीबाजी ना करें अन्यथा कार्य बिगड़ सकता है। व्यापार से जुड़े हुए लोगों को लाभ मिलेगा। आप अपने शत्रुओं को परास्त करेंगे। सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होने का मौका मिल सकता है।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

मिथुन राशि वाले जातकों को आज उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों से गुजरना पड़ेगा। आप कोई महत्वपूर्ण परियोजना आरंभ करने का विचार बना सकते हैं। सफलता पाने के लिए आपको अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। आर्थिक लाभ मिलने की उम्मीद है। स्वास्थ्य पर मौसम का नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है इसलिए स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही ना करें। पैसों के लेन-देन में सावधानी बरतने की आवश्यकता है। जमीन जायजाद से जुड़े हुए निवेश में आपको शुभ फल की प्राप्ति होगी।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

कर्क राशि वाले जातकों का आज भाग्य महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाला है। जीवन के सभी क्षेत्रों में प्रगति की दिशा आगे बढ़ेगी। आप अपनी योजनाओं को पूर्ण कर सकते हैं। उन्नति के मार्ग हासिल होंगे। प्रभावशाली लोगों का मार्गदर्शन मिल सकता है। जो लोग काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश कर रहे थे, उनको अच्छी नौकरी मिलने की संभावना है। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे लोग अपने प्रिय से दिल की बात कह सकते हैं।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

सिंह राशि वाले जातकों के निजी संबंधों में सुधार आएगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। कोई महत्वपूर्ण काम में मित्रों का सहयोग मिल सकता है। साझेदारी में अगर आप कोई नया काम शुरू करना चाहते हैं तो आपको फायदा मिलेगा। बच्चों की तरफ से खुशखबरी मिलने की संभावना है। सगे-संबंधियों से मिलना-जुलना हो सकता है। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। छोटे व्यापार से जुड़े हुए लोगों को अधिक लाभ मिलने की उम्मीद है।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

कन्या राशि वाले जातकों की योजनाएं पूरी होगी। महान लोगों का सहयोग मिलेगा। कोई पुराना वाद-विवाद खत्म हो सकता है। रचनातमक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। विपरीत परिस्थितियों का सामना करने में सक्षम रहेंगे। पारिवारिक माहौल सकारात्मक रहेगा। घर में मांगलिक कार्यक्रम के आयोजन की रूपरेखा बना रही है।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

तुला राशि वाले जातकों को आज कामकाज के सिलसिले में काफी सतर्क रहने की आवश्यकता है क्योंकि आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य बिगड़ सकता है। दोस्तों के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी होने की संभावना है। निजी जीवन में परेशानियां उत्पन्न हो सकती है। पति-पत्नी के बीच गलतफहमी के कारण मतभेद हो सकता है। आपको अपने गुस्से और वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। विपरीत परिस्थितियों में बुद्धिमानी से काम लें।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

वृश्चिक राशि वाले जातकों का आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। शारीरिक और मानसिक रूप से थोड़े परेशान नजर आएंगे। कामकाज में मन नहीं लगेगा। आप अपने ऊपर नकारात्मक विचारों को हावी मत होने दीजिए। कार्यक्षेत्र और परिवार में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। गुप्त शत्रुओं से संभलकर रहना होगा क्योंकि यह आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

धनु राशि वाले जातकों का आज का दिन ठीक-ठाक नजर आ रहा है परंतु आप अपनी सेहत पर ध्यान दीजिए। मौसम परिवर्तन होने की वजह से स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। घरेलू सुख-साधन के पीछे अधिक पैसा खर्च होगा। आप दूसरों के कामों में हस्तक्षेप मत कीजिए। इधर-उधर के मामलों में समय बर्बाद ना करें। अपनी योजनाओं पर ध्यान दीजिए। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। नए-नए लोगों से मुलाकात हो सकती है परंतु आप अनजान लोगों के ऊपर जल्दी भरोसा ना करें।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

मकर राशि वाले जातकों का आज का दिन मध्यम फलदाई रहेगा। आप अपने कामकाज के तरीकों में कुछ बदलाव करने की कोशिश कर सकते हैं, जिसका आगे चलकर आपको फायदा मिलेगा। किसी पुराने मित्र से मुलाकात करके आपका मन खुश होगा। धार्मिक कामों में सम्मिलित होने का मौका मिल सकता है। विद्यार्थी वर्ग के लोगों का मन पढ़ाई में लगेगा। अचानक आप किसी बात को लेकर भावुक हो सकते हैं। भावुकता में आप कोई भी महत्वपूर्ण फैसला मत लीजिए।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

कुंभ राशि वाले जातकों का आज का दिन काफी अच्छा देखने को मिलेगा। मानसिक परेशानियों से मुक्ति मिल सकती है। आप हर मामले को बेहतर ढंग से सुलझाने में सफल रहेंगे। आप अपनी मधुर वाणी से लोगों को प्रभावित कर सकते हैं। कुछ नया सीखने को मिल सकता है। नौकरी के क्षेत्र में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। बड़े अधिकारी आपका पूरा सपोर्ट करेंगे। व्यापार में विस्तार होने की संभावना नजर आ रही है। कोर्ट कचहरी के कामों में लाभ मिलेगा। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। शीघ्र ही आपका प्रेम विवाह हो सकता है।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

मीन राशि वाले जातकों का आज का दिन कठिन रहेगा। निजी संबंधों में किसी बात को लेकर गलतफहमी उत्पन्न हो सकती है। आप किसी भी प्रकार के वाद-विवाद को बढ़ावा मत दीजिए। नौकरी के क्षेत्र में आपको अधिक भागदौड़ करनी पड़ेगी। व्यापार के सिलसिले में आप किसी यात्रा पर जा सकते हैं। यात्रा के दौरान गाड़ी चलाते समय लापरवाही ना करें अन्यथा चोट लग सकती है। मित्रों का पूरा सहयोग मिलेगा।